एक्सप्लोरर

NSE Warning: इन Instagram और Telegram चैनलों से सावधान रहें स्टॉक इनवेस्टर्स, एनएसई ने दी चेतावनी

National Stock Exchange: एनएसई ने निवेशकों से कहा है कि वो टेलीग्राम और इंस्टाग्राम पर निवेश को लेकर मिलने वाली सलाह से दूर रहें. यह अवैध है और इससे आपको नुकसान हो सकता है.

National Stock Exchange: स्टॉक मार्केट में फर्जीवाड़े को रोकने के लिए नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) ने निवेशकों के लिए चेतावनी जारी की है. एनएसई ने स्टॉक इनवेस्टर्स से कुछ टेलीग्राम चैनल (Telegram Channel) और इंस्टाग्राम चैनल (Instagram Channel) को लेकर सतर्क रहने की चेतावनी जारी की है. एनएसई ने कहा है कि स्टॉक इनवेस्टर्स को इन चैनलों की सलाह के आधार पर निवेश के फैसले नहीं लेने चाहिए. साथ ही एनएसई ने निवेशकों को डब्बा/अवैध ट्रेडिंग सर्विसेज देने वाली एक कंपनी के बारे में भी सचेत किया है. 

टेलीग्राम और इंस्टाग्राम पर मिलने वाली सलाह से रहें दूर 

एनएसई ने कहा है कि वह टेलीग्राम और इंस्टाग्राम के जरिए मिलने वाली सलाह का उपयोग न करने की चेतावनी देता है. एक बयान में एनएसई ने इंस्टाग्राम पर बीएसई एनएसई लेटेस्ट (bse_nse_latest) और टेलीग्राम पर भारत टार्डिंग यात्रा (BHARAT TARDING YATRA) को लेकर वार्निंग जारी की है. यह चैनल सिक्योरिटीज मार्केट पर ट्रेडिंग सलाह और निवेशकों के ट्रेडिंग अकाउंट का मैनेजमेंट करने की पेशकश करते हैं.

गारंटीड रिटर्न का वादा करने वालों से दूर रहें इनवेस्टर्स  

स्टॉक एक्सचेंज ने कहा कि निवेशकों को शेयर बाजार में गारंटीड रिटर्न का वादा करने वाले किसी भी व्यक्ति या संगठन से भी दूर रहने की सलाह देता है. ऐसा करना अवैध है. साथ ही निवेशकों को अपनी यूजर आईडी और पासवर्ड किसी भी थर्ड पार्टी को शेयर नहीं करने चाहिए. इससे उन्हें नुकसान हो सकता है. एनएसई समय-समय पर इल्लीगल ट्रेडिंग करने वाली संस्थाओं के मोबाइल नंबर के बारे में भी जानकारी देता रहता है. 

यहां से हासिल हो सकती है रजिस्टर्ड मेंबर की जानकारी

एनएसई ने बताया कि उसे आदित्य नाम के एक व्यक्ति के बारे में पता चला है. वह बेयर एंड बुल प्लेटफॉर्म (Bear&Bull PLATFORM) और ईजी ट्रेड (Easy Trade) जैसी कंपनियों से जुड़ा है. यह कंपनियां डब्बा/अवैध ट्रेडिंग सेवाएं प्रदान करती हैं. स्टॉक एक्सचेंज ने उसके मोबाइल नंबर 8485855849 और 9624495573 भी बताए हैं. स्टॉक एक्सचेंज ने उसके खिलाफ पुलिस रिपोर्ट भी दर्ज करवाई है. एनएसई ने कहा कि निवेशक www.nseindia.com/invest/find-a-stock-broker पर जाकर रजिस्टर्ड मेंबर की जानकारी हासिल कर सकते हैं. 

ये भी पढ़ें 

RBI: इस बैंक के पास नहीं बचा था पैसा, आरबीआई ने लगवा दिया ताला, कहीं आपका अकाउंट भी तो नहीं यहां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
200 रुपये के कूपन से जीती 50 लाख की फॉर्च्यूनर, 6 साल के बच्चे की गरबा में बदली किस्मत
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
पायलटों की बढ़ेगी सैलरी, छुट्टियां भी मिलेंगी ज्यादा, इस एयरलाइन ने किया ऐलान
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
दिल्ली में ऑनलाइन बुकिंग के बाद 48 घंटे में लेनी होगी शराब की बोतल, वरना कैंसिल
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें
चांदी सोने से 3 गुना तेजी से लुढ़की, खरीदने से पहले 3 कारण जान लें

वीडियोज

Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण
MLC का नतीजा UP में 2027 का करेगा फैसला? सटीक विश्लेषण
YRKKH:🫨Badi Dadi ने मेहमानों के सामने Abhira को दिए ताने, बवाल के बीच Maira-Kabir का हुआ सामना #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
विकसित भारत 2047 की UN रिपोर्ट को लेकर अभिजीत दीपके का सरकार पर तंज, क्या कहा?
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
वाराणसी MLC रिजल्ट: अखिलेश का BJP पर तंज, 'लखनऊ वाले दिल्ली वालों का फोन नहीं उठा रहे'
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
‘नेतृत्व शून्य, नीति शून्य और परिणाम भी’, MLC चुनाव में कांग्रेस के 'जीरो' पर फायर हुई बीजेपी
अजय देवगन की 'दृश्यम 3' का 26वें दिन भी भौकाल, जानें- 400 करोड़ से रह गई कितनी दूर
'दृश्यम 3' की नहीं थम रही रफ्तार, 26वें दिन भी दमदार हुई कमाई
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
WPL 2027 के लिए सभी 5 टीमें, ऑक्शन में किसने किसे खरीदा? जानें A टू Z डिटेल
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
इंडिया गठबंधन की 1 नवंबर की रैली को CJP सपोर्ट करेगी या नहीं? अभिजीत दीपके ने कर दिया ऐलान
Viral Video: बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
बाजार की मिठाई खाने वालों देख लो...वीडियो देख आ जाएगी घिन्न
What Is CC: क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
क्या ज्यादा CC का मतलब है ज्यादा पावर, या कुछ और है स्पीड की गणित?
Embed widget