एक्सप्लोरर

दीपक पारेख के समर्थन वाली हेल्थकेयर कंपनी भी लाएगी आईपीओ, एनएसई इमर्ज को सौंपे दस्तावेज

Nephro Care IPO: नेफ्रो केयर इंडिया लिमिटेड आईपीओ से मिले पैसों का इस्तेमाल कोलकाता में मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनाने में करेगी. इस कंपनी को दीपक पारेख का समर्थन प्राप्त है.

Nephro Care IPO: एचडीएफसी बैंक के पूर्व चेयरमैन और बैंकिंग सेक्टर के दिग्गज दीपक पारेख (Deepak Parekh) के समर्थन वाली कंपनी नेफ्रो केयर इंडिया लिमिटेड (Nephro Care India) भी आईपीओ की तैयारियों में जुट गई है. कंपनी ने एनएसई इमर्ज (NSE Emerge) को आईपीओ से जुड़े दस्तावेज (DRHP) सौंप दिए हैं. यह हेल्थकेयर कंपनी एसएमई कैटेगरी में आईपीओ लेकर आएगी. 

आईपीओ के पैसों से बनाएगी मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल

डीआरएचपी के अनुसार, कंपनी अपने आईपीओ के जरिए 10 रुपये की फेस वैल्यू वाले 45,84,000 फ्रेश इक्विटी शेयर बेचेगी. नेफ्रो केयर के मंगलवार को बताया कि आईपीओ से आने वाले पैसे का इस्तेमाल एक मल्टी स्पेशियलिटी हॉस्पिटल बनाने में किया जाएगा. यह अस्पताल पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता के मध्यमग्राम में बनेगा. इस अस्पताल में लगभग 100 बेड होंगे और 30 बेड क्रिटिकल केयर यूनिट में होंगे. यहां पर आईसीयू, एचडीयू, आरटीयू और एनआईसीयू की सुविधा भी होगी. इसके अलावा नेफ्रो केयर का यह अस्पताल कार्डियोलॉजी, ओंकोलोजी, गैस्ट्रोएंट्रोलोजी समेत कई तरह की मेडिकल सेवाएं उपलब्ध कराएगा. बचे हुए पैसों का इस्तेमाल कंपनी सामान्य कॉरपोरेट उद्देश्यों की पूर्ती के लिए करेगी. 

पिछले साल दिसंबर में किया था प्री आईपीओ फंडिंग राउंड

पिछले साल दिसंबर में इस हेल्थकेयर कंपनी ने प्री आईपीओ फंडिंग राउंड किया था. इसमें दीपक पारेख के अलावा एचडीएफसी सिक्योरिटीज के चेयरमैन भारत शाह और मैकलोड्स फार्मा के फाउंडर एवं एमडी राजेंद्र अग्रवाल भी शामिल हुए थे. कंपनी का हेडक्वार्टर कोलकाता में है. इस आईपीओ के लिए कॉरपोरेट कैपिटल वेंचर्स को बुक रनिंग लीड मैनेजर और बिगशेयर सर्विसेज को रजिस्ट्रार नियुक्त किया गया है. 

मुनाफे में चल रही नेफ्रो केयर इंडिया लिमिटेड

नेफ्रो केयर की स्थापना साल 2014 में डॉक्टर प्रतिम सेनगुप्ता ने की थी. इसका मुख्य उद्देश्य गुर्दे की समस्याओं से जूझ रहे मरीजों को उचित इलाज उपलब्ध कराने की थी. वित्त वर्ष 2023-24 के शुरुआती 9 महीनों में कंपनी का रेवेन्यू 19.90 करोड़ रुपये और प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 3.4 करोड़ रुपये रहा था. वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का रेवेन्यू 17.09 करोड़ रुपये और प्रॉफिट आफ्टर टैक्स 1.94 करोड़ रुपये रहा था.

ये भी पढ़ें 

Rekha Jhunjhunwala: रेखा झुनझुनवाला ने बेचे 5 कंपनियों के शेयर, टाटा ग्रुप की कंपनी भी शामिल 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Plastic Currency: प्लास्टिक के नोट आने के बाद क्या खत्म हो जाएंगे पेपर वाले नोट? सरकार ने संसद में दिया जवाब
प्लास्टिक के नोट आने के बाद क्या खत्म हो जाएंगे पेपर वाले नोट? सरकार ने संसद में दिया जवाब
मुंबई में महंगे घरों का मार्केट चमका, 10 करोड़ वाले फ्लैट्स की भारी मांग, ये इलाका बना नंबर वन
मुंबई में महंगे घरों का मार्केट चमका, 10 करोड़ वाले फ्लैट्स की भारी मांग, ये इलाका बना नंबर वन
Marine Insurance: पश्चिम एशिया की जंग के बीच भारत का बड़ा फैसला! जहाजों के लिए देसी insurance शुरू
पश्चिम एशिया की जंग के बीच भारत का बड़ा फैसला! जहाजों के लिए देसी insurance शुरू
RBI ने प्लास्टिक करेंसी की टेस्टिंग के लिए 10 और 20 रुपए के नोटों को ही क्यों चुना?
RBI ने प्लास्टिक करेंसी की टेस्टिंग के लिए 10 और 20 रुपए के नोटों को ही क्यों चुना?

वीडियोज

24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !
Ramayana Trailer Review: Ranbir Kapoor के Ram और Yash के Ravan लुक ने जीता दिल
Spider-Man Brand New Day Review: Tom Holland ने फिर जीता दिल, Emotions और Action का शानदार मेल
Ramayana Trailer Review: Yash का Ravan अवतार शानदार, Ranbir Kapoor ने भी जीता दिल
Ranveer Singh का मजेदार जवाब हुआ वायरल, Female फैन की बात पर हंसी नहीं रोक पाए लोग

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
चीन ने J-20 फाइटर जेट LAC के करीब किया तैनात, सैटेलाइट से सामने आयी तस्वीर
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
215 वाइस चांसलरों ने लिखा प्रियंका गांधी को ओपन लेटर, पढ़ें पूरा मामला
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
बांकीपुर: 34.30% वोटिंग, प्रशांत किशोर, BJP या RJD किसे बड़ा झटका?
BO Collection: 'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
'द ओडिसी' से 'बॉर्डर 2' तक, 'स्पाइडर मैन' ने तोड़े 9 बड़ी फिल्मों के ओपनिंग डे रिकॉर्ड्स
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
रहाणे की रिटायरमेंट पर किसने क्या कहा, सचिन-युवराज और सूर्या ने किया भावुक पोस्ट
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
पेपर लीक बवाल के बीच ओडिशा में पेपर लीक, व्हाट्सएप पर वायरल, जांच के आदेश
Xप्लेन: देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
देश के दो बड़े नौकरशाह होंगे रिटायर्ड! कैबिनेट सेक्रेटरी और गृह सचिव के लिए अब कौन?
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
मनुस्मृति पर खरगे का बयान, भड़के BJP सांसद, नड्डा बोले- अशांति फैलेगी
Embed widget