एक्सप्लोरर

e-filing ITR: एक क्लिक में चेक कर पाएंगे इनकम टैक्स के नोटिस, पोर्टल पर आई ये सुविधा

Income Tax Portal: इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का कहना है कि इस सुविधा से टैक्सपेयर्स को काफी मदद मिलने वाली है. उन्हें अब बार-बार दफ्तर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी...

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट टैक्सपेयर्स की मदद के लिए नए-नए फीचर पेश करते रहता है. रिटर्न फाइलिंग के इस नए सेशन में इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एक और नए फीचर की शुरुआत की है. यह फीचर टैक्सपेयर्स को एक ही क्लिक में डिपार्टमेंट से मिलने वाले नोटिसों को ट्रैक करने में सक्षम बनाएगा.

पोर्टल पर यहां मिलेगी सुविधा

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का यह नया फीचर ई-प्रोसीडिंग सेक्शन (e-Proceedings) में जोड़ा गया है. इस नए टैब पर क्लिक करते ही यूजर एक ही जगह पर सभी पेंडिंग टैक्स प्रोसीडिंग को ट्रैक कर पाएंगे. इनकम टैक्स डिपार्टमेंट से टैक्सपेयर को मिलने वाले सारे लेटर और नोटिस इसी एक टैब में मिलेंगे. उन्हें सर्च करने के लिए सर्च ऑप्शन भी दिया गया है.

एफएक्यू में दी गई ये जानकारी

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट ने एफएक्यू में भी इस नए फीचर के बारे में बताया है. डिपार्टमेंट ने एफएक्यू में इसके बारे में कहा है कि ई-फाइलिंग पोर्टल पर उपलब्ध ई-प्रोसीडिंग टैब इनकम टैक्स डिपार्टमेंट की ओर से इश्यू किए गए सभी नोटिस, इंटिमेशन और लेटर पर इलेक्ट्रॉनिकली रिस्पॉन्ड करने का सरल तरीका है.

इनकम टैक्स पोर्टल के इस नए टैब में जिन कम्युनिकेशंस की जानकारी मिलेगी, वे इस प्रकार हैं: 

  • सेक्शन 139(9) के अंतर्गत डिफेक्टिव नोटिस
  • सेक्शन 245 के तहत सूचना - डिमांड के अगेंस्ट एडजस्टमेंट
  • धारा 143(1)(ए) के तहत प्रथम दृष्टया एडजस्टमेंट
  • धारा 154 के तहत सुओ-मोटो सुधार
  • असेसिंग ऑफिसर या किसी अन्य आयकर प्राधिकरण द्वारा जारी किए गए नोटिस
  • स्पष्टीकरण के लिए मांगे जाने वाले कम्युनिकेशन
  • इसके अतिरिक्त, एक पंजीकृत उपयोगकर्ता उपरोक्त सूचीबद्ध किसी भी नोटिस/सूचना/पत्र का जवाब देने के लिए एक अधिकृत प्रतिनिधि को जोड़ सकता है या हटा सकता है

टैक्स डिपार्टमेंट को ये उम्मीद

इनकम टैक्स डिपार्टमेंट का कहना है कि पोर्टल पर शुरू की गई इस नई सुविधा से टैक्सपेयर के ऊपर कम्पलायंस का बोझ कम होगा. उन्हें हर काम के लिए इनकम टैक्स के दफ्तर जाने की जरूरत नहीं होगी. इसके अलावा टैक्सपेयर्स के लिए इनकम टैक्स नोटिस समेत डिपार्टमेंट की ओर से भेजे जाने वाले विभिन्न अन्य कम्युनिकेशन पर नजरें बनाए रखने में सहूलियत होगी.

ये भी पढ़ें: बाइनेंस को लगा दूसरा तगड़ा झटका, को-फाउंडर को जेल के बाद हुआ ये एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, लेकिन बेरोजगारी बढ़ी- वर्ल्ड बैंक
भारत में 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर, लेकिन बेरोजगारी बढ़ी- वर्ल्ड बैंक
धनतेरस से पहले आज सस्ता हुआ सोना, जानें 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक का रेट
धनतेरस से पहले आज सस्ता हुआ सोना, जानें 24 कैरेट से लेकर 18 कैरेट तक का रेट
इस कंपनी ने Best Employee को दी 4 करोड़ की Lamborghini, ऐसा क्या किया?
इस कंपनी ने Best Employee को दी 4 करोड़ की Lamborghini, ऐसा क्या किया?
Delhi Liquor Booking App: दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल
दिल्ली में शराब की कितनी बोतलें कर सकते हैं ऑनलाइन बुक? जानें डिटेल

वीडियोज

रिश्तों का धोखा, साजिश और खौफ! 4 शहरों में जुर्म की 4 सनसनीखेज कहानियां...
MLC रिजल्ट, चौतरफा खटपट!
किसके वोट चोरी, किसकी सीनाजोरी?
Azam Khan बाहर आएंगे... किसका गेम बिगाड़ेंगे?
Gyanesh Kumar पर 'जन-महाभियोग' विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
गठबंधन के मॉक पार्लियामेंट में विजय की पार्टी TVK शामिल होगी या नहीं? बड़ा अपडेट
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
शिवराज सिंह चौहान की माता का निधन, केंद्रीय मंत्री बोले- 'मां का जाना खालीपन छोड़ गया'
अब OTT पर भौकाल मचाने आ गई 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
अब ओटीटी पर भौकाल मचाएगी 'मिर्जापुर द मूवी', जानें- कहां देखें ये फिल्म?
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
मुंबई इंडियंस को एकसाथ मिले 4 नए कोच, रॉबिन उथप्पा संभालेंगे बैटिंग की कमान
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
क्या जेल से नहीं निकल पाएंगे आजम खान? ED ने उठाया बड़ा कदम
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
'सौरव दास के बैकग्राउंड की हो जांच', हाई कोर्ट में याचिका पर CJP नेता को नोटिस
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
10 साल की उम्र में गंवाए दोनों हाथ, फिर भी हार नहीं मानी और बने तहसीलदार
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
आपके नंबर से कोई और चला रहा WhatsApp? ऐसे बाहर करें अनजान यूजर
Embed widget