एक्सप्लोरर

इनको हो रही है नए नोटों से दिक्कत...500-2000 के नोटों की बड़ी कमी आई सामने !

नई दिल्लीः सरकार ने नोटबंदी के ऐलान के बाद 500 और 2000 के नए नोट जारी किए लेकिन अब इससे जुड़ी एक खबर है जो कुछ परेशान कर सकती है. दृष्टिबाधित लोग यानी नेत्रहीन लोग नए नोट को इस्तेमाल के अनुकूल नहीं पा रहे हैं क्योंकि छूकर उन्हें पहचान पाना मुश्किल हो रहा है.

राष्ट्रीय दृष्टिबाधित संगठन (एनएबी) के एक अधिकारी ने बताया कि 500 रुपये और 2000 रुपये के नये नोट पर अंकों को सही तरह से उभारा नहीं गया है जिससे दृष्टिबाधित लोग उनमें अंतर नहीं कर पा रहे हैं और पहचान नहीं पा रहे हैं.

एनएबी के राष्ट्रीय सचिव जोकिम रापोसे ने कहा, ‘‘नवम्बर में 500 रुपये और 1000 रुपये के नोट बंद करने का फैसला करने के बाद मैंने केंद्र सरकार से संपर्क कर कहा कि सुनिश्चित किया जाए कि नये नोट में अंकों का पर्याप्त उभार हो ताकि अंगुलियों से उन्हें महसूस किया जा सके.’’ उन्होंनें कहा, ‘‘मुझे बताया गया कि इस मांग को पूरा कर लिया जाएगा लेकिन अभी तक हमारी समस्या का समाधान करने के लिए कोई कदम नहीं उठाया गया है.’’ रापोसे ने कहा, ‘‘मुझे बाद में बताया गया कि नये नोट में आवश्यक बदलाव होंगे लेकिन अभी तक कोई बदलाव नहीं हुआ है.’’ दृष्टिबाधितों के राज्य विकास और वित्त निगम के मुताबिक सिर्फ महाराष्ट्र में ही 5.74 लाख लोग दृष्टिबाधित हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘सरकारी आंकड़े के मुताबिक देश में 80 लाख लोग हैं जो दृष्टिबाधित हैं. दुर्भाग्य से नये नोट प्रिंट करते वक्त उनके मुद्दों और समस्याओं को ध्यान में नहीं रखा जाता है.’’ हालांकि पहले से चल रहे 10, 20, 50, 100 के नोटों में ब्लीड लाइन्स और आइडेंटिफिकेशन मार्क ठीक तरह से बने हुए थे जिससे दृष्टिबाधित लोगों के लिए उन्हें पहचानना आसान हो चला था.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

JIO IPO: 10.3 लाख करोड़ के मूल्यांकन से 28 अक्टूबर को लिस्टिंग का रास्ता साफ
JIO IPO: 10.3 लाख करोड़ के मूल्यांकन से 28 अक्टूबर को लिस्टिंग का रास्ता साफ
भारत खरीदेगा सस्ता तेल, रूस को लेकर अमेरिका का कोई दबाव नहीं- सरकार
भारत खरीदेगा सस्ता तेल, रूस को लेकर अमेरिका का कोई दबाव नहीं- सरकार
E20: पेट्रोल में मिलाया जाएगा 20% से ज्यादा एथेनॉल? मंत्री हरदीप पुरी ने बताया
E20: पेट्रोल में मिलाया जाएगा 20% से ज्यादा एथेनॉल? मंत्री हरदीप पुरी ने बताया
क्या बिकने वाला है बंधन बैंक? ग्राहक-निवेशक जान लें बड़ा अपडेट
क्या बिकने वाला है बंधन बैंक? ग्राहक-निवेशक जान लें बड़ा अपडेट

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
कहां कितने वोट कटे? खरगे ने 13 राज्यों की जारी कर दी लिस्ट, पूछा- CEC को क्यों बचा रहे?
Bihar MLC Election Results LIVE: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
बिहार MLC चुनाव रिजल्ट: तिरहुत, सारण, दरभंगा से आए रुझान,कहीं BJP तो कहीं जनसुराज आगे
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
UP समेत 5 राज्यों में चुनाव को लेकर EC का आदेश, अधिकारियों को गृह क्षेत्र में तैनात न करें
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
6 ओवर में 118, टीम इंडिया ने रचा इतिहास, पावरप्ले में बना नया वर्ल्ड रिकॉर्ड
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'? जानें- असल वजह
'रामायण' से क्लैश टालने के लिए भारत में टलेगी 'गॉडजिला माइनस जीरो'?
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
निशिकांत दुबे की याचिका पर महुआ मोइत्रा ने हाई कोर्ट से कहा, 'हटा दूंगी पोस्ट'
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
'व्यापार को बचाने के लिए कर रहे हैं', बाबा रामदेव के बयान पर AIMIM की प्रतिक्रिया
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
मर गई इंसानियत, गरीब और बूढ़ी महिला की पेंशन छीन भागा लुटेरा
Embed widget