एक्सप्लोरर

AC कोच में कितने इस्तेमाल के बाद धुलते हैं चादर-पिलो कवर और कंबल, उत्तर पश्चिम रेलवे का आया जवाब

North-Western Railways: उदयपुर, अजमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, जयपुर, जोधपुर और बाड़मेर में मैकेनाइज्ड लॉन्ड्रिंया स्थापित की गई है. इनकी क्षमता में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है.

North-Western Railways: उत्तर पश्चिम रेलवे ने संचालित होने वाली सभी ट्रेनों में एसी क्लास के कोचों में साफ, स्वच्छ और हाई क्वालिटी वाले बैडरोल मुहैया कराए जा रहे हैं. उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के मुताबिक सभी चद्दरों और पिलो कवर को प्रत्येक उपयोग के बाद मैकेनाइज्ड लॉन्ड्री में धुलाई और इस्त्री की जाती है ताकि यात्रियों को स्वच्छ बैडरोल देकर उनकी आरामदायक, स्वच्छता के साथ सुरक्षित यात्रा सुनिश्चित की जा सके. उन्होंने बताया कि उदयपुर, अजमेर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, जयपुर, जोधपुर और बाड़मेर में मैकेनाइज्ड लॉन्ड्रिंया स्थापित की गई है. इनकी क्षमता में लगातार बढ़ोतरी की जा रही है.

उत्तर पश्चिम रेलवे के कंबल धुलते हैं इतने दिनों में एक बार

उन्होंने बताया कि अक्टूबर 2023 में इन लॉन्ड्री में धुलाई की जाने वाले कपड़ों की क्षमता को 20 टन प्रति दिन से बढ़ा कर 56 टन प्रति दिन किया गया है. इस क्षमता में जनवरी 2025 में 10 और मार्च 2025 में 14 टन प्रतिदिन की ओर करने की योजना है. कैप्टन शशि किरण ने बताया कि कंबलों की धुलाई 2010 में जहां तीन महीने में एक बार की जाती थी, उस अवधि को घटा कर 2010 से दो महीने में एक बार और वर्तमान में 30 दिन में एक बार किया गया है.

हर यात्री को दो चादरें दी जाती है- उत्तर पश्चिम रेलवे

उन्होंने बताया कि रेलवे की तरफ से एसी कोच में हर यात्री को दो चादरें दी जाती हैं जिसमें से एक सीट पर बिछाने और दूसरी कंबल के कवर के रूप में इस्तेमाल के लिए दी जाती है. इसके अतिरिक्त एसी कोच का तापमान भी 24 डिग्री सेल्सियस के आसपास रखा जाता है ताकि कंबल की आवश्यकता ही ना पड़े और चादर ही पर्याप्त हो.

गंदे या फटे बैडरोल की शिकायतों में लगातार कमी- उत्तर पश्चिम रेलवे

उत्तर-पश्चिम रेलवे पर बैडरोल की अनुपलब्धता और गंदे या फटे बैडरोल की शिकायतों में निरंतर कमी आ रही है. पिछले वर्ष अप्रैल 2023 से अक्टूबर 2023 के मध्य चारों मंडलों में कुल 5181 शिकायतें रजिस्टर की गई जबकि इस वर्ष अप्रैल से अक्टूबर 2024 के मध्य शिकायतों की संख्या लगभग 15 प्रतिशत घटकर 4529 ही रही. उन्होंने बताया कि चादरों और कंबलों को कुछ समय बाद बदला भी जाता है और नए लिनेन सेट की खरीद की जाती है.

मैकेनाइज्ड लॉन्ड्रियों में हाई क्वालिटी वाले प्रोडक्ट्स का यूज-रेलवे

उन्होंने बताया कि मैकेनाइज्ड लॉन्ड्रियों में भी सफाई के लिए हाई क्वालिटी वाले पदार्थो का इस्तेमाल किया जाता है और सीसीटीवी और स्टाफ द्वारा निरंतर निगरानी रखी जाती है. धुले हुए कपड़ों की गुणवत्ता को जांचने के लिए व्हाइटोमीटर का इस्तेमाल किया जाता है. अधिकारी ने बताया कि उत्तर-पश्चिम रेलवे मुख्यालय और मंडल स्तर रेल मदद पर प्राप्त बैडरोल सहित अन्य शिकायतों की निगरानी के लिए वार रूम लगाए गए हैं, जो यात्रियों की शिकायत और फीडबैक पर निरंतर चौबीस घंटे निगरानी करते हैं.

ये भी पढ़ें

ATF Price Hike: जेट फ्यूल हुआ महंगा, एटीएफ के दाम बढ़ने से महंगा होगा हवाई सफर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
Rupee Rise: मिडिल ईस्ट में तनाव के बीच 'दबंग' बना भारतीय रुपया, करेंसी की रिंग में डॉलर को धोया
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
8th Pay Commission की मीटिंग में न्यूनतम बेसिक सैलरी पर बड़ा मंथन, सीधे 72000 होगा वेतन!
Petrol News: 20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
20 रुपए सस्ता होगा ये वाला पेट्रोल, सरकार ने एथेनॉल पर बना लिया नया प्लान, हरदीप पुरी ने क्या बताया?
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला
आपको तो नहीं दे गया कोई 500 का नकली नोट, सिगरेट बेचने वाली महिला के एक कदम ने किया सबका भला

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
दिल्ली-NCR पानी-पानी, देश भर में आसमानी आफत की कहानी; कहीं लगा जाम, कहीं करंट से गई जान
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच अयातुल्ला अली खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बदले की आग में उबल रहा ईरान, मशहद में नम आंखों के बीच खामनेई को किया गया सुपुर्द-ए-खाक
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
बांकीपुर उपचुनाव: कार-बाइक, सोना-चांदी, BJP प्रत्याशी अभिषेक सिन्हा की संपत्ति कितनी? 10वीं तक की पढ़ाई
ZIM vs BAN: जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
जिम्बाब्वे का एक और धमाका, बांग्लादेश को 13 रन से हराकर जीती सीरीज; कर दिया बड़ा कारनामा
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
'इक्का' की स्क्रीनिंग में दिखीं सनी देओल की पत्नी पूजा, अक्षय खन्ना को लेकर एक्टर ने कहा ये
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
चीन की जूता फैक्ट्री में भीषण आग, 28 लोगों की जलकर मौत, सामने आया खौफनाक Video
Explained: ...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज स्ट्रेट नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
...तो जंग की वजह सिर्फ तेल और होर्मुज नहीं! ईरानी जमीन के नीचे दबा कौन सा 'खजाना' चाहते ट्रंप?
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
गगनयान से 5G तक और ऑपरेशन सिंदूर से ग्रो मोर-अचीव मोर तक…, मेलबर्न में पीएम मोदी की बड़ी बातें
Embed widget