एक्सप्लोरर

Akshata Murthy Networth: करोड़ों में बढ़ने वाली है ब्रिटिश पीएम की पत्नी की नेटवर्थ, कारण यह भारतीय आईटी कंपनी

Infosys Dividend: कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षता मूर्ति की नेटवर्थ करीब 4,500 करोड़ रुपये है. सुनक के चुनाव के दौरान अक्षता की अकूत संपत्ति काफी चर्चा में रही थी.

ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक (UK PM Rishi Sunak) की पत्नी अक्षता मूर्ति (Akshata Murthy) जानी-पहचानी नाम हैं. सुनक के चुनाव के दौरान अक्षता की अकूत संपत्ति (Akshata Murthy Networth) काफी चर्चा में रही थी. अब उनकी दौलत एक झटके में फिर से कई करोड़ बढ़ने वाली है और इसका कारण एक भारतीय आईटी कंपनी है.

नारायण मूर्ति की बेटी हैं अक्षता

हम जिस भारतीय आईटी कंपनी की बात कर रहे हैं, वह है इंफोसिस. भारत की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कंपनी बन चुकी इंफोसिस के संस्थापकों में नारायाण मूर्ति (Narayan Murthy) का नाम अहम है. अक्षता उनकी ही बेटी हैं. अक्षता के पास इंफोसिस के काफी शेयर हैं. यही कारण है कि इंफोसिस के डिविडेंड (Infosys Dividend) के ऐलान से अक्षता मूर्ति को मोटी कमाई होने जा रही है.

इतना लाभांश दे रही इंफोसिस

सबसे पहले यह जान लीजिए कि इंफोसिस ने एक दिन पहले यानी गुरुवार को मार्च 2023 तिमाही का परिणाम जारी किया. कंपनी ने इसके साथ ही वित्त वर्ष 2022-23 के लिए अपने शेयरधारकों को प्रति शेयर 17.50 रुपये का अंतिम लाभांश देने का ऐलान किया. कंपनी अपने कैपिटल रिजर्व से शेयरधारकों को लाभांश का भुगतान करने वाली है.

अभी इतनी है अक्षता की नेटवर्थ

अक्षता मूर्ति के पास इंफोसिस के टोटल पेड अप कैपिटल के 1.07 फीसदी के बराबर यानी 3.89 करोड़ शेयर हैं. इस कारण उन्हें कंपनी के डिविडेंड से एक ही बार में 68 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई होने वाली है. कुछ मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अक्षता मूर्ति की नेटवर्थ करीब 4,500 करोड़ रुपये है. इसमें बड़ा हिस्सा इंफोसिस के शेयरों का है.

इस शर्त पर होगी कमाई

शेयर बाजारों पर उपलब्ध इंफोसिस के दिसंबर 2022 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न के हिसाब से अक्षता के पास 3,89,57,096 शेयर हैं. 17.50 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से देखें तो उन्हें इंफोसिस के ताजा लाभांश से 68.17 करोड़ रुपये की कमाई होगी. हालांकि अक्षता को यह कमाई तभी होगी, जब उन्होंने अपनी हिस्सेदारी को अब तक बनाए रखा हो और 2 जून तक उसे ऐसे ही रखें.

ये है रिकॉर्ड डेट

इंफोसिस ने लाभांश के भुगतान के लिए 2 जून को रिकॉर्ड डेट तय किया है. इसका मतलब है कि 2 जून 2023 के शेयरहोल्डिंग पैटर्न में जिन इन्वेस्टर्स का नाम होगा, उन्हें इंफोसिस के इस ताजा लाभांश का फायदा मिलेगा.

ये भी पढ़ें: आरबीआई के राहत भरे आंकड़े, 9 महीने में सबसे ज्यादा हुआ विदेशी मुद्रा भंडार

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UPI Tax: 2000 से ऊपर के डिजिटल पेमेंट पर लगेगा टैक्स, सरकार ने कर ली तैयारी, बन रहा नियम
UPI Tax: 2000 से ऊपर के डिजिटल पेमेंट पर लगेगा टैक्स, सरकार ने कर ली तैयारी, बन रहा नियम
Gold-Silver Rate: क्रैश हुआ गोल्ड! लगातार गिरती कीमतों के बीच आज फिर सस्ता सोना, चांदी की भी रेट हुई कम
क्रैश हुआ गोल्ड! लगातार गिरती कीमतों के बीच आज फिर सस्ता सोना, चांदी की भी रेट हुई कम
होर्मुज बंद होते ही फूलने लगे पाकिस्तान के हाथ-पैर, कतर के एक फैसले से फिर से कंगाल होने की आई नौबत
होर्मुज बंद होते ही फूलने लगे पाकिस्तान के हाथ-पैर, कतर के एक फैसले से फिर से कंगाल होने की आई नौबत
Share market today July 17: एशियाई बाजार में हाहाकार के बीच भारतीय शेयर बाजार ने दिखाया दम, सेंसेक्स-निफ्टी चढ़े
एशियाई बाजार में हाहाकार के बीच भारतीय शेयर बाजार ने दिखाया दम, सेंसेक्स-निफ्टी चढ़े

वीडियोज

Lionel Messi: 39 साल की फुटबॉल मशीन! ABPLIVE
Kiku Sharda ने खोला Kapil Sharma Show का बड़ा राज
Jennifer Winget की दूसरी शादी की खबरों ने बढ़ाई फैंस की खुशी
अफवाह या सच? Kiara Advani की दूसरी प्रेग्नेंसी की चर्चा तेज
'The Odyssey' Review: Christopher Nolan का विजुअल मास्टरपीस, IMAX में मिलेगा असली रोमांच

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
पश्चिम बंगाल में बड़ा हादसा, बहरामपुर में ट्रेन से टकराई स्कूल वैन, 2 बच्चों समेत 3 की मौत
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
राम मंदिर मामले पर संजय राउत ने RSS चीफ मोहन भागवत को लिखा पत्र, आंदोलन में आने का दिया न्योता
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
UNSC में अस्थायी सदस्यता के लिए भारत का साथ देगा चीन? दावेदारी को लेकर दिया बड़ा बयान, कहा- 'हमारी...'
'OMG 2 का आइडिया मेरा था, अक्षय कुमार ने स्क्रिप्ट ली और क्रेडिट तक नहीं दिया', परेश रावल का खुलासा
‘OMG 2 मेरा आइडिया थी लेकिन अक्षय ने नहीं दिया कोई क्रेडिट’, परेश रावल का खुलासा
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
क्या विराट कोहली और गौतम गंभीर एक-दूसरे से बात नहीं करते? टीम इंडिया के कोच ने दिया चौंकाने वाला जवाब
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए वो मुझे...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया अमेरिका के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
'मैंने चीन पर अरबों डॉलर के टैरिफ लगाए, इसलिए...', ट्रंप ने बताया ड्रैगन ने क्यों चुराया US के 22 करोड़ वोटर्स का डाटा
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
अमेरिका का ईरान पर लगातार छठे दिन ताबड़तोड़ अटैक, ब्रिज, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पर दागी मिसाइलें, बिजली भी गुल
World Emoji Day 2026: चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
चैटिंग में दिन-रात इमोजी का इस्तेमाल, क्या 'इमोजी चैटिंग' से बढ़ रही स्ट्रेस?
Embed widget