एक्सप्लोरर

NSE Indices: कैश और F&O में 4 नए इंडेक्स की पेशकश, इस तारीख से कर पाएंगे कारोबार

NSE New Indices: ये चारों नए इंडेक्स कैश और डेरिवेटिव्स सेगमेंट में कारोबार के लिए उपलब्ध रहेंगे. एनएसई ने एक सर्कुलर जारी इनके बारे में जानकारी दी है...

प्रमुख शेयर बाजार नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) ने कैश और डेरिवेटिव्स सेगमेंट में चार नए इंडेक्स की शुरुआत की है. एनएसई ने चारों नए इंडिसेज की शुरुआत के बारे में बुधवार को जानकारी दी. इन इंडिसेज में कैश और फ्यूचर एंड ऑप्शंस का कारोबार 8 अप्रैल से शुरू होगा.

एनएसई ने बताया कि ये चारों इंडेक्स कैश के साथ-साथ फ्यूचर एंड ऑप्शंस दोनों कैटेगरी में कारोबार के लिए उपलब्ध रहेंगे. एनएसई के सर्कुलर के अनुसार, चारों नए इंडेक्स के नाम हैं- निफ्टी टाटा ग्रुप 25% कैप, निफ्टी 500 मल्टीकैप इंडिया मैन्युफैक्चरिंग 50:30:20, निफ्टी 500 मल्टीकैप इंफ्रास्ट्रक्चर 50:30:20 और निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर.

निफ्टी टाटा ग्रुप 25% कैप

इस इंडेक्स में 10 कंपनियां हैं. कंपनियों के चयन के लिए फ्री फ्लोट मार्केट कैपिटलाइजेशन को आधार बनाया गया है. इसमें शामिल कंपनियों में टीसीएस, टाटा मोटर्स, टाइटन कंपनी आदि प्रमुख नाम हैं. सरल तरीके से कह सकते हैं कि इस इंडेक्स में टाटा की 10 सबसे बड़ी लिस्टेड कंपनियां शामिल होती हैं. इस इंडेक्स ने शुरुआत से अब तक 17.34 फीसदी का रिटर्न दिया है.

निफ्टी 500 मल्टीकैप इंडिया मैन्युफैक्चरिंग 50:30:20

इस इंडेक्स में 75 कंपनियों के शेयर शामिल हैं. इसमें लार्ज कैप कंपनियों को आधा वेटेज दिया गया है, जबकि मिडकैप को 30 पर्सेंट और स्मॉलकैप को 20 पर्सेंट वेटेज मिला है. इसके प्रमुख शेयरों में रिलायंस इंडस्ट्रीज, सन फार्मास्युटिकल इंडस्ट्रीज, टाटा मोटर्स, मारुति सुजुकी इंडिया, महिंद्रा एंड महिंद्रा, टाटा स्टील, बजाज ऑटो, हिंडाल्को इंडस्ट्रीज, जेएसडब्ल्यू स्टील और सिप्ला जैसे नाम हैं.

निफ्टी 500 मल्टीकैप इंफ्रास्ट्रक्चर 50:30:20

इसमें इंफ्रा सेक्टर के खास शेयरों को बाजार पूंजीकरण के हिसाब से शामिल किया जाता है. इसके प्रमुख शेयरों में लार्सन एंड टुब्रो, आरआईएल, भारती एयरटेल, एनटीपीसी, मैक्स हेल्थकेयर, पावर ग्रिड कॉर्प, अल्ट्राटेक सीमेंट, इंडियन होटल्स, ओएनजीसी और अडानी पोर्ट्स शामिल हैं.

निफ्टी मिडस्मॉल हेल्थकेयर

यह इंडेक्स मिड कैप और स्मॉल कैप कैटेगरी की हेल्थकेयर कंपनियों के शेयरों पर फोकस्ड है. इसमें निफ्टी मिडस्मॉलकैप 400 इंडेक्स के 30 शेयर शामिल होते हैं. कंपनियों को 6 महीने के औसत फ्री-फ्लोट मार्केट कैप के हिसाब से चुना जाता है.

ये भी पढ़ें: कच्चे तेल पर बढ़ गया विंडफॉल टैक्स, डीजल-पेट्रोल और एटीएफ पर छूट जारी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Swiggy Instamart को मिली महिला CEO, कौन हैं नंदिता सिन्हा? जानें सबकुछ
Swiggy Instamart को मिली महिला CEO, कौन हैं नंदिता सिन्हा? जानें सबकुछ
Friendship Day: दोस्त एक दूसरे की मदद से कैसे कमाई कर सकते हैं? पढ़ें आइडियाज
Friendship Day: दोस्त एक दूसरे की मदद से कैसे कमाई कर सकते हैं? पढ़ें आइडियाज
8वें वेतन आयोग से पहले झटका! इन केंद्रीय कर्मचारियों की तरक्की पर ब्रेक, जानें डिटेल
8वें वेतन आयोग से पहले झटका! इन केंद्रीय कर्मचारियों की तरक्की पर ब्रेक, जानें डिटेल
1 अगस्त से एक्शन में सरकार, 30 दिन से ज्यादा चीनी स्टॉक नहीं रख पाएंगे कारोबारी
1 अगस्त से एक्शन में सरकार, 30 दिन से ज्यादा चीनी स्टॉक नहीं रख पाएंगे कारोबारी

वीडियोज

सड़क पर गर्लफ्रेंड के साथ दरिंदगी!
Ram Kapoor का दर्दनाक खुलासा: Father ने पूछा
USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
'हमारा इतिहास पढ़ लेना किसी का बाप भी...', आरक्षण हटाओ आंदोलन पर मोदी सरकार के मंत्री का पहला बयान
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
पप्पू यादव ने चीन का जिक्र कर किया बड़ा दावा, बताया कैसे पेपर लीक रोके सरकार
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
‘भारतीय सेना आकर हमें...’, PoK से किसने भेजा भारत को तगड़ा मैसेज?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
इंग्लैंड क्रिकेट में चीटिंग से हड़कंप, जानिए क्या है ‘क्लिकगेट’ का मामला?
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर बोले राजा चौधरी, बेटी के इब्राहिम अली संग अफेयर के रूमर्स पर कही ये बात
'वो मुझे पिता नहीं मानती', पलक को लेकर छलका राजा चौधरी का दर्द
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
अचानक संसद क्यों पहुंचे NSA अजीत डोभाल, क्या है बड़ी वजह?
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
क्या फिर मारेंगे पलटी! ओम प्रकाश राजभर ने कर दी राहुल गांधी की तारीफ
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
ऑस्ट्रेलिया में पढ़ना है? यहां मिल रही स्कॉलरशिप
Embed widget