एक्सप्लोरर

Tomato Prices: केवल एक हफ्ते में ONDC ने बेच दिए 10,000 किलो टमाटर, आप भी कर सकते हैं सस्ती खरीदारी

Tomatoes Price: सरकारी डिजिटल प्लेटफॉर्म ने पिछले 6 दिनों में दिल्ली में 10,000 किलो से अधिक टमाटर बेचे हैं. हम आपको ऑनलाइन सस्ते टमाटर खरीदने के प्रोसेस के बारे में बता रहे हैं.

ONDC Sell Tomatoes: पिछले कुछ महीनों से भारत में टमाटर के दाम आसमान छू रहे हैं. ऐसे में आम लोगों को टमाटर की महंगी कीमत से राहत देने के लिए सरकार समर्थित ओपन नेटवर्क फॉर्म डिजिटल कॉमर्स (ONDC) ने सस्ते टमाटर ऑनलाइन बेचना शुरू कर दिया है. सरकार की यह कोशिश का असर दिख रहा है और केवल एक हफ्ते के समय में ONDC ने 10,000 किलो से अधिक टमाटर रियायती दरों यानी 70 रुपये किलो पर बेच दिया है.

ONDC के चीफ टी कोशी ने इस मामले पर मनीकंट्रोल से बात करते हुए जानकारी दी है कि दिल्ली में पिछले छह दिनों में ONDC ने कुल 10,000 किलो टमाटर की ब्रिकी की है. ध्यान देने वाली बात ये है कि इस डिजिटल प्लेटफॉर्म की स्थापना के बाद से पहली बार है कि इसे 11 लाख से अधिक ऑर्डर मिले हैं.

पेटीएम के जरिए हुई बड़ी बिक्री

हाल ही में ONDC ने पेटीएम के साथ साझेदारी करके टमाटर बेचना शुरू किया है. इसके बाद से ही इसे बड़ी संख्या में आर्डर मिल रहे हैं. हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक कुल टमाटर की हुई बिक्री में से 60 फीसदी हिस्सा पेटीएम के जरिए ही आया है. दिल्ली एनसीआर में पेटीएम के जरिए ONDC ने 6,000 किलो टमाटर बेचे हैं. ध्यान देने वाली बात ये है कि दिल्ली में फिलहाल टमाटर का खुदरा दाम 150 से 180 रुपये किलो है. वहीं नोएडा में यह 200 से 220 रुपये किलो के बीच में मिल रहा है. ऐसे में अगर आप भी सस्ते रेट पर टमाटर खरीदना चाहते हैं तो पेटीएम, Magicpin, My Store आदि से खरीद सकते हैं. हम आपको ऑनलाइन सस्ते टमाटर ऑर्डर करने के प्रोसेस के बारे में जानकारी दे रहे हैं-

पेटीएम ऐप के जरिए इस तरह ऑर्डर करें टमाटर-

1. इसके लिए सबसे पहले पेटीएम ऐप ओपन करें और इसमें ONDC Food को खोजें.
2. इसके बाद आपको इसमें Paytm से ONDC का पेटीएम दिखेगा. इस पर क्लिक करें.
3. इस पेज पर आपको वह सभी स्टोर्स के विकल्प दिखेंगे. यह ऑप्शन आपके डिलीवरी स्थान के हिसाब से ही होंगे.
4. इसके बाद आपको टमाटर को ऑर्डर को यहां डें और अपना डिलीवरी एड्रेस और पेमेंट के प्रोसेस को पूरा कर दें.

Magicpin से इस तरह घर पर मंगवाए टमाटर-

1. इसके लिए सबसे पहले Magicpin ऐप को डाउनलोड करें.
2. यहां आप Tomatoes from NCCF के विकल्प को चुनें.
3. यहां भी आपको पिन कोड के अनुसार वह स्टोर दिखेंगे जहां से आप टमाटर खरीद सकते हैं.
4. इसके बाद अपने डिलीवरी एड्रेस और पेमेंट के प्रोसेस को पूरा करें.

एक बार कितना टमाटर मंगवा सकते हैं-

ध्यान रखें कि ONDC के जरिए ग्राहक एक हफ्ते में केवल 2 किलो टमाटर ही मंगवा सकते हैं. इसके साथ ही होम डिलीवरी करने पर भी आपको अलग से कोई शुल्क नहीं देना होगा. ऐसे में केवल 140 रुपये में दो किलो टमाटर आपके घर तक पहुंचाएंगे. ऑनलाइन ऑर्डर के जरिए आप लंबी-लंबी लाइनों से भी बच सकते हैं. 

ये भी पढ़ें-

Petrol Diesel Price: कच्चे तेल की कीमत में उछाल, नोएडा से लेकर जयपुर तक बदल गए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानें

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

15 अगस्त पर सोना सस्ता या महंगा? चांदी के भाव में भी बदलाव, जानें आज का रेट
Gold Silver Price Today: 15 अगस्त पर सोना सस्ता या महंगा? चांदी के भाव में भी बदलाव, जानें आज का रेट
FDA ने बंद किया Burger King, किचन में मिलीं बड़ी गड़बड़ियां
FDA ने बंद किया Burger King, किचन में मिलीं बड़ी गड़बड़ियां
गांव में लगाएं RO वाटर प्लांट, साफ पानी की बढ़ती मांग से होगी शानदार कमाई
गांव में लगाएं RO वाटर प्लांट, साफ पानी की बढ़ती मांग से होगी शानदार कमाई
8th Pay Commission: 55 से 18000 का सफर, बेसिक पे कैसे बदला?
8th Pay Commission: 55 से 18000 का सफर, बेसिक पे कैसे बदला?

वीडियोज

Independence Day 2026: Rang De Basanti से Border तक, ये Patriotic Films जरूर देखें
Rhea Chakraborty ने Sushant Singh Rajput Case पर कहा, ‘Kaafi Saal Kar Liya Maine’
Rajasthan Patties Case | Sansani: 'मौत वाली पैटीज' से बच्चों को बचाओ ! | Crime News
Awarapan 2 के Poster पर Plagiarism का आरोप, Emraan Hashmi की फिल्म की Homeland से तुलना
Elvish Yadav का Bollywood में बड़ा कदम, 2 फिल्मों में आएंगे नजर; Malamaal Weekly 2 की भी चर्चा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
वंदे मातरम पर अमित शाह बोले, '80 वर्ष बाद आज पहली बार...'
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'सरकारी नौकरियों में 99% घोटाला', रामदेव बोले- देश में बड़े आंदोलन...
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
'जन नायकन' ने हिंदी में मचाई तबाही, बनी चौथी हाईएस्ट ग्रॉसिंग तमिल फिल्म, जानें प्रॉफिट
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
वीडियो शूट कर रहे थे अश्विन, उनके घर आ पहुंची पुलिस; जानिए क्यों
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
जंतर-मंतर के बाद फिर अभिजीत दीपके ने किया आंदोलन का ऐलान, बताया प्लान?
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
TVK सरकार को गिराने की किसने की कोशिश? CM विजय के दावे से सनसनी
Little Girl Viral Video: आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
आर्मी यूनिफॉर्म में आतंकी मारने की जिद, बच्ची का वीडियो वायरल
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
SUV से मुकाबले में सेडान की वापसी? आंकड़े दे रहे बड़ा संकेत
Embed widget