एक्सप्लोरर

NPS Video KYC: NPS डेथ क्लेम को लेकर PFRDA ने दी बड़ी राहत, घर बैठे हो जाएगा काम 

NPS Death Claim Rule: एनपीएस डेथ क्लेम को लेकर पीएफआरडी ने नॉमिनी या दावेदारों को नई सुविधा दी है. वीडियो केवाईसी की मदद से घर बैठे यह काम पूरा हो जाएगा.

NPS Death Claim Rule: रिटायमेंट के बाद लोगों को पैसों की कमी न हो इसके लिए सरकार कई तरह की योजनाएं पेश कर चुकी है. इसी में से एक नेशनल पेंशन सिस्टम (National Pension System) है, यह एक ऐसी रिटायमेंट स्कीम है, जिसमें पैसों का निवेश करके आप हर महीने पेंशन का लाभ उठा सकते हैं. साथ ही आप इसमें एकमुश्त राशि का भी लाभ ले सकते हैं. अब इस योजना के तहत पेंशन फंड रेगुलेटरी एंड डेवलपमेंट अथोरिटी (PFRDA) ने बड़ी राहत दी है. 

PFRDA की ओर से जारी की गई अधिसूचना में कहा गया है कि अगर किसी आवेदक ने NPS में निवेश किया था या कर रहा था और किसी कारण से उसकी मौत हो जाती है तो उसका नॉमिनी, दावेदार या उत्तराधिकार में से कोई एक वीडियो केवाईसी के माध्यम से वेरिफिकेशन करके एनपीए क्लेम कर सकता है. यह एक सुरक्षित विकल्प है और तकनीक की मदद से घर बैठे काम हो जाएगा. 

PFRDA की ओर से यह अनुमति 4 जनवरी, 2023 को दी है. इससे पहले पीएफआरडीए से इस अनुमति को लागू करने के लिए मांग की गई थी, ताकि बिना परेशानी नॉमिनी एनपीएस निकासी के लिए क्लेम कर सकें. बता दें कि PFRDA ने 6 अक्टूबर, 2020 के एक सर्कुलर के माध्यम से बिचौलियों को ऑनबोर्डिंग और एग्जिट सहित किसी भी NPS से संबंधित सेवाओं के लिए वीडियो आधारित ग्राहक पहचान प्रक्रिया (VCIP) का उपयोग करने की अनुमति दी थी. 

कैसे काम करेगी यह सुविधा 

PFRDA ने अपने अधिसूचना में यह जानकारी दी है कि कोई भी नॉमिनी कैसे घर बैठे एनपीएस डेथ क्लेम कर सकता है. इसके लिए संबंधित दस्तावेज जमा करना होगा. दस्तावेज उसी का होना चाहिए, जो इसका दावेदार होगा. आधार ई-केवाईसी और डिजिलॉकर का उपयोग करके सत्यापित किया जा सकता है. साथ ही नॉमिनी को अपने बैंक की जानकारी भी देनी होगी. इस सुविधा के तहत दस्तावेजों की जांच की जाएगी. दस्तावेजों की जांच करने के बाद उसको वेरिफाई किया जाएगा. उसके बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी. 

कौन से दस्तावेजों की जरूरत 

अगर आप एनपीएस डेथ क्लेम कर रहे हैं तो आपके पास कुछ अहम दस्तावेज होना चाहिए. इसमें आपके पास सब्सक्राइबर का डेथ सर्टिफिकेट (Death Certificate), सब्सक्राइबर का आधार कार्ड (Aadhaar Card), नॉमिनी या उत्तराधिकारी का आधार कार्ड और उत्तराधिकार प्रमाण पत्र होना चाहिए. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रूसी तेल बंद हुआ तो बढ़ेगी भारत की मुश्किलें, महंगा होगा डीजल-पेट्रोल- Kpler
रूसी तेल बंद हुआ तो बढ़ेगी भारत की मुश्किलें, महंगा होगा डीजल-पेट्रोल- Kpler
दूध 8 रुपए महंगा, सरकार का फैसला, अब कितने का मिलेगा एक लीटर?
दूध 8 रुपए महंगा, सरकार का फैसला, अब कितने का मिलेगा एक लीटर?
नोएल टाटा की विदाई, 29 साल बाद 11 नवंबर को छोड़ेंगे पद, कौन होगा नया चेयरमैन?
नोएल टाटा की विदाई, 29 साल बाद 11 नवंबर को छोड़ेंगे पद, कौन होगा नया चेयरमैन?
जाना था बेंगलुरु, पहुंचा दिया लंदन, British Airways ने लड़की के साथ किया खेला
जाना था बेंगलुरु, पहुंचा दिया लंदन, British Airways ने लड़की के साथ किया खेला

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
आयुष्मान खुराना-सारा अली खान का जादू, 'उड़ता तीर' ने की बंपर कमाई, बनाया दिया बड़ा रिकॉर्ड
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
बेन डकेट ने रचा इतिहास, बिना सिक्स लगाए वनडे मैच में खेली दूसरी सबसे बड़ी पारी
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक सीट जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने समझें
13 सीटें जीतकर भी BJP को कैसे झटका, एक जीतकर कांग्रेस खुश! MLC चुनाव रिजल्ट के मायने
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
बंगाल की स्कूलों की किताबों में बदलाव, ‘पानी’ की जगह ‘जल’, ‘अब्बा’ की जगह ‘बाबा’
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget