एक्सप्लोरर

सेंसेक्स 250 अंकों से ज्यादा चढ़कर 35,689 पर बंद, निफ्टी 10,800 के पार

आज ओपेक के देशों की बैठक है जिसमें क्रूड की कीमतों पर नियंत्रण के लिए सप्लाई बढ़ाने की बात पर सहमति बन सकती है. माना जा सकता है कि इसी उम्मीद के चलते भी बाजार में तेजी का आलम देखने को मिला है.

नई दिल्लीः ग्लोबल बाजारों से मिलेजुले संकेतों के बीच आज फार्मा और बैंक शेयरों ने बाजार को सहारा दिया और बाजार आज शानदार तेजी के साथ बंद हुआ है. सेंसेक्स में 250 अंकों से ज्यादा की तेजी के साथ बंद मिला है और निफ्टी में भी 0.75 फीसदी की बड़ी तेजी देखी गई. क्यों आई बाजार में तेजी आज ओपेक के देशों की बैठक है जिसमें क्रूड की कीमतों पर नियंत्रण के लिए सप्लाई बढ़ाने की बात पर सहमति बन सकती है. माना जा सकता है कि इसी उम्मीद के चलते भी बाजार में तेजी का आलम देखने को मिला है. इसके अलावा कारोबार के आखिरी घंटों में बैंक और फार्मा शेयरों के उछाल ने बाजार को तेजी के साथ बंद होने में कामयाबी मिली. अगर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर क्रूड के दाम कम होंगे तो भारत में भी ईंधन के दाम कम होने की उम्मीद है जिसके चलते बाजार को सहारा मिला. कैसी रही बाजार की चाल आज के कारोबार के दौरान बीएसई का 30 शेयरों का इंडेक्स 257.21 अंक यानी 0.73 फीसदी की बड़ी तेजी के साथ 35,689 पर जाकर बंद हुआ है और एनएसई का 50 शेयरों वाला इंडेक्स निफ्टी 80.75 अंक यानी 0.75 फीसदी की बड़ी तेजी के साथ 10,821 पर जाकर बंद हुआ है. सेक्टोरियल इंडेक्स बाजार के सेक्टोरियल इंडेक्स देखें तो एनर्जी सेक्टर को छोड़कर बाकी सभी में तेजी के साथ कारोबार बंद हुआ है और आज सबसे ज्यादा 1.76 फीसदी का उछाल फार्मा शेयरों में देखा गया है और फाइनेंशियल सर्विसेज में 1.54 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार बंद हुआ है. इसके अलावा पीएसयू बैंक में 1.20 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार बंद होने में कामयाब रहा है. आज एनर्जी शेयरों में 0.82 फीसदी की गिरावट के साथ कारोबार बंद हुआ है. निफ्टी के शेयरों का हाल आज निफ्टी के शेयरों में 15 शेयरों में गिरावट के साथ और बाकी 35 शेयरों में तेजी के हरे निशान के साथ कारोबार बंद हुआ है. चढ़ने वाले शेयरों में सन फार्मा 4.43 फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ है. वहीं बजाज फाइनेंस 3.75 फीसदी और बजाज फिनसर्व 3.13 फीसदी ऊपर बंद हुआ है. इसके अलावा एमएंडएम में 3 फीसदी और इंडियाबुल्स हाउसिग फाइनेंस में 2.71 फीसदी की मजबूती के साथ कारोबार बंद हुआ है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
भारत के डिजिटल दशक का टिकट है Jio IPO, घर घर पहुंचेगा 5G, ब्रॉडबैंड और AI
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
दिल्ली में अब सिर्फ 2.5 लाख ई-रिक्शा चलेंगे, सरकार ने लगाया ब्रेक
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी
ऑनलाइन पेमेंट से डरता है पाकिस्तान, लोग आज भी रखते हैं खूब नकदी
काउंटडाउन स्टार्ट: आ रहा 31663 करोड़ का Jio IPO, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग
काउंटडाउन स्टार्ट: आ रहा 31663 करोड़ का Jio IPO, 9 कंपनियों की होगी लिस्टिंग

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
CJP के प्रोटेस्ट में लगे हिंदू विरोधी नारे, 300 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
ग्वालियर हादसे पर CM मोहन यादव का एक्शन, SP समेत 8 पुलिसकर्मी सस्पेंड
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
नमन धीर ने तोड़ा युवराज सिंह का 19 साल पुराना रिकॉर्ड, सिर्फ 6 गेंद खेलकर रचा इतिहास
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'मुझे अफसोस है...', सलमान खान ने पिता सलीम खान से क्यों मांगी माफी?
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'बहुत दुख हुआ...', PM मोदी ने ग्वालियर हादसे के परिजनों के लिए की मुआवजे की घोषणा
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
'ऐसे मर नहीं सकता...', स्मिच मच्छार ने बयां की सबसे खौफनाक पलों की कहानी
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
बीच सड़क अकेली गरबा करती दिखी महिला, वीडियो वायरल
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
पुरुषों को भी हो सकता है ब्रेस्ट कैंसर, छाती की गांठ को न करें नजरअंदाज
Embed widget