एक्सप्लोरर

Next Gen GST Reforms: 'तुरुप का पत्ता' साबित हो सकता है जीएसटी रिफॉर्म्स, 2047 तक सिंगल टैक्स का खुलेगा रास्ता

GST Reforms: फिलहाल जीएसटी में चार स्लैब हैं—5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 28 प्रतिशत. नए प्रस्ताव के तहत 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत स्लैब को खत्म कर दिया जाएगा.

Next Gen GST Reforms: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्वतंत्रता दिवस पर लाल किले की प्राचीर से अपने भाषण में जीएसटी सुधारों का बड़ा ऐलान किया. पीएम मोदी की घोषणा के बाद वित्त मंत्रालय ने भी यह स्पष्ट किया कि सरकार फिलहाल जीएसटी ढांचे को सरल बनाने की दिशा में काम कर रही है. समाचार एजेंसी पीटीआई के अनुसार, अधिकारियों का मानना है कि यह सुधार भविष्य में भारत को “सिंगल टैक्स सिस्टम” की ओर ले जाएगा और वर्ष 2047 तक देश में एक समान टैक्स दर लागू हो सकती है.

2047 तक सिंगल टैक्स सिस्टम 

फिलहाल जीएसटी में चार स्लैब हैं—5 प्रतिशत, 12 प्रतिशत, 18 प्रतिशत और 28 प्रतिशत. नए प्रस्ताव के तहत 12 प्रतिशत और 28 प्रतिशत स्लैब को खत्म कर दिया जाएगा. इसके बाद ज़्यादातर वस्तुएँ 5 प्रतिशत और 18 प्रतिशत की दर में समा जाएंगी. वहीं, लग्जरी और हानिकारक वस्तुओं के लिए एक विशेष 40 प्रतिशत टैक्स दर रखने का सुझाव दिया गया है.

अधिकारियों का कहना है कि यह बदलाव अर्थव्यवस्था को बूस्ट देगा और उपभोक्ताओं को टैक्स के बोझ से राहत मिलेगी. इसे “नेक्स्ट जेनरेशन जीएसटी” कहा जा रहा है, क्योंकि इसे भारत के आर्थिक सुधारों की श्रेणी में सबसे महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है.

दिवाली तक नए जीएसटी रिफॉर्म्स

सरकार चाहती है कि दिवाली तक यह नई व्यवस्था लागू हो जाए. इसके लिए केंद्र ने राज्यों के वित्त मंत्रियों के समूह को प्रस्ताव भेजा है. यह समूह प्रस्ताव का अध्ययन कर अपनी अनुशंसा सितंबर में होने वाली जीएसटी परिषद की बैठक में रखेगा. अगर परिषद इसे मंज़ूरी देती है, तो दिवाली से पहले उपभोक्ताओं को कई वस्तुएँ सस्ती मिलना शुरू हो सकती हैं.

वरिष्ठ अधिकारी के मुताबिक, जब यह नई व्यवस्था पूरी तरह लागू हो जाएगी और भारत विकसित देशों की श्रेणी में पहुंचेगा, तब सरकार एक ही दर वाला जीएसटी (Single Tax Slab) लागू करने पर विचार कर सकती है. उन्होंने कहा कि यह मॉडल विकसित देशों के लिए उपयुक्त रहता है, क्योंकि वहां नागरिकों की आमदनी और खर्च करने की क्षमता लगभग समान होती है. हालांकि, अभी भारत के लिए यह सही समय नहीं है.

ये भी पढ़ें: GST Reforms: दूध-टूथपेस्ट से लेकर मोबाइल और साबुन तक... GST रिफॉर्म से क्या-क्या हो होगा सस्ता? देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

मुंबई में खुलेगी जापान के दूसरे सबसे बड़े बैंक की ब्रांच, 189 करोड़ में लीज पर लिया ऑफिस
मुंबई में खुलेगी जापान के दूसरे सबसे बड़े बैंक की ब्रांच, 189 करोड़ में लीज पर लिया ऑफिस
कश्मीर जाने वालों के लिए खुशखबरी, श्रीनगर में रात की फ्लाइट फिर शुरू
कश्मीर जाने वालों के लिए खुशखबरी, श्रीनगर में रात की फ्लाइट फिर शुरू
Gen Z के भरोसे Amazon-Myntra का बिजनेस, युवा तय कर रहे हैं फैशन ट्रेंड
Gen Z के भरोसे Amazon-Myntra का बिजनेस, युवा तय कर रहे हैं फैशन ट्रेंड
फ्लाइट टिकट के दामों पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं, सरकार का बड़ा बयान
फ्लाइट टिकट के दामों पर हमारा कोई कंट्रोल नहीं, सरकार का बड़ा बयान

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
'मैं भारत से आने वाले सास-ससुर से बहुत प्यार करता हूं', जेडी वेंस क्यों लुटाने लगे प्यार?
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
राजा भैया और पंकज चौधरी दिखे साथ, सपा बोली- जनता हमारे...
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
विजय के बाद धनुष की राजनीति में एंट्री? TVK ने पहले ही कर दिया स्वागत
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट, हार्दिक समेत 12 खिलाड़ी होंगे बाहर!
IPL 2027 ऑक्शन से पहले ऐसी दिख सकती है MI की रिटेंशन लिस्ट
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड किए गए तैनात
फायरिंग की घटना के बाद टाइगर श्रॉफ को मिली पुलिस प्रोटेक्शन, सुरक्षा में बॉडीगार्ड तैनात
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव दास-आशुतोष रांका की न्यायिक हिरासत क्यों बढ़ाई, कोर्ट ने कहा- 'साफ पता चलता है कि...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
सौरव-रांका की गिरफ्तारी पर बोले संजय राउत, 'देश में तिरंगा नहीं फहरा सकते तो...'
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
माइक्रोफोन इस्तेमाल नहीं हो रहा, फिर भी फोन में क्यों दिखता है हरा डॉट?
Embed widget