एक्सप्लोरर

Rekha Jhunjhunwala: रेखा झुनझुनवाला ने बेचे 5 कंपनियों के शेयर, टाटा ग्रुप की कंपनी भी शामिल 

Rekha Jhunjhunwala Portfolio: रेखा झुनझुनवाला ने इन 5 कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी मार्च तिमाही में ही कम कर दी थी.

Rekha Jhunjhunwala Portfolio: रेखा झुनझुनवाला (Rekha Jhunjhunwala) को देश के दिग्गज निवेशकों में गिना जाता है. निवेशकों की नजर इनके पोर्टफोलियो पर बनी ही रहती है. उन्होंने जिन कंपनियों में भी निवेश किया, वह मल्टीबैगर साबित होती हैं. अब रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो (Rekha Jhunjhunwala Portfolio) में बड़ा बदलाव हुआ है. उन्होंने टाटा ग्रुप (Tata Group) की टाटा कम्युनिकेशंस (Tata Communications) एक कंपनी समेत 4 अन्य कंपनियों में भी अपनी हिस्सेदारी बेची है. इन सभी कंपनियों की हिस्सेदारी उन्होंने मार्च तिमाही में ही बेची थी. 

इन 5 कंपनियों में अपनी हिस्सेदारी घटाई 

जानकारी के अनुसार, दिसंबर तिमाही के अंत तक रेखा झुनझुनवाला की टाटा कम्युनिकेशंस में 1.8 फीसदी हिस्सेदारी थी. अब मार्च तिमाही के अंत तक उनकी हिसेदारी लगभग 1.6 फीसदी रह गई है. इसके अलावा उन्होंने राघव प्रोडक्टिविटी एनहांसर्स (Raghav Productivity Enhancers), केनरा बैंक (Canara Bank), फोर्टिस हेल्थकेयर (Fortis Healthcare) और एनसीसी (NCC) में भी अपनी हिस्सेदारी कम की है. रेखा झुनझुनवाला के पति राकेश झुनझुनवाला (Rekha Jhunjhunwala) भी दिग्गज निवेशक थे.

राघव प्रोडक्टिविटी के शेयर जा रहे थे नीचे 

ट्रेंडलाइन के डेटा के अनुसार, रेखा झुनझुनवाला की राघव प्रोडक्टिविटी में हिस्सेदारी अब 0.1 फीसदी रह गई है. इसके अलावा केनरा बैंक, फोर्टिस हेल्थकेयर और एनसीसी में उन्होंने 0.6 फीसदी हिस्सेदारी बेची है. साल 2024 में सिलिका रैमिंग मास बनाने वाली कंपनी राघव प्रोडक्टिविटी के शेयर 15 फीसदी नीचे जा चुके हैं. कई निवेशकों ने इस शेयर से दूरी बनानी शुरू कर दी है. केनरा बैंक पिछले वित्त वर्ष से ही लगातार अच्छे रिटर्न दे रहा है. पिछले 12 महीनों में यह 100 फीसदी और इस साल 38 फीसदी ऊपर जा चुका है. रेखा झुनझुनवाला की अब एनसीसी में 12.5 फीसदी और फोर्टिस में 4.1 फीसदी हिस्सेदारी है.

रेखा झुनझुनवाला की नेट वर्थ 50,230 करोड़ रुपये

रेखा झुनझुनवाला के पोर्टफोलियो से जुड़ी यह जानकारी मार्च तिमाही के नतीजों से निकलकर सामने आ रही है. अभी कई और कंपनियों के नतीजे आएंगे. इसके बाद ही उनके पोर्टफोलियो की तस्वीर साफ हो पाएगी. वह लगभग 26 कंपनियों में हिस्सेदार हैं. उनकी नेट वर्थ लगभग 50,230 करोड़ रुपये है. उनके पास टाटा मोटर्स, इंडियन होटल्स, टाइटन, नजारा टेक और डेल्टा कॉर्प जैसी बड़ी कंपनियों की हिस्सेदारी है.

ये भी पढ़ें 

Indian Railways: वंदे भारत एक्सप्रेस ने बनाया रिकॉर्ड, 5 साल में बन गई लोगों की पसंद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Air India: टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
टर्बुलेंस विवाद के बीच सैलरी हाइक पर Air India का बड़ा फैसला, CEO ने साफ की स्थिति
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
8th Pay Commission: वेतन और पेंशन सिफारिशों को गति देने की तैयारी, बदले कंसल्टेंट नियम
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
Independence Day: आजादी के वक्त 1 रुपए में क्या-क्या खरीद सकते थे?
हरियाली तीज पर 2000 रुपये में कैसे करें पूरी शॉपिंग? ये रहा बजट प्लान
हरियाली तीज पर 2000 रुपये में कैसे करें पूरी शॉपिंग? ये रहा बजट प्लान

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'क्या प्रतिष्ठा पीढ़ी-दर-पीढ़ी आगे बढ़ती है?' दिल्ली HC ने आराध्या बच्चन केस में पूछा
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
'अपमान सहने के मूड में नहीं...', खरगे की सभास्थल के शुद्धिकरण पर भड़के अखिलेश यादव
Friday OTT Release: 15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
15 अगस्त को एंटरटेनमेंट की कमी, 'कॉकटेल 2' समेत इस फ्राइडे ओटीटी पर रिलीज होगी 5 धांसू फिल्में
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
पश्चिम बंगाल के सरकारी अस्पताल में नर्स की संदिग्ध मौत, वॉशरूम में मिली लाश
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
खरगे के मंच के शुद्धिकरण पर भड़कीं प्रियंका गांधी, देशभर में कांग्रेस करेगी सत्याग्रह
Embed widget