एक्सप्लोरर

Onion Price: किसानों को रुला रही प्याज की गिरती कीमत, दाम में जोरदार गिरावट से कौड़ी के भाव बेचने पर मजबूर

Onion Price: भारत में प्याज की कीमतें पिछले कुछ समय में गिरकर 5 साल में अपने सबसे निचले स्तर पर आ गई है. इस कारण किसानों को भारी नुकसान उठाना पड़ रहा है.

Onion Price Crash: भारत में प्याज की कीमतों में एक बार फिर गिरावट देखी जा रही है. इसके पीछे सबसे बड़ा कारण है बेमौसम बारिश. पिछले कुछ दिनों में देश के कई इलाकों में बारिश और ओला गिरने के कारण किसानों के बीच अनिश्चितता का माहौल बन गया है. ऐसे में मौसमी आफत के कारण किसान कई जगहों पर प्याज को कीमतों से बहुत कम दाम पर बेचने को मजबूर हो गए हैं. ऐसे में भारत में प्याज के दाम अपने 5 साल के सबसे निचले स्तर (Onion Price Crashed) पर पहुंच गए हैं.

कौड़ी के भाव प्याज बेचने को मजबूर हुए किसान

देश में महाराष्ट्र में कुल प्याज का 40 फीसदी उत्पादन होता है. ऐसे में मार्च में हुई बारिश और ओला गिरने के कारण कई जगहों पर प्याज की फसलों को भारी नुकसान हुआ है. किसानों के बीच गुणवत्ता की चिंता बढ़ गई है और वह घबराहट में प्याज असल दाम से बहुत कम कीमत पर बेच रहे हैं. एक्सपर्ट्स के मुताबिक किसान जल्द से जल्द अपनी प्याज को बेचने के लिए बड़ी संख्या APMC मंडियों पहुंच रहे हैं. इस कारण अचानक से मार्केट में प्याज का स्टॉक बढ़ गया है और प्याज की कीमतों में भारी गिरावट आई है. इसके साथ ही अगर किसान अगर खराब क्वालिटी का प्याज चार से छह महीने तक स्टोर करने की कोशिश करते हैं तो उन्हें 15 रुपये प्रति किलोग्राम प्याज की कीमतों में नुकसान उठाना पड़ सकता है. इस तरह किसानों को दोहरी मार पड़ सकती है.

70 फीसदी प्याज खराब

लाइव मिंट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक किसान नासिक की मंडियों में हर दिन 24,000 टन रही प्याज किसानों द्वारा मंडी में लाया जा रहा है. इसमें से 70 फीसदी फसल खराब हो चुकी है. ध्यान देने वाली बात ये है है कि रबी प्याज मार्च से मई के बीच काटा जाता है. यह भारत में कुल प्याज के उत्पादन का 65 से 70 फीसदी हिस्सा है. फिलहाल जो मार्केट में प्याज आ रहे हैं उनकी कीमत 200 से 300 रुपये प्रति क्विंटल है. वहीं बेहतर किस्म की प्याज की कीमत 500 से 600 रुपये है. ऐसे में किसानों को अपनी फसलों को आधे दाम पर बेचना पड़ रहा है.
 
बेमौसम बारिश ने प्याज की फसल को किया बर्बाद

इस साल अप्रैल तक महाराष्ट्र में सामान्य के मुकाबले 308 फीसदी ज्यादा बारिश हुई है. इस कारण प्याज की फसल बर्बाद हो गई है. इस कारण आगे आने वाले वक्त में प्याज के उत्पादन में कमी दर्ज की जाएगी. पिछले साल 2022-23 में प्याज का रबी सीजन में 22.9 मीट्रिक टन का उत्पादन हुआ था. वहीं इस साल उम्मीद है कि यह बढ़कर 23.5 मीट्रिक टन हो जाएगा. मगर बारिश के कारण उत्पादन में कमी के आसार को कम दिख रहे हैं, लेकिन प्याज की शेल्फ लाइफ दो-तीन महीने कम हो जाएगी. 

ये भी पढ़ें-

Disney Layoffs: नहीं खत्म हो रहा छंटनी का सिलसिला! अगले हफ्ते डिज्नी फिर चलाएगा हजारों नौकरियों पर कैंची

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Gold- Silver Price Today: फिर से महंगा हुआ सोना, जानें चांदी के क्या हैं हाल, देखें 24K, 22K, 18K गोल्ड- सिल्वर की रेट लिस्ट
Gold- Silver Price Today: फिर से महंगा हुआ सोना, जानें चांदी के क्या हैं हाल, देखें 24K, 22K, 18K गोल्ड- सिल्वर की रेट लिस्ट
LPG Cylinder Price Today: गैस सिलेंडर की कीमतों पर बड़ा अपडेट, जानिए घरेलू और कमर्शियल LPG के नए रेट
LPG Cylinder Price Today: गैस सिलेंडर की कीमतों पर बड़ा अपडेट, जानिए घरेलू और कमर्शियल LPG के नए रेट
Petrol- Diesel Price Today: क्या आज बदले पेट्रोल-डीजल के दाम? सुबह 6 बजे आया नया अपडेट, चेक करें लेटेस्ट रेट
Petrol- Diesel Price Today: क्या आज बदले पेट्रोल-डीजल के दाम? सुबह 6 बजे आया नया अपडेट, चेक करें लेटेस्ट रेट
LPG News: ये देश ना होता तो आज भारत में गैस सिलेंडर के लाले पड़ जाते! यूएई और सऊदी अरब छूटे पीछे
ये देश ना होता तो आज भारत में गैस सिलेंडर के लाले पड़ जाते! यूएई और सऊदी अरब छूटे पीछे

वीडियोज

2025 New Yezdi Scrambler Review | पहले से कितनी बेहतर हुई? #scrambler #yezdi #autolive
Renault Duster vs Volkswagen Taigun -Which One Is More Fun to Drive? #duster #taigun #autolive
Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
खामेनेई के अंतिम संस्कार में हाथ जोड़कर भावुक हुए गालिबाफ और अराघची, देखें वीडियो
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
यूपी में चुनावी बिगुल फूंकेंगे चिराग पासवान, विपक्ष के इस खास नैरेटिव को बनाएंगे निशाना
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के बयान पर कांग्रेस सांसद मनीष तिवारी का रिएक्शन, जानें क्या कहा?
Dhamaal 4 को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी , लेकिन बदले जाएंगे 'अशलील शब्द' जानें- कितना है रन टाइम
'धमाल 4' को सेंसर बोर्ड से मिली हरी झंडी , लेकिन बदले जाएंगे 'अशलील शब्द' जानें- कितना है रन टाइम
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
अफगानिस्तान में शपगीजा क्रिकेट लीग के मैच के दौरान मैदान में घुसा फैन, रहमनुल्लाह गुरबाज के सिर से कैप लेकर भाग गया
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए पाकिस्तान पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
बलूचिस्तान में सुसाइड अटैक, ग्वादर में मार गिराए PAK पैरामिलिट्री के 30 जवान, BLA का बड़ा दावा
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
अमरनाथ यात्रा: बिना रजिस्ट्रेशन वाले श्रद्धालुओं की बढ़ी संख्या, पैसे मांगने के लगाए आरोप
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
बिहार बोर्ड की नई पहल! JEE-NEET की फ्री कोचिंग के लिए शिक्षकों की भर्ती शुरू, 10 जुलाई तक करें आवेदन
Embed widget