एक्सप्लोरर

GDP Data: जीडीपी डेटा में सरकार ने किया बड़ा बदलाव, अब इतनी बार आएंगे अनुमान

GDP Estimates: सरकार आज दिसंबर तिमाही के लिए जीडीपी डेटा जारी करने वाली है. जीडीपी डेटा को लेकर किए गए ताजे बदलाव तत्काल प्रभाव से अमल में आ गए हैं...

केंद्र सरकार ने जीडीपी के आंकड़े को लेकर एक बड़ा बदलाव किया है. सरकार ने जीडीपी के अनुमानों की संख्या कम कर दी है. इसका मतलब हुआ कि अब सरकार पहले की तुलना में जीडीपी के कम अनुमान जारी करेगी. इसके साथ ही जीडीपी के अंतिम अनुमान जारी करने की समयसीमा एक साल के लिए कम कर दी गई है.

आज आएंगे तीसरी तिमाही के आंकड़े

इस बारे में सरकार ने बुधवार को एक आधिकारिक अधिसूचना जारी की. सांख्यिकी एवं कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय के द्वारा यह नोटिफिकेशन ऐसे समय जारी किया गया है, जब आज गुरुवार को सरकार तीसरी तिमाही के जीडीपी आंकड़े जारी करने वाली है. आज दिसंबर तिमाही में अर्थव्यवस्था के प्रदर्शन को लेकर आधिकारिक आंकड़े सामने आने वाले हैं.

6 की जगह 5 बार जारी होंगे आंकड़े

अधिसूचना के अनुसार, अब जीडीपी का तीसरा अनुमान जारी नहीं होगा. इसका मतलब हुआ कि आने वाले दिनों में सरकार जीडीपी के पांच आंकड़े जारी करेगी, जो अभी तक 6 बार जारी किए जाते थे. इसके साथ ही जीडीपी के अंतिम आंकड़े अब तीन साल के अंतराल के बजाय दो साल बाद जारी होंगे. उदाहरण के लिए वित्त वर्ष 2023-24 के लिए जीडीपी के फाइनल आंकड़े अब 2026 में आएंगे. पुराने फॉर्मूले से फाइनल आंकड़े 2027 में जारी किए जाते.

दो वित्त वर्ष के लिए एक साथ अंतिम आंकड़े

आज जीडीपी के जारी होने वाले आंकड़ों में वित्त वर्ष 2020-21 का तीसरा अनुमान भी जारी होगा, जो संबंधित वित्त वर्ष के लिए अंतिम अनुमान भी होगा. ताजे बदलाव के बाद आज 2021-22 के लिए जो दूसरा अनुमान जारी होगा, वही 2021-22 के लिए अंतिम अनुमान भी होगा, क्योंकि अब सरकार ने तीसरे अनुमान को खत्म कर दिया है. इसी तरह 2022-23 के लिए अंतिम आंकड़े 2025 में जारी होंगे.

इन आंकड़ों में नहीं हुआ बदलाव

हर तिमाही के बाद जीडीपी के जो आंकड़े जारी किए जाते हैं, उनमें कोई बदलाव नहीं होने वाला है. वहीं शुरुआती अनुमानों यानी जीडीपी के पहले अनुमान और दूसरे अनुमान को जारी किए जाने के समय में भी बदलाव नहीं हुआ है. इसका मतलब हुआ कि जीडीपी के ये आंकड़े आगे भी उसी तरह से आते रहेंगे, जैसा पहले से आते रहे हैं.

ये भी पढ़ें: बिलेनियर्स की लिस्ट में भारत की 15 महिलाएं, इनके पास सबसे ज्यादा दौलत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत किन-किन देशों को बिजली बेचता है, इससे देश की कितनी कमाई होती है?
भारत किन-किन देशों को बिजली बेचता है, इससे देश की कितनी कमाई होती है?
आप भी इस्तेमाल करते हैं Dabar का नीम वाला टूथपेस्ट? हाई कोर्ट ने लगाई रोक
आप भी इस्तेमाल करते हैं Dabar का नीम वाला टूथपेस्ट? हाई कोर्ट ने लगाई रोक
176 करोड़ सैलरी लेते हैं HCLTech के विजय कुमार, टॉप पर, एन चंद्रशेखरन ने कितना कमाया?
176 करोड़ सैलरी लेते हैं HCLTech के विजय कुमार, टॉप पर, एन चंद्रशेखरन ने कितना कमाया?
जहां इलाज-वहीं बीमारी! एक्सपायर्ड खाना खाना खिला रहा बेंगलुरु का अपोलो अस्पताल, पड़ी रेड
जहां इलाज-वहीं बीमारी! एक्सपायर्ड खाना खाना खिला रहा बेंगलुरु का अपोलो अस्पताल, पड़ी रेड

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
श्रीलंका में भारत की धाक और पाकिस्तान में...! Pew रिसर्च में खुलासा
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
'चच्चू को संभालिए, नहीं तो सत्ता में नहीं आने देंगे', योगी के मंत्री की अखिलेश यादव को नसीहत 
DC Box Office: इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इस तमिल फिल्म ने एक हफ्ते में चुपचाप लूट लिया बॉक्स ऑफिस, इतना तगड़ा रिकॉर्ड भी बना डाला
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
इंटरनेशनल क्रिकेट में सबसे तेज गेंद फेंकने वाले भारतीय गेंदबाज
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
NALSAR विवाद: BCI को CJI की नसीहत, 'दखल की जरूरत नहीं, मैं भी छात्र था तो सक्रिय था'
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
बिहार: कुएं में गैस से पिता-पुत्र समेत 4 की मौत, मोटर ठीक करने के दौरान हादसा
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Instagram ने 10 साल बाद बदला अपना लोगो! जानें क्या-क्या हुआ बदलाव
Embed widget