एक्सप्लोरर

विमानन मंत्रालय से क्लियरेंस के बाद अमिताभ कांत को IndiGo ने बनाया एडिशनल डायरेक्टर

Amitabh Kant: वर्तमान में इंडिगो भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन है, जिसका घरेलू मार्केट शेयर 60% से ज्यादा है. कंपनी के पास 350 से अधिक विमानों का बेड़ा है और यह 80 से ज्यादा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ान भरती है.

Amitabh Kant Joins IndiGo board: इंडिगो ने बुधवार को बताया कि नीति आयोग के पूर्व सीईओ और भारत के जी20 शेरपा, अमिताभ कांत को 15 सितंबर से कंपनी के निदेशक मंडल में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है. अमिताभ कांत की ये नियुक्ति नागर विमानन मंत्रालय से सुरक्षा मंजूरी मिलने के बाद की गई है.

अमिताभ कांत बने एडिशनल डायरेक्टर

एयरलाइन की मूल कंपनी इंटरग्लोब एविएशन ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा, “कंपनी को 16 सितंबर, 2025 को नागर विमानन मंत्रालय से आवश्यक सुरक्षा मंजूरी मिल गई है. अतः अमिताभ कांत की नियुक्ति 15 सितंबर, 2025 से प्रभावी होगी.” कांत को मंत्रालय से सुरक्षा मंजूरी की तारीख से गैर-कार्यकारी, गैर-स्वतंत्र निदेशक के रूप में अतिरिक्त निदेशक नियुक्त किया गया है.

अमिताभ कांत एक वरिष्ठ प्रशासक और नीति विशेषज्ञ के तौर पर जाने जाते हैं. उन्होंने नीति आयोग के सीईओ रहते हुए देश में स्टार्टअप इकोसिस्टम, डिजिटलीकरण और सतत विकास एजेंडे को आगे बढ़ाने में अहम भूमिका निभाई. हाल ही में वे भारत के जी20 शेरपा के रूप में वैश्विक स्तर पर भारत की आर्थिक और रणनीतिक नीतियों को प्रस्तुत कर चुके हैं.

350 से अधिक विमानों का बेड़ा

वर्तमान में इंडिगो भारत की सबसे बड़ी एयरलाइन है, जिसका घरेलू मार्केट शेयर 60% से ज्यादा है. कंपनी के पास 350 से अधिक विमानों का बेड़ा है और यह 80 से ज्यादा घरेलू और अंतरराष्ट्रीय गंतव्यों के लिए उड़ान भरती है. आने वाले वर्षों में इंडिगो अपनी अंतरराष्ट्रीय उपस्थिति को और मजबूत करने की योजना पर काम कर रही है, खासकर एशिया-प्रशांत, यूरोप और मध्य पूर्वी बाजारों में.

एविएशन इंडस्ट्री से जुड़े जानकारों का मानना है कि अमिताभ कांत की नियुक्ति इंडिगो को नीतिगत दिशा देने में मदद करेगी. साथ ही कंपनी की वैश्विक रणनीतियों और एक्सपैंशन प्लान्स को भी मजबूती मिलेगी.

ये भी पढ़ें: 75 साल के हुए PM मोदी, माइक्रोसॉफ्ट फाउंडर बिल गेट्स ने इस अंदाज में दी बधाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
महंगी हुई चीनी, पुणे में 5 रुपए बढ़े दाम, जानें अब कितनी है कीमत
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
प्रोटेस्ट पर भड़के योगेंद्र यादव, बोले- क्या BJP ने पुलिस से इजाजत मांगी?
Bihar MLC Election Results LIVE: बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
बिहार की 8 एमएलसी सीटों के नतीजे आज, JDU को चौंका सकता है नीरज का रिजल्ट
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
WPL Auction: मुंबई इंडियंस कंगाल, नीलामी से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
मुंबई इंडियंस कंगाल, WPL ऑक्शन से पहले जानें किसके पर्स में कितना पैसा?
Sigma OTT Release: अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी जेसन संजय की 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
अब ओटीटी पर धमाल मचाएगी 'सिग्मा', जानें- कब और कहां देख सकेंगे?
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
Embed widget