एक्सप्लोरर

nVIDIA MCap: माइक्रोसॉफ्ट-एप्पल को पीछे छोड़ नंबर-1 बनी एआई के रॉकेट पर सवार एनविडिया

Nvidia Share Jump: एआई की तेज डिमांड के दम पर एनविडिया के शेयरों में पिछले कुछ महीनों में जबरदस्त तेजी आई है. कंपनी का एमकैप इसी महीने पहली बार 3 ट्रिलियन डॉलर के पार निकला था...

अमेरिकी चिप मेकर एनविडिया के शेयरों में पिछले कई महीनों से जारी ऐतिहासिक रैली ने नया इतिहास बना दिया है और दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों की सूची को पूरी तरह से बदल दिया है. इसी महीने पहली बार 3 ट्रिलियन डॉलर एमकैप क्लब में एंट्री लेने वाली कंपनी ने अब एप्पल और माइक्रोसॉफ्ट जैसी दिग्गजों को पीछे छोड़ दिया है.

एनविडिया के नाम दर्ज हुआ इतिहास

रॉयटर्स की एक रिपोर्ट के अनुसार, मंगलवार को एनविडिया के शेयरों में 3.5 फीसदी की तेजी दर्ज की गई, जिसके दम पर कंपनी का मार्केट कैप बढ़कर 3.34 ट्रिलियन डॉलर पर पहुंच गया. यह दुनिया की किसी भी लिस्टेड कंपनी की तुलना में सबसे ज्यादा है. इसे ऐसे भी कह सकते हैं कि एनविडिया अब दुनिया की सबसे मूल्यवान पब्लिक लिस्टेड कंपनी है.

पिछले सप्ताह बनी थी नंबर-दो

इससे पहले एनविडिया ने पिछले सप्ताह ही एप्पल को पीछे छोड़ा था और दुनिया की दूसरी सबसे मूल्यवान कंपनी बनी थी. पिछले सप्ताह के दौरान 12 जून को एनविडिया का शेयर 5.2 फीसदी उछल गया था और एनविडिया की वैल्यू पहली बार 3 ट्रिलियन डॉलर के पार निकल गई थी. एनविडिया यह कीर्तिमान हासिल करने वाली दुनिया की तीसरी कंपनी बनी है. उससे पहले अब तक दुनिया में सिर्फ 2 कंपनियों एप्पल और माइक्रोसॉफ्ट का एमकैप ही 3-3 ट्रिलियन डॉलर के पार निकल पाया है.

दुनिया की 3 सबसे बड़ी कंपनियां

कंपनीज मार्केट कैप डॉट कॉम के अनुसार, अभी एनविडिया 3.335 ट्रिलियन डॉलर की वैल्यू के साथ दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी बन गई है. माइक्रोसॉफ्ट 3.317 ट्रिलियन डॉलर के साथ अब दूसरे नंबर पर खिसक गई है. वहीं एप्पल अब 3.285 ट्रिलियन डॉलर के साथ तीसरे नंबर पर है. चौथा नंबर गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट का है, जिसका मौजूदा एमकैप 2.170 ट्रिलियन डॉलर है.

इस साल 170 फीसदी से ज्यादा तेजी

एनविडिया के शेयरों में बीते कुछ महीनों में शानदार तेजी आई है. सिर्फ इस साल अब तक एनविडिया का शेयर 170 फीसदी से ज्यादा मजबूत हो चुका है. वहीं अक्टूबर 2022 के बाद से अब तक एनविडिया का शेयर लगभग 1,100 फीसदी ऊपर चढ़ा है. कंपनी को 2 ट्रिलियन डॉलर से 3 ट्रिलियन डॉलर एमकैप वाली कंपनी बनने में सिर्फ 96 दिन लगे हैं.

इस तरह पकड़ी रॉकेट की रफ्तार

इसी साल मार्च में जब एनविडिया ने सऊदी अरामको को पीछे छोड़ा था, तब उसकी वैल्यू बढ़कर 2.056 ट्रिलियन डॉलर हुई थी. यानी पिछले 3 महीने के दौरान एनविडिया की वैल्यू में 1 ट्रिलियन डॉलर का भारी-भरकम इजाफा हुआ है. उससे पहले फरवरी में एनविडिया अमेजन, गूगल की पैरेंट कंपनी अल्फाबेट और फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा जैसी दिग्गजों को पछाड़कर अमेरिकी बाजार की तीसरी सबसे बड़ी कंपनी बनी थी. एनविडिया के शेयरों को आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की डिमांड से मदद मिल रही है.

ये भी पढ़ें: इस फादर्स डे को बनाएं यादगार, इस तरह से संवारें अपने बच्चे का भविष्य

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट
आज भी फिसल गया सोना, चांदी में भी बड़ी गिरावट; फटाफट चेक करें रेट
शुक्रवार को क्यों बंद हैं बैंक, जानें आज आपके शहर में भी है छुट्टी?
शुक्रवार को क्यों बंद हैं बैंक, जानें आज आपके शहर में भी है छुट्टी?
घटा या बढ़ा? जानें कितनी है आज LPG सिलेंडर की कीमत, चेक करें लेटेस्ट रेट
घटा या बढ़ा? जानें कितनी है आज LPG सिलेंडर की कीमत, चेक करें लेटेस्ट रेट
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'भाई, हमारी चिंता छोड़ो, टोकरा उठाओ और...', कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने PM मोदी से क्या कहा?
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
'वो औलाद की तरह...', अखिलेश से मुलाकात के बाद बोलीं आजम खान की पत्नी
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
आंध्र प्रदेश में बवाल! निकाय चुनाव नामांकन के दौरान हिंसा, YSR कांग्रेस का TDP पर आरोप
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
ईरान का राष्ट्रगान बजने से विवाद...एशियन पैरा गेम्स अधिकारी ने मांगी माफी
The Vvaan Box Office: 'द वन' बन पाई तमन्ना भाटिया की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
'द वन' बन पाई तमन्ना की सबसे बड़ी बॉलीवुड फिल्म? जानें- 28 दिनों का कलेक्शन
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
बंगाल की खाड़ी और अरब सागर में तूफान, देश के इन राज्यों में अलर्ट, जानें IMD का अपडेट
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
दिल्ली-NCR में AQI पहुंचा 200 पार, बारिश के भी आसार, मिलेगी दमघोंटू हवा से राहत?
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
पति ने जीता तलाक केस, फिर भी देने होगी 36.25 लाख एलिमनी, पटना HC ने इस कानून का किया जिक्र
Embed widget