एक्सप्लोरर

NMACC इवेंट में नीता अंबानी ने किया शानदार डांस, तालियों से गूंज उठा हॉल, देखें वीडियो

Nita Ambani Dance Video: शुक्रवार को मुंबई में शुरू नीता-मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्घाटन कार्यक्रम में नीता अंबानी ने 'रघुपति राघव राजा राम' भजन पर डांस करके सभी दर्शकों का दिल जीत लिया.

Nita Ambani Dance Video: नीता-मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर यानी NMACC के लॉन्चिंग में देश और दुनिया की कई दिग्गज हस्तियां शामिल हुई हैं. हॉलीवुड, बॉलीवुड,खेल जगह, राजनीति और धर्म से जुड़ी जानीमानी सेलिब्रिटीज इस उद्घाटन समारोह में शामिल हुए हैं. शुक्रवार और शनिवार को हुए कार्यक्रम में कई सितारे पहुंचे. इस मौके पर पूरा अंबानी परिवार भी नजर आया. रिलायंस फाउंडेशन की चेयरपर्सन नीता अंबानी (Nita Ambani) का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. यह वीडियो लोगों के बीच चर्चा का केंद्र बना हुआ है. दरअसल, नीता अंबानी नीता-मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के उद्घाटन कार्यक्रम में 'रघुपति राघव राजा राम' भजन पर भरतनाट्यम करके सभी दर्शकों का मन मोह लिया. अब इस परफॉरमेंस का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल (Nita Ambani Dance Video Viral) हो रहा है.

तालियों की आवाज से गूंज उठा हॉल  

गौरतलब है कि लाल रंग के लहंगे के साथ पिंक दुपट्टे में नीता अंबानी बेहद खूबसूरत लग रही थी. 'रघुपति राघव राजा राम' भजन पर उनके शानदार डांस ने कार्यक्रम में मौजूद लोगों का दिल जीत लिया. डांस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है जिसे देखकर लोग नीता अंबानी की तारीफ कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा कि इतनी बड़ी बिजनेस फैमिली से होने के बाद भी वह भारत की संस्कृति से जुड़ी हुई हैं. वहीं एक यूजर ने लिखा कि भारत में एक कल्चरल सेंटर की जरूरत थी. ऐसे में मुंबई जैसे शहर जो फैशन और कल्चर का सबसे बड़ा केंद्र है वहां यह कल्चरल सेंटर एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा.

देखें वीडियो-

 
 
 
 
 
View this post on Instagram
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 
 

A post shared by Nita Mukesh Ambani Cultural Centre (@nmacc.india)

 

कल्चरल सेंटर में युवाओं को मिलेगा मौका

इस कल्चरल सेंटर के लॉन्ग के मौके पर नीता अंबानी ने कहा है कि हम एक संस्कृति केंद्र के लिए लंबे वक्त से प्रयास कर रहे थे. NMACC में अब बड़े शो हो सकेंगे. इसके जरिए देश के छोटे शहरों और दूरदराज के इलाकों से आने वाले युवाओं को अपनी कला को प्रदर्शित करने का मौका मिलेगा. उन्होंने उम्मीद जताई की इस केंद्र के जरिए यह मुंबई ही नहीं बल्कि देश का सबसे बड़ा कला केंद्र बनकर उभरेगा.

NMACC के लॉन्च में पहुंचे कई सितारे

नीता मुकेश अंबानी कल्चरल सेंटर के मेगा लॉन्च पर तीन दिनों का भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया था. इसमें बॉलीवुड, हॉलीवुड, राजनीति, कला, धर्म, खेल से संबंधित कई सेलिब्रिटीज ने हिस्सा लिया. इसमें शाहरुख खान, सलमान खान, आमिर खान, दीपिका पादुकोण, रणवीर सिंह, करीना कपूर, सैफ अली खान, आलिया भट्ट, रेखा, ऐश्वर्या राय बच्चन, कियारा आडवाणी आदि जैसे कई बॉलीवुड हस्तियों ने हिस्सा लिया. वहीं, कई हॉलीवुड स्टार्स भी इस इवेंट का हिस्सा बने. वहीं स्पाइडर मैन फिल्म की फेमस जोड़ी हॉलैंड और जेंडाया, गिगी हदीद जैसे हॉलीवुड स्टार्स ने भी इस प्रोग्राम में अपनी मौजूदगी से चार चांद लगा दिया.

ये भी पढ़ें-

NMACC: मुकेश अंबानी की मां कोकिलाबेन ने किया 'आर्ट हाउस' का उद्घाटन, एक साथ दिखीं अंबानी परिवार की चार पीढ़ियां

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Income Tax: देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
देशभर में शुरू हुई संदिग्ध लेन-देन की बड़ी जांच, विदेश में रकम ट्रांसफर करने वाले रडार पर
Zepto: 20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
20 किलो वजन उठा सकते हो तो मिलेगी नौकरी, Zepto की पुरुष वाली जॉब पर बवाल
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Uber App से भी कर पाएंगे अब ट्रेन की टिकट बुक, जानें क्या है प्रोसेस
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें
Rapido का मालिक कौन है, किसने और कैसे की थी शुरूआत? नेटवर्थ जानें

वीडियोज

Bollywood News: अपराध और हिंसा के बीच गुड्डू और स्वीटी का अनोखा रोमांस बना हाइलाइट (18.08.26)
Mahadev & Sons: 😱Rajji-Mogra में खूनी जंग! ऐन वक्त पर हीरो स्टाइल में पहुंचे Dheeraj #sbs
Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
'तीसरा बच्चा होने पर सालभर की मैटरनिटी लीव', CM विजय का बड़ा फैसला
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
कांग्रेस की मदद के बिना अखिलेश CM नहीं बन सकते, पार्टी नेता का दावा
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
पहले टेस्ट में श्रीलंकाई गेंदबाज ने दिए 175 रन, नाम हुआ यह शर्मनाक रिकॉर्ड
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
PM केयर्स फंड में गिरावट, ऑडिट रिपोर्ट्स से सामने आयी जानकारी
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
भारत में बनेंगे फाइटर जेट-रडार जैसे रक्षा उपकरण, 3070 करोड़ होंगे खर्च
Video: एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
एटिकेट्स कोट ने कांटे और चम्मच से खाया डोसा, इंटरनेट पर छिड़ गई बहस
Home Theatre Buying Guide : होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
होम थिएटर खरीद रहे हैं? पहले करें इन 5 चीजों की जांच
Embed widget