एक्सप्लोरर

आईटी सेक्टर की यह कंपनी दे रही है बोनस शेयर; निवेशकों की हुई बल्ले-बल्ले, जानें रिकॉर्ड डेट

भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 5 जनवरी 2026 को आईटी सेक्टर की कंपनी ओरिएंट टेक्नोलोजिज लिमिटेड अपने शेयरधारकों को खुशखबरी देने जा रही है. कंपनी ने घोषणा की है कि वह बोनस शेयर जारी करेगी...

Show Quick Read
Key points generated by AI, verified by newsroom
  • ओरिएंट टेक्नोलॉजीज 5 जनवरी को बोनस शेयर जारी करेगी।
  • हर 10 शेयरों पर 1 नया शेयर मुफ्त मिलेगा।
  • कंपनी क्लाउड, साइबर सिक्योरिटी में निवेश जारी रखेगी।
  • शेयरों में तेजी, 2 सप्ताह में 33% रिटर्न दिया।

Orient Technologies Bonus Share: भारतीय शेयर बाजार में सोमवार, 5 जनवरी 2026 को आईटी सेक्टर की कंपनी ओरिएंट टेक्नोलोजिज लिमिटेड अपने शेयरधारकों को खुशखबरी देने जा रही है. कंपनी ने घोषणा की है कि वह बोनस शेयर जारी करेगी. जिसके तहत हर 10 शेयरों पर शेयरहोल्डर्स को 1 नया शेयर मुफ्त में मिलेगा.

इसके लिए रिकॉर्ड डेट 5 जनवरी रखी गई है और अलॉटमेंट 6 जनवरी को होगा. निवेशक 7 जनवरी से सामान्य ट्रेडिंग शुरू कर सकते हैं. शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है. आइए जानते हैं, शेयर बाजार में कंपनी का हाल...

रिकॉर्ड डेट 5 जनवरी

कंपनी की ओर से बोनस शेयर के लिए रिकॉर्ड डेट 5 जनवरी 2026 तय की गई है. इस तय तारीख तक जिन निवेशकों के नाम कंपनी के रजिस्टर ऑफ मेंबर्स या डिपॉजिटरी के रिकॉर्ड में लाभार्थी मालिक के रूप में दर्ज होंगे. उन्हें ही बोनस शेयर दिया जाएगा.

मजबूत बैलेंस शीट का संकेत

Orient Tech के चेयरमैन और एमडी अजय सावंत का मानना है कि, बोनस शेयर जारी करने का फैसला कंपनी की मजबूत वित्तीय स्थिति और लगातार बेहतर एग्जीक्यूशन को दिखाता है. उन्होंने कहा कि कंपनी आने वाले समय में भी क्लाउड, साइबर सिक्योरिटी जैसे सेक्टर्स में निवेश जारी रखेगी.

शेयर बाजार में कंपनी का हाल

सप्ताह के आखिरी कारोबारी सेशन शुक्रवार 2 जनवरी 2026 को ओरिएंट टेक्नोलोजिज लिमिटेड के शेयरों में तेजी दर्ज की गई थी. कारोबारी दिन की समाप्ति पर कंपनी शेयर 2.83 प्रतिशत या 12.30 रुपये की तेजी के साथ 447.15 रुपये पर कारोबार करते हुए बंद हुए थे.

कंपनी शेयरों के 52 सप्ताह के हाई लेवल की बात करें तो, इस दौरान शेयरों ने 674.30 रुपये का आंकड़ा छूआ था. वहीं 52 सप्ताह का लो लेवल 294.25 रुपये था. कंपनी का मार्केट कैप 1862.01 करोड़ रुपये है. कंपनी शेयरों ने पिछले 2 सप्ताह में निवेशकों को 33 प्रतिशत रिटर्न कमाने का अवसर दिया हैं.  

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

यह भी पढ़ें: वेनेजुएला की करेंसी का हाल बेहाल, जानें भारतीय रुपये के मुकाबले कैसी है स्थिति? 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या एक ही मोबाइल नंबर से दो UPI चला सकते हैं?
क्या एक ही मोबाइल नंबर से दो UPI चला सकते हैं?
Digital Platforms: सरकार ने Zepto, IndiGo और PhysicsWallah समेत 9 प्लेटफॉर्म्स पर लगाया जुर्माना
सरकार ने Zepto, IndiGo और PhysicsWallah समेत 9 प्लेटफॉर्म्स पर लगाया जुर्माना
Ration Price Hike: तेल, दाल से लेकर दूध-चीनी तक, राशन की 99% चीजें हुईं महंगी, देखें List
तेल, दाल से लेकर दूध-चीनी तक, राशन की 99% चीजें हुईं महंगी, देखें List
लोन लेने में UP, बिहार और MP आगे, लोग क्यों ले रहे इतना कर्ज? रिपोर्ट से समझें
लोन लेने में UP, बिहार और MP आगे, लोग क्यों ले रहे इतना कर्ज? रिपोर्ट से समझें

वीडियोज

गोरखपुर की लेडी नटवरलाल का करोड़ों वाला मायाजाल!
Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
मानसून सत्र का बढ़ेगा समय या बुलाया जाएगा विशेष सत्र? सरकार ने किया साफ
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
'संप्रभुता का अपमान', शेख हसीना की PC से भड़क उठी बांग्लादेश सरकार
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
यूपी चुनाव पर राहुल गांधी की बड़ी बैठक, बनाया ये खास मास्टर प्लान!
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
वैभव सूर्यवंशी का भी होगा कांबली और शॉ जैसा हाल? दिग्गज के बयान से दुनिया हैरान 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
ऋषभ पंत, संजू सैमसन या ईशान किशन, किसे मिलना चाहिए 2027 वनडे वर्ल्ड कप में मौका? 
Xप्लेन: विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
विकसित भारत के ख्वाब के बीच कुपोषण ने 'दोहरी तस्वीर' कैसे बना दी?
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
'पाकिस्तान कर रहा यौम-ए-इस्तेहसाल की नौटंकी', भारत बोला- बंद करो प्रोपेगेंडा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
Embed widget