एक्सप्लोरर

'आराम से कर लेंगे टेस्ला का मुकाबला...', नितिन गडकरी ने लोकल ईवी ब्रांड्स की दिल खोलकर की तारीफ

Indian Electric Vehicle: नितिन गडकरी इस बात को लेकर कॉन्फिडेंट हैं कि देश के ईवी ब्रांड्स में टेस्ला का मुकाबला करने की कैपिसिटी है. अब यहां क्वॉलिटी बेस्ड प्रोडक्ट बनाए जाते हैं.

Indian Electric Vehicle: एलन मस्क की कंपनी टेस्ला की भारत में एंट्री होने वाली है. इसका देश में बनने वाली इलेक्ट्रिक व्हीकल्स मार्केट पर कितना असर होगा, इसका जवाब केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने दे दिया है. केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी को भरोसा है कि लोकल ईवी ब्रांड्स अपनी पोजीशन को मजबूती से बनाए रखने में सक्षम होंगे. 

'हम किसी से कम नहीं'

HPCL के आयोजित कार्यक्रम टाइम्स ड्राइव ऑटो समिट एंड अवार्ड्स में उन्होंने कहा, ''भारत एक ओपन मार्केट है. यहां कोई भी कंपनी आ सकती है, मैन्युफैक्चरिंग कर सकती है और लागत के मामले में प्रतिस्पर्धा कर सकती है. लेकिन हमारे भारतीय इलेक्ट्रिक कार मेकर्स भी किसी से कम नहीं हैं. हम डिजाइन, क्वॉलिटी और टेक्नोलॉजी के मामले में बेस्ट हैं.'' उन्होंने कहा कि यह कॉन्फिडेंस इसलिए है क्योंकि देश की ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री अब कॉस्ट बेस्ड सेक्टर से क्वॉलिटी बेस्ड इंडस्ट्री में बदल चुकी है.

तीसरा सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट भारत

केंद्रीय मंत्री ने यह भी कहा कि आने वाले समय में यही सारी बातें भारत को दुनिया का टॉप ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री बना देगा. उन्होंने बताया, ''मौजूदा समय में हम 22 लाख करोड़ रुपये के साथ दुनिया की सबसे बड़ा ऑटोमोबाइल मार्केट है. अमेरिका (78 लाख करोड़ रुपये) पहले नंबर पर और चीन (49 लाख करोड़ रुपये) दूसरे नंबर पर है. अगले पांच साल में वैकल्पिक ईंधन के अधिक इस्तेमाल, इम्प्रूव्ड कॉस्ट व क्वॉलिटी और इलेक्ट्रिफिकेशन से हम नंबर वन होंगे.'' 

फ्लेक्सी फ्यूल फ्यूचर पर हो रहा काम

ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री और सरकार दोनों ही फ्लेक्सी-फ्यूल पर काम कर रहे हैं. नितिन गडकरी ने कहा, ''टाटा, महिंद्रा, सुजुकी, हुंडई सात या आठ कंपनियों ने पहले से ही फ्लेक्सी फ्यूल बनाने का प्लान बना लिया है, जबकि अडानी, टाटा, मारुति, एलजी, सैमसंग जैसी कंपनियों को एक स्पेशल स्कीम के तहत लिथियम आयन बैटरी बनाने की मंजूरी मिल गई है.'' 

ये भी पढ़ें:

क्या भारत में मिलेगा टेस्ला को खरीदार? सबसे सस्ते मॉडल की कीमत जान रह जाएंगे हैरान

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget