एक्सप्लोरर

Disney Layoffs: नहीं खत्म हो रहा छंटनी का सिलसिला! अगले हफ्ते डिज्नी फिर चलाएगी हजारों नौकरियों पर कैंची

Disney Layoffs: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की दिग्गज कंपनी डिज्नी अगले हफ्ते से बड़े पैमाने पर छंटनी का प्लान बना रही है. इसका असर कंपनी के हजारों कर्मचारियों पर पड़ेगा.

Walt Disney Layoffs: एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री में भी छंटनी के बादल छाए हुए हैं. वॉल्ट डिज्नी कंपनी (Walt Disney Layoffs)  में छंटनी का सिलसिला रुक नहीं रहा है. कंपनी अगले हफ्ते फिर अलग-अलग टीम में से 15 फीसदी कर्मचारियों की छंटनी की प्लानिंग कर रही है. कंपनी एंटरटेनमेंट डिवीजन से भी बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी करने वाली है.

इन टीमों पर पड़ेगा छंटनी का असर

लाइव मिंट में छपी रिपोर्ट के मुताबिक इस छंटनी का असर टीवी, फिल्म, थीम पार्क और कॉरपोरेट पोजिशन पर काम करने वाले लोगों पर भी पड़ने वाला है. कंपनी ने उन सभी कर्मचारियों की लिस्ट तैयार कर ली है, लेकिन अभी तक उनके नाम सार्वजनिक नहीं किए हैं. रिपोर्ट के मुताबिक डिज्नी 24 अप्रैल तक प्रभावित कर्मचारियों को इसकी जानकारी दे देगा.

क्यों छंटनी कर रहा डिज्नी?

डिज्नी ने फरवरी में ही यह ऐलान किया था कि वह 7,000 कर्मचारियों की छंटनी करने जा रहा है. गौरतलब है कि कंपनी में कुल कर्मचारियों की संख्या  2,20,000 है. ऐसे में 7,000 इंप्लाइज की छंटनी करके कंपनी अपनी कुल खर्च में 5.5 बिलियन डॉलर की कटौती करने की प्लानिंग कर रही है. ध्यान देने वाली बात ये है कि पिछले कुछ समय में डिज्नी की इनकम में गिरावट दर्ज की गई है. कंपनी को नवंबर 2022 में कुल 1.47 बिलियन डॉलर का नुकसान हुआ था. इसके बाद से ही इसके मुख्य कार्यकारी अधिकारी बॉब इगर ने कंपनी में बड़े पैमाने पर छंटनी का प्लान बनाया था. डिज्नी के अलावा Comcast Corp, NBCUniversal, Warner Bros Discovery Inc और Paramount Global सभी ने हाल फिलहाल में कॉस्ट कटिंग करने के लिए छंटनी का फैसला किया है.

EY भी कर रही छंटनी

डिज्नी के अलावा दुनिया की दिग्गज लीगल फर्म अर्न्स्ट एंड यंग (Ernst and Young Layoffs) ने एक बार फिर कर्मचारियों की छंटनी का फैसला किया है. कंपनी अपने कुल वर्कफोर्स में से 5 फीसदी छंटनी करनी जा रही है. इसमें करीब 3,000 लोगों पर असर पड़ेगा. हालांकि कंपनी की ताजा छंटनी का असर भारत में काम करने वाले कर्मचारियों पर नहीं पड़ेगा. कंपनी अमेरिका में यह छंटनी करने जा रही है. अर्न्स्ट एंड यंग, डिज्नी जैसी कंपनियों के अलावा मेटा, गूगल, अमेजन, माइक्रोसॉफ्ट आदि जैसी कई दिग्गज कंपनियों ने अपने खर्च को कम करने के लिए कई राउंड कर्मचारियों की छंटनी की है. 

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल के दाम बढ़े, कई शहरों में बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, चेक करें नए रेट्स

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank Holiday Calender: 20 से 26 जुलाई के बीच कब- कब बंद रहेंगे बैंक? जानें क्या आपके शहर में भी है सरकारी छुट्टी
Bank Holiday Calender: 20 से 26 जुलाई के बीच कब- कब बंद रहेंगे बैंक? जानें क्या आपके शहर में भी है सरकारी छुट्टी
Gold- Silver Price Today: आज रविवार को महंगा हुआ सोना, जानें चांदी के क्या हैं हालात, यहां है शहरवार रेट लिस्ट
Gold- Silver Price Today: आज रविवार को महंगा हुआ सोना, जानें चांदी के क्या हैं हालात, यहां है शहरवार रेट लिस्ट
LPG Cylinder Price Today: आज गैस सिलेंडर खरीदना पड़ेगा महंगा या मिलेगा राहत? जानिए 19 जुलाई का ताजा एलपीजी रेट
LPG Cylinder Price Today: आज गैस सिलेंडर खरीदना पड़ेगा महंगा या मिलेगा राहत? जानिए 19 जुलाई का ताजा एलपीजी रेट
Petrol- Diesel Price Today: 19 जुलाई को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है भाव
Petrol- Diesel Price Today: 19 जुलाई को जारी हुए पेट्रोल-डीजल के नए रेट, जानें आपके शहर में कितना है भाव

वीडियोज

बिश्नोई गैंग के टारगेट पर आमिर खान!
Jagadhatri: Jagdhatri को हुआ Shivay से प्यार का अहसास! क्या अब सामने आएगा दिल का राज?
Bollywood News: आमिर खान को कथित लॉरेंस बिश्नोई गैंग से धमकी, वायरल ऑडियो-पोस्ट से बॉलीवुड में मचा हड़कंप (18.07.26)
Kajal, Shreyas Talpade & Chettan DK Talk About Food Safety, Health, Parenting & Their Film 'The India Story'
Sohail Khan ने बचपन के दर्द का किया खुलासा, सालों बाद सुनाई Sexual Harassment की कहानी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
ईरान ने अमेरिका के साथ फिर शुरू की जंग तो भड़का पाकिस्तान, एक्सपर्ट बोले- 'ये ताकत नहीं, बल्कि...'
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
मायावती ने केंद्र को बताया मानसून सत्र का ‘एजेंडा’, BSP चीफ ने इन मुद्दों पर चर्चा की रखी मांग
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
ऑपरेशन सिंदूर में भारत ने किसके कहने पर पाकिस्तान को बख्शा? इमरान खान की बहन का बड़ा दावा
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
सीने से धनुष लगाए-काला चश्मा पहने 'रामायण-पार्ट 1' के ट्रेलर लॉन्च में पहुंचे रणबीर कपूर, यश की सरप्राइज एंट्री, पढ़ें इवेंट से जुड़ी डिटेल्स
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
FIFA वर्ल्ड कप फाइनल से पहले Messi को लगा झटका, 10 गोल मारकर एम्बाप्पे ने ठोकी Golden Boot पर मजबूत दावेदारी
अमेरिका से जंग के बीच ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और आपका...'
ईरान में होगा तख्तापलट? कट्टरपंथियों की पेजेश्कियान-अराघची को धमकी, कहा- 'हमारे हाथ में ब्लेड और...'
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
राम मंदिर ट्रस्ट की 22 जुलाई को बैठक, SIT रिपोर्ट-CEO की नियुक्ति सहित इन मुद्दों पर होगी चर्चा
Fennel Farming: पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
पूरे साल रहती है सौंफ की डिमांड, किसान ऐसे शुरू करें इसकी खेती
Embed widget