एक्सप्लोरर

Ration Card: सरकार ने दिवाली से पहले राशन कार्ड होल्डर्स को दी ये बड़ी खुशखबरी! केवल 100 रुपये में मिलेगा ग्रॉसरी का सामान

Facility for Ration Card Holders: महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के लोगों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. अब ट्रांसजेंडर्स के लिए राशन कार्ड बनवाना बहुत आसान हो गया है.

New Facility for Ration Card Holders: देश में फेस्टिव सीजन (Festive Season) शुरू हो चुका है. ऐसे में अगर आप राशन कार्ड होल्डर (Ration Card Holder) हैं तो यह खबर आपके काम की है. महाराष्ट्र सरकार (Maharashtra Government) ने राज्य के राशन कार्ड होल्डर्स को दिवाली के खास मौके पर 100 रुपये में किराने का सामान देने का फैसला किया है. इन 100 रुपये में सूजी, खाने का तेल, मूंगफली और पीली दाल का पैकेज होगा. मंगलवार को महाराष्ट्र मंत्रिमंडल ने यह इस स्पेशल राशन के सामान को देने की मंजूरी दे दी है. यह प्रस्ताव खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण विभाग द्वारा दिया गया था. इस फैसला का फायदा राज्य के 1.70 करोड़ परिवार या 7 करोड़ लोगों को होगा. यह 100 रुपये का ग्रॉसरी पैकेज राशन कार्ड होल्डर्स राशन का दुकान से खरीद सकते हैं.

महंगाई के दौर में आम लोगों को मिलेगा
गौरतलब है महंगाई ने आम लोगों की कमर तोड़ रखी है. भारतीय रिजर्व बैंक के अनुसार इस फिलहाल रिटेल महंगाई दर 7% है. देश में बढ़ती महंगाई को देखते हुए महाराष्ट्र की शिंदे सरकार ने गरीब और निम्न आय वर्ग के लोगों को बड़ी राहत देते हुए केवल 100 रुपये में ग्रॉसरी का सामान देने का फैसला किया है. इस राशन के सामान से मिठाई और नाश्ता तैयार करने में लोगों को मदद मिलेगी.

महाराष्ट्र ट्रांसजेंडर्स के लिए राशन कार्ड बनवाने की प्रक्रिया को किया आसान
इसके साथ ही महाराष्ट्र सरकार ने राज्य के ट्रांसजेंडर कम्युनिटी (Transgender Community)  के लोगों के लिए एक बड़ा कदम उठाया है. अब ट्रांसजेंडर्स के लिए राशन कार्ड बनवाना बहुत आसान हो गया है. महाराष्ट्र सरकार ने इस मामले पर एक नोटिफिकेशन जारी करते हुए बताया है कि जिन महाराष्ट्र ट्रांसजेंडर का नाम महाराष्ट्र के राज्य एड्स नियंत्रण समिति की लिस्ट में शामिल है वह अब आसानी से राशन कार्ड बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं. अब उन्हें अपने एड्रेस प्रूफ के लिए कोई प्रमाण देने की जरूरत नहीं पड़ेगी. अगर उनके पास वोटर आईडी कार्ड है जिसमें थर्ड जेंडर के रूप उनकी पहचान स्थापित है तो इस वोटर आईडी कार्ड से आसानी से राशन कार्ड (Ration Card) बनवाने के लिए आवेदन कर सकते हैं.

ट्रांसजेंडर कम्युनिटी को मिलेगा बड़ा सहारा
कोरोना महामारी के दौरान लगे लॉकडाउन में ट्रांसजेंडर कम्युनिटी के लोगों को भारी असुविधा का सामना करना पड़ा था. बहुत से थर्ड जेंडर के लोगों के पास राशन कार्ड की सुविधा नहीं थी. ऐसे में उन्हें प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना (PM Garib Kalyan Anna Yojana) के तहत मुफ्त राशन का लाभ नहीं मिल पाया था. अब महाराष्ट्र के इस फैसले के बाद कम से कम 50 प्रतिशत ट्रांसजेंडर्स को इसका सीधा लाभ मिलेगा. 

ये भी पढ़ें-

PPF, NSC को क्लेम नहीं किया तो कहां जाता है फंड और कैसे करें इसे ट्रैक, प्रोसेस को जानकर आप भी उठाएं फायदा

Dussehra 2022: दशहरे के शुभ अवसर पर इन वित्तीय बुराइयों को करें दूर! भविष्य में नहीं होगी पैसों की कमी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
बेंगलुरु Airport पर बदले नियम, फ्लाइट लैंडिंग पर लगेगा Tax, टिकट पर होगा असर
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन
अब McDonald's का लाइसेंस सस्पेंड, FDA के तुकाराम मुंढे का बड़ा एक्शन

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
बांकीपुर में BJP क्यों हारी? नीरज सिन्हा ने पहली बार बताया कारण
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
कौन हैं साहिल लोचब, जिसे लेकर FIR दर्ज कराने थाना पहुंचे राहुल गांधी
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
Embed widget