एक्सप्लोरर

GST: मेडिकल-लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम पर घटाएं जीएसटी, मोदी सरकार के दिग्गज मंत्री ने ही कर दी वित्त मंत्री से मांग

Life and Medical Insurance: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को पत्र लिखकर जनता को राहत देने की मांग की गई है. वित्त मंत्री से कहा गया है कि जीएसटी के चलते इंश्योरेंस सेक्टर की ग्रोथ पर असर पड़ रहा है.

Life and Medical Insurance: लाइफ इंश्योरेंस (Life Insurance) और मेडिकल इंश्योरेंस (Medical Insurance) को बढ़ावा देने के लिए सरकार लगातार प्रयासरत है. समय-समय पर इंश्योरेंस सेक्टर का रेगुलेटर इरडा (IRDAI) इंडस्ट्री की डिमांड के हिसाब से गाइडलाइन्स में बदलाव करता रहता है. हालांकि, लाइफ और मेडिकल इंश्योरेंस पर लगने वाले जीएसटी को कम करने की डिमांड समय-समय पर अलग मंचों से होती रहती है. इन पर फिलहाल 18 फीसदी जीएसटी लिया जाता है. अब सड़क, परिवहन और हाईवे मंत्री नितिन गडकरी ने भी इस मांग का समर्थन किया है. उन्होंने लाइफ और मेडिकल इंश्योरेंस पर से जीएसटी हटाने की मांग की है. 

नितिन गडकरी ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण को लिखा पत्र 

नितिन गडकरी (Nitin Gadkari) ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण (Nirmala Sitharaman) को लिखे पत्र में मांग की है कि लाइफ और मेडिकल इंश्योरेंस प्रीमियम पर से जीएसटी को हटाया जाए. उन्होंने कहा है कि जीएसटी के चलते इंश्योरेंस सेक्टर की ग्रोथ प्रभावित हो रही है. सीनियर सिटीजन पर बीमारियों के महंगे इलाज का बोझ बढ़ रहा है. हमें प्राथमिकता से इस सेक्टर पर लग रहे जीएसटी को लेकर निर्णय लेना चाहिए. ज्यादा जीएसटी होने की वजह से लोग लाइफ और मेडिकल इंश्योरेंस को लेकर सहज नहीं हो पा रहे हैं. इसका प्रभाव समाज पर पड़ रहा है. 

सरकारी और प्राइवेट सेक्टर की बीमा कंपनियों को मजबूत करें 

नितिन गडकरी ने वित्त मंत्री से अपील की है कि वह सरकारी और प्राइवेट सेक्टर की बीमा कंपनियों को मजबूत करने के लिए कदम उठाएं. इंश्योरेंस लेकर टैक्स बचत को भी बढ़ावा देना चाहिए ताकि लोग राहत महसूस कर सकें. इसके लिए प्रीमियम पर इनकम टैक्स डिडक्शन दोबारा से शुरू किया जाना चाहिए. उन्होंने कहा कि लाइफ और मेडिकल इंश्योरेंस समाज को आगे बढ़ाने के लिए बेहद जरूरी है. 

लोगों का रुझान लाइफ और मेडिकल इंश्योरेंस की तरफ और बढ़ेगा

उन्होंने लिखा है कि लाइफ इंश्योरेंस प्रीमियम पर जीएसटी लगाना जीवन की अनिश्चितताओं पर टैक्स लगाने के समान है. अगर कोई व्यक्ति परिवार को सुरक्षा देने के लिए कदम आगे बढ़ा रहा है तो उसे टैक्स से राहत दी जानी चाहिए. हमें उन पर जीएसटी लगाकर उन्हें हतोत्साहित नहीं करना चाहिए. नितिन गडकरी ने कहा कि अगर वित्त मंत्री यह राहत लोगों को देती हैं तो लोगों का रुझान लाइफ और मेडिकल इंश्योरेंस की तरफ और बढ़ेगा.

ये भी पढ़ें 

Adani Energy QIP: हिंडनबर्ग का वार भुलाकर अडानी ग्रुप ने भरी उड़ान, मार्केट से इतनी बड़ी रकम जुटाकर किया कमबैक

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
FSSAI ने हटाई Rum पर लगी रोक, United Spirits को मिली राहत
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
8th Pay Commission: 2.0- 2.57 फिटमेंट फैक्टर पर कितनी बढ़ सकती है सैलरी?
RBI MPC: ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
ब्याज दरें कम होगी या नहीं? आरबीआई गवर्नर ने बताई सच्ची बात
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान
Real Estate: 1.7 करोड़ के फ्लैट पर भारी पड़ी 1.2 लाख की EMI, मुंबई का कपल परेशान

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget