एक्सप्लोरर

क्या भारत में मिलेगा टेस्ला को खरीदार? सबसे सस्ते मॉडल की कीमत जान रह जाएंगे हैरान

Tesla: भारत की सड़कों पर जल्द ही टेस्ला की मॉडल वाई और मॉडल 3 की गाड़ियां सरपट दौड़ती हुई नजर आएंगी. कंपनी को होमोलोगेशन सर्टिफिकेशन की जरूरत है.

Tesla: एलन मस्क की कंपनी टेस्ला इंक की जल्द ही भारत में एंट्री होने वाली है. भारत में इसकी सब्सिडियरी कंपनी टेस्ला इंडिया मोटर एंड एनर्जी दो नए मॉडल- Model Y और Model 3 के होमोलोगेशन के लिए आवेदन दायर किया है. किसी देश या बाजार में गाड़ियों को लॉन्च करने से पहले होमोलोगेशन सर्टिफिकेशन की जरूरत पड़ती है. इसमें गाड़ी की डिजाइन से लेकर सेफ्टी मेजर्स तक की जांच की जाती है ताकि यह सुनिश्चित करने में मदद मिले कि कोई वाहन देश के नियम-कानून का पालन कर रहा है. 

भारत में टेस्ला का पहला शोरूम

इधर, भारत में लॉन्च होने से पहले ही टेस्ला ने मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (BKC) में मेकर मैक्सिटी बिल्डिंग में 4,003 स्क्वॉयर फीट का स्पेस लीज पर ले लिया है. टेस्ला को भारत में लाने के लिए एलन मस्क काफी उत्सुक हैं क्योंकि  चीन और अमेरिका के बीच दो-तरफा निवेश पर कई तरह के प्रतिबंध लगाए जाने के बाद वह भारतीय बाजार को चीनी कार मार्केट के विकल्प के तौर पर देखते हैं. 

Model Y

फिलहाल, भारत में बिक्री के लिए टेस्ला की सभी कारें इम्पोर्ट की जाएंगी क्योंकि देश में अभी इसकी कोई मैन्युफैक्चरिंग यूनिट नहीं है. रिपोर्ट के मुताबिक, आने वाले पांच सालों में मैन्युफैक्चरिंग और दूसरी फेसिलिटीज के लिए टेस्ला 30 बिलियन अमरीकी डॉलर का निवेश कर सकती है.

अब बात करते हैं टेस्ला के Model Y की, जिसकी इंटीरियर में अपडेटेड एलईडी लाइटिंग, बेहतर एयरोडायनामिक्स और 15.4 इंच की सेंट्रल टचस्क्रीन और 8 इंच की रियर पैसेंजर स्क्रीन शामिल हैं. इसके दो वेरिएंट हैं- RWD और लॉन्ग-रेंज AWD, जिनकी रेंज क्रमश: 19 किमी और 662 किमी है. इन्हें 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में 5.9 सेकंड (RWD) और 4.3 सेकंड (AWD) का समय लगता है. भारत में टेस्ला मॉडल Y की कीमत लगभग 70 लाख रुपये होने का अनुमान लगाया जा रहा है.

Model-3

अब बात करते हैं टेस्ला मॉडल 3 की, जिसके तीन वेरिएंट हैं. लॉन्ग-रेंज RWD, लॉन्ग-रेंज AWD और परफॉरमेंस. RWD मॉडल 584 किमी की रेंज और 4.9 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की रफ्तार देती है. AWD वर्जन 557 किमी और 4.2 सेकंड की स्पीड से चलती है, जबकि हाई-परफॉरमेंस वेरिएंट 510hp प्रदान करता है, जो केवल 2.9 सेकंड में 0-100 किमी प्रति घंटे की तेज रफ्तार से चलती है.

मॉडल 3 का इंटीरियर मॉडल Y की ही तरह है. इसमें भी 15.4 इंच की सेंट्रल स्क्रीन और 8.0 इंच की रियर पैसेंजर स्क्रीन है. टेस्ला मॉडल 3 की कीमत अमेरिका में  29,990 डॉलर (25.99 लाख रुपये) है. अगर भारत में इसे 15 परसेंट ड्यूटी फी के साथ इम्पोर्ट किया जाता है, तो इसका शोरूम प्राइस लगभग 29.79 लाख रुपये होगी. 

ये भी पढ़ें:

हेल्थ और टर्म इश्योरेंस प्रीमियम पर कम होगी GST! जल्द आ सकता है बड़ा फैसला, IRDAI ने रखा अपना पक्ष

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget