एक्सप्लोरर

NSE: 1 अरब डॉलर की कंपनी बनी एनएसई, भर दिया सरकार का खजाना 

NSE 1 Billion Dollar Company: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज के मुनाफे में 51 फीसदी और रेवेन्यू में 28 फीसदी का उछाल आया है. कंपनी ने सरकारी खजाने में भी 43,514 करोड़ रुपये जमा कराए हैं.

NSE 1 Billion Dollar Company: नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) अब एक 1 अरब डॉलर की मुनाफेवाली कंपनी बन गई है. वित्त वर्ष 2024 में एनएसई का नेट प्रॉफिट 51 फीसदी उछलकर 8,306 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है. कंपनी का रेवेन्यू भी 28 फीसदी बढ़कर 16,352 करोड़ रुपये हो गया है. एनएसई ने सरकारी खजाने में 43,514 करोड़ रुपये का योगदान दिया है. 

90 फीसदी बढ़ गए खर्च, फिर भी हुआ जबरदस्त मुनाफा 

एनएसई (National Stock Exchange) के जनवरी-मार्च तिमाही नतीजों के अनुसार, कंपनी का रेवेन्यू 4,625 करोड़ रुपये और नेट प्रॉफिट 2,488 करोड़ रुपये रहा है. कंपनी के रेवेन्यू में सालाना आधार पर 34 फीसदी का उछाल आया है. कंपनी का एबिटा भी सालाना आधार पर 78 फीसदी बढ़कर 3,610 करोड़ रुपये रहा है. एनएसई के कुल खर्च वित्त वर्ष 2024 में लगभग 90 फीसदी बढ़कर 5,350 करोड़ रुपये रहे हैं. वित्त वर्ष 2023 में यही आंकड़ा 2,812 करोड़ रुपये रहा था. बिजनेस टुडे की रिपोर्ट के अनुसार, खर्च में भारी बढ़ोतरी होने के बावजूद कंपनी ने 1 अरब डॉलर का माइलस्टोन छू लिया है. 

1 शेयर पर 4 बोनस शेयर जारी करने और डिविडेंड का ऐलान

कंपनी ने 3 मई को 1 शेयर पर 4 बोनस शेयर जारी करने का ऐलान भी किया था. इसके साथ ही वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कंपनी ने 90 रुपये प्रति शेयर का डिविडेंड देने की घोषणा भी की थी. कंपनी लगभग 4,455 करोड़ रुपये डिविडेंड के तौर पर बांटेगी. 

सरकारी खजाने में भी 43,514 करोड़ रुपये जमा कराए

पिछले वित्त वर्ष में एनएसई ने सरकारी खजाने में भी 43,514 करोड़ रुपये जमा कराए हैं. कंपनी ने सिक्योरिटीज ट्रांजेक्शन टैक्स के तौर पर 34,381 करोड़ रुपये, इनकम टैक्स के तौर पर 3,275 करोड़ रुपये, 2,833 करोड़ रुपये स्टाम्प ड्यूटी, 1,868 करोड़ रुपये जीएसटी और सेबी को 1,157 करोड़ रुपये दिए हैं.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें 

Unique Offer: मुझसे पैसा ले लो और नौकरी दे दो, स्टार्टअप फाउंडर ने शेयर किया नौकरी मांगने का अनूठा आईडिया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देश में अरबपतियों की बढ़ती संख्या, बीते 5 साल में चार गुना अमीरों की संख्या बढ़ी
देश में अरबपतियों की बढ़ती संख्या, बीते 5 साल में चार गुना अमीरों की संख्या बढ़ी
बिना ऑफिस और दुकान के शुरू करें अपना बिजनेस, होगी शानदार कमाई
बिना ऑफिस और दुकान के शुरू करें अपना बिजनेस, होगी शानदार कमाई
कोरियाई बाजार में हाहाकार, 10% क्रैश हुआ Kospi; जानें क्या है वजह
कोरियाई बाजार में हाहाकार, 10% क्रैश हुआ Kospi; जानें क्या है वजह
1 अगस्त से बदलेंगे कई बड़े नियम, LPG से बैंकिंग तक आपकी जेब पर पड़ेगा असर
1 अगस्त से बदलेंगे कई बड़े नियम, LPG से बैंकिंग तक आपकी जेब पर पड़ेगा असर

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफे के बाद बदला गया पोर्टफोलियो? BJP ने दिया जवाब
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
उद्धव गुट ने क्यों कहा, 'कॉकरोच जैसी नकारात्मक शक्तियां...'
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
जंतर-मंतर हिंसा के बाद पुलिस परिवारों की SC से गुहार- ‘हमें भी...’
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
गटर से लेकर रेप वाली! CJP गर्ल्स प्रोटेस्टर्स पर कीचड़ क्यों उछला?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget