एक्सप्लोरर

NSE में 18 मई शनिवार को होगा विशेष ट्रेडिंग सत्र, किसी भी बाधा से निपटने की तैयारी का होगा आकलंन

NSE Update: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने कहा कि स्पेशल ट्रेडिंग सेशन का आयोजन दो सत्र में होगा. एनएसई और बीएसई ने दो मार्च को इसी तरह के कारोबारी सत्र आयोजित किये थे. 

National Stock Exchange: देश की सबसे बड़ी स्टॉक एक्सचेंज नशनल स्टॉक एक्सचेंज ने ये एलान किया है कि वो 19 मई 2024 शनिवार के दिन एक बार फिर स्पेशल लाइन ट्रेडिंग सेशन का आयोजन करेगी.  इक्विटी के साथ इक्विटी डेरीवेटिव्स दोनों ही सेगमेंट में स्पेशल ट्रेडिंग सेशन का सत्र होगा. इस खास सत्र का मकसद किसी प्रकार की बड़ी बाधा या विफलता की स्थिति से निपटने को लेकर तैयारियों का आकलन करना है. 

स्पेशल लाइव कारोबारी सत्र के दौरान प्राइमरी साइट (Primary Site) की जगह डिजास्टर रिकवरी  साइट ( Disaster Recovery Site) का उपयोग किया जाएगा. किसी आपात स्थिति के दौरान प्राथमिक डेटा सेंटर के उपलब्ध नहीं होने की स्थिति में प्रौद्योगिकी बुनियादी ढांचे और परिचालन को बहाल करने के लिए ‘डिजास्टर रिकवरी साइट’ का उपयोग किया जाता है. 

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने कहा कि स्पेशल ट्रेडिंग सेशन का आयोजन दो सत्र में होंगे. पहला सत्र प्राइमरी साइट से सुबह 9:15 बजे से 10 बजे तक और दूसरा डिजास्टर रिकवरी साइट से सुबह 11:30 बजे से दोपहर 12:30 बजे तक होगा. इस स्पेशल सेशन के दौरान सभी सिक्योरिटीज जिसमें डेरीवेटिव्स प्रोडक्ट्स उपलब्ध है उसमें अधिकतम प्राइस बैंड 5 फीसदी का होगा. जो शेयर्स 2 फीसदी कते लोअर बैंड में है वो उसी में रहेंगे. 

एनएसई ने कहा, शनिवार, 18 मई, 2024 को इक्विटी और इक्विटी डेरीवेटिव्स में प्राइमरी साइट से डिजास्टर रिकवरी साइट पर कारोबार के दौरान जाने के साथ एक विशेष लाइव कारोबारी सत्र आयोजित करेगा. इससे पहले, एनएसई और बीएसई ने दो मार्च को इसी तरह के कारोबारी सत्र आयोजित किये थे. 

ये सत्र शेयर बाजार के रेग्यूलेटर सेबी और उनकी तकनीकी सलाहकार समिति के साथ चर्चाओं के आधार पर आयोजित किये जा रहे हैं. इसका उद्देश्य शेयर बाजार से जुड़े बुनियादी ढांचा संस्थानों की तैयारियों का आकलन करना और उनके परिचालन को प्रभावित करने वाली किसी भी अप्रत्याशित घटना को संभालना है, जिससे निर्धारित समय के भीतर डिजास्टर रिकवरी साइट के जरिये परिचालन बहाल किया जा सके. आमतौर पर, प्राथमिक साइट पर किसी बड़ी समस्या या विफलता की स्थिति में कारोबार की निरंतरता सुनिश्चित करने के लिए डीआर साइट का उपयोग किया जाता है. 

ये भी पढ़ें 

शेयर बाजार का बिगड़ा मूड, India Vix में रिकॉर्ड गिरावट, 3 दिन में निवेशकों को 10 लाख करोड़ का नुकसान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Train Food: ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
ट्रेन में सबसे ज्यादा कौनसा फूड ऑर्डर करते हैं लोग? Swiggy ने बताया, लिस्ट में शामिल हैं ये 5 चीजें
Household Income: देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
देश के इस शहर में है सबसे रईस लोग! घरेलू इनकम के मामले में तोड़े सारे रिकॉर्ड, मुंबई-दिल्ली सब पीछे छूटे
Ram Mandir: राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
राम मंदिर ट्रस्ट को दान से ज्यादा निवेश से हुई कमाई, सिर्फ ब्याज से मिले 152 करोड़ रुपए
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च
वेज हो या नॉन-वेज, दोनों थालियां हुईं महंगी, महंगाई से 5 महीने के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा खाने का खर्च

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा, देखें VIDEO
TMC विरोध प्रदर्शन में किस बात पर चढ़ा ममता बनर्जी का पारा, अपने ही कार्यकर्ता को मारा तमाचा
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
खार्ग पर कब्जा, पावर प्लांट पर हमले... ईरान में मचेगी भारी तबाही! ट्रंप ने दे दिया खतरनाक मैसेज, बोले - 'आज रात...'
Rohini Building Collapse: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
दिल्ली: रोहिणी में बिल्डिंग मालिक के खिलाफ केस, 1 मजदूर की मौत, आस पास की इमारतें कराई गईं खाली
Dhamaal 4 Advance Booking: अजय देवगन की 'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
'धमाल 4' की एडवांस बुकिंग हुई शुरू, जानें- रिलीज से पहले कितना कर डाला कलेक्शन
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
टेस्ट क्रिकेट का 23 साल पुराना रिकॉर्ड टूटा, वेस्टइंडीज ने रचा इतिहास; श्रीलंका से जीती सीरीज
Explained: भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में ट्रंप ने ईरान से शांति समझौता तोड़ा, आपके पास कितनी मोहलत?
भारत में बढ़ने वाले हैं पेट्रोल-गैस के दाम! NATO में US-ईरान शांति समझौता टूटा, कितनी मोहलत?
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
धर्म परिवर्तन कर मुस्लिम बनने वालों को मिले आरक्षण, विजय सरकार पहुंची SC, मद्रास HC फैसले को चुनौती
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
‘आप मेरा सिर काट दो, लेकिन...’, TMC में फूट के बीच भाजपा में शामिल होने की बात पर भड़कीं महुआ मोइत्रा
Embed widget