एक्सप्लोरर

Apple Commission: विवादों में एप्पल की नई ऐप स्टोर पॉलिसी, दिग्गज टेक कंपनियां हो गईं खिलाफ

Apple Vs Big Techs: एप्पल ने अपने ऐप स्टोर से जुड़ी नीतियों में बदलाव किया है और अब कंपनी ऐप स्टोर से बाहर किए गए पेमेंट पर कमिशन वसूलने की तैयारी कर रही है...

दुनिया की सबसे बड़ी टेक कंपनियों में एक एप्पल के लिए परेशानियां बढ़ गई हैं. कंपनी की नई ऐप स्टोर पॉलिसी पर विवाद खड़ा हो गया है और इस विवाद में उसके सामने दुनिया की दिग्गज कंपनियां आ गई हैं. माइक्रोसॉफ्ट और एक्स समेत चार बड़ी टेक कंपनियां एप्पल की नई पॉलिसी का विरोध कर रही हैं.

एप्पल के सामने आईं ये दिग्गज कंपनियां

वॉल स्ट्रीट जर्नल की एक रिपोर्ट के अनुसार, एप्पल के खिलाफ कई बड़ी टेक कंपनियों ने लीगल पिटिशन फाइल किया है. एप्पल के खिलाफ न्यायिक कदम उठाने वाली कंपनियों में फेसबुक की पैरेंट कंपनी मेटा, माइक्रोसॉफ्ट, एलन मस्क की एक्स, म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्पॉटिफाई और मैच ग्रुप शामिल हैं. उन कंपनियों ने एप्पल की नई ऐप पॉलिसी का विरोध करते हुए सवाल उठाया है कि आईफोन बेचने वाली कंपनी ने पेमेंट के वैकल्पिक तरीकों को स्वीकृति देने के कोर्ट के आदेश का पालन नहीं किया है.

एपिक गेम्स पहले ही कर चुकी है विरोध

इससे पहले ऐप की नई पॉलिसी पर एप्पल को एपिक गेम्स के विरोध का सामना करना पड़ चुका है. फोर्टनाइट गेम ऑपरेट करने वाली कंपनी एपिक गेम्स ने भी एप्पल की नई ऐप पॉलिसी का विरोध किया है और अब इस लड़ाई में उसे वॉल स्ट्रीट के दिग्गजों का साथ मिल गया है. दरअसल एप्पल ने अपने ऐप स्टोर से बाहर किए गए पेमेंट पर कमिशन वसूल करने की योजना बनाई है. अन्य टेक दिग्गज एप्पल की इसी योजना का विरोध कर रहे हैं.

माइक्रोसॉफ्ट से यहां पिछड़ गई एप्पल

वैल्यू के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी कंपनियों में शामिल एप्पल को इस मुकदमेबाजी से नुकसान उठाना पड़ सकता है. एप्पल को पिछले कुछ दिनों में काफी नुकसान उठाना पड़ा है. कंपनी का एमकैप अब 3 ट्रिलियन डॉलर के प्रतिष्ठित क्लब से नीचे आ चुका है और अब एप्पल दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी भी नहीं रह गई है. कुछ सप्ताह पहले तक एप्पल वैल्यू के हिसाब से दुनिया की सबसे बड़ी कंपनी थी, जो पोजिशन अब माइक्रोसॉफ्ट कब्जा कर चुकी है.

अमेरिकी सरकार भी कर सकती है मुकदमा

एप्पल के ऊपर अमेरिकी सरकार भी एक अलग मामले में मुकदमा दायर कर सकती है. ब्लूमबर्ग की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिकी सरकार एंटीट्रस्ट कानूनों के उल्लंघन को लेकर एप्पल को कोर्ट में घसीट सकती है. रिपोर्ट के अनुसार, यह मुकदमा आज गुरुवार को दायर किया जा सकता है. अमेरिकी सरकार का आरोप है कि एप्पल प्रतिस्पर्धी कंपनियों को अपने आईफोन के हार्डवेयर व सॉफ्टवेयर फीचर को एक्सेस करने से रोक रही है, जो एंटीट्रस्ट कानूनों का उल्लंघन है.

ये भी पढ़ें: भारतीय बैंकों के ऊपर बढ़ा साइबर अटैक का खतरा, आरबीआई ने किया अलर्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget