एक्सप्लोरर

IPO Market: शेयर मार्केट में बिकवाली ने किया IPO मार्केट का मूड खराब, जून में नहीं आया एक भी IPO

IPO Tracker: 2022 के पहले चार महीनों में सेबी के पास हर महीने 10 से ज्यादा कंपनियों ने आईपीओ लाने के लिए आवेदन दिए थे. जबकि मई में ये संख्या घटकर 4 और जून में छह रह गई है.

IPO Market In 2022: शेयर बाजार (Share Market) में गिरावट और निवेशकों में मायूसी का असर आईपीओ बाजार ( IPO Market) पर भी नजर आ रहा है. रूस और यूक्रेन युद्ध ( Russia - Ukraine war), बढ़ती महंगाई ( Rising Inflation) और निवेशकों की बिकवाली के चलते शेयर बाजार में गिरावट देखी जा रही है ऐसे में बाजार के मूड को देखते हुए आईपीओ लाने की योजना को बना रही कंपनियों ने अपने प्लानिंग को ठंडे बस्ते में डाल दिया है. 2022 के पहले चार महीनों में सेबी के पास हर महीने 10 से ज्यादा कंपनियों ने आईपीओ लाने के लिए आवेदन दिए थे. जबकि मई में ये संख्या घटकर 4 और जून में छह रह गई है. आपको बता दें जून में एक भी कंपनी अपना आईपीओ लेकर नहीं आई है, जबकि मई में 8 आईपीओ स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुए थे.  

2022 में आईपीओ के जरिए जुटाये 40,311 करोड़ रुपये
 साल 2022 के पहले पांच महीनों में 16 कंपनियों ने आईपीओ (Initial Public Offering) के जरिए बाजार से 40,311 करोड़ रुपये जुटाये हैं. जो 2021 के इसी अवधि के मुकाबले 43 फीसदी ज्यादा है. 2021 में आईपीओ के जरिए कंपनियों ने 17,496 करोड़ रुपये जुटाये थे. 

52 कंपनियों ने फाइल किया DHRP
2022 में अब तक कुल 52 कंपनियों ने आईपीओ बाजार में दस्तक देने की योजना बनाई है. आईपीओ लाने के लिए मंजूरी लेने खातिर इन कंपनियों ने शेयर बाजार के रेग्युलेटर सेबी के पास ड्रॉफ्ट पेपर (DRHP) फाइल किया है. बहरहाल आईपीओ लाने के लिए ड्रॉफ्ट पेपर फाइल करने वाली संख्या 2007 के मुकाबले सबसे ज्यादा है जब 121 कंपनियों ने सेबी के पास ड्रॉफ्ट पेपर (DRHP) दाखिल किया था.    

एलआईसी आईपीओ ने किया निराश
2022 में सबसे बड़ा आईपीओ देश की दिग्गज सरकारी बीमा कंपनी एलआईसी का आया था. एलआईसी के आईपीओ का साइज 20,500 करोड़ रुपये था. यानि 2022 में अब जितने रकम आईपीओ के जरिए जुटाने गए हैं उसमें 50 फीसदी से ज्यादा हिस्सा अकेले एलआईसी का है. अब तक 31 कंपनियां स्टॉक एक्सचेंज पर लिस्ट हुई हैं उसमें से 21 बढ़त के साथ लिस्ट हुए थे. हालांकि 19 कंपनियां फिलहाल अपने प्राइस से नीचे ट्रेड कर रही हैं जिसमें एलआईसी का आईपीओ भी शामिल है. 

ये भी पढ़ें

Allied Blenders & Distillers IPO: अलायड ब्लेंडर्स और डिस्टिलर्स लेकर आ रही अपना IPO, 2000 करोड़ रुपये है जुटाने की तैयारी

 

Bharat FIH IPO: Xiaomi और नोकिया के लिए मोबाइल हैंडसेट बनाने वाली Bharat FIH लेकर आ रही 5,000 करोड़ रुपये का IPO

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
FDA एक्शन के बीच Blinkit के आइसक्रीम फ्रेजर में मिला जिंदा चूहा
Real Estate: जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
जिन्ना ने अपना दिल्ली वाला घर किसे बेचा था? आज कितनी है उसकी कीमत?
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
1.57 करोड़ की SUV में बार-बार आई खराबी, कोर्ट ने ग्राहक को नई कार देने को कहा
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स
माता-पिता से मिला गिफ्ट कितना टैक्स फ्री? जानें कब देना पड़ सकता है टैक्स

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
जावेद अख्तर ने PAK राष्ट्रपति की उधेड़ी बखिया, कहा - 'हिंदुओं की...'
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
दिल्ली मेट्रो में CISF जवान ने खींची महिलाओं की फोटो? विरोध करने पर तानी पिस्टल!
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
Batwara 1947 बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
'बंटवारा 1947' बनी सनी देओल-प्रीति जिंटा की हाईएस्ट ग्रॉसिंग फिल्म, 4 मूवीज का तोड़ा रिकॉर्ड
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'दर्दनाक बात है कि...'
करीबी नेता की 'आत्महत्या' पर ममता बोलीं, 'मानसिक तनाव झेलना पड़ा'
Brass Utensils Cleaning: तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
तांबे-पीतल के बर्तन पड़ गए हैं काले? बिना घिसे मिनटों में चमकाएं
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Ranu Mondal Viral Video: 15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
15 अगस्त के लिए रानू मंडल ने गाया देशभक्ति गीत, वायरल हुआ वीडियो
Embed widget