एक्सप्लोरर

सोयाबीन तेल में नेपाल कर रहा बड़ा खेल! पैदावार कम होने के बावजूद भारत को कर दिया 200 करोड़ का एक्सपोर्ट

अप्रैल से नवंबर 2024 में भारत का कुल सोयाबीन तेल आयात भी 19 फीसदी बढ़कर लगभग 3 अरब डॉलर हो गया, जो 2023 में 2.5 अरब डॉलर था.

भारत और नेपाल के संबंध सदियों पुराने हैं. दोनों देशों के बीच व्यापारिक संबंध भी बहुत पुराना और मजबूत है. लेकिन, इन दिनों नेपाल से सोयाबीन तेल के आयात को लेकर भारत परेशान है. दरअसल, नेपाल भारत को जितना सोयाबीन तेल निर्यात कर रहा है, असलियत में वहां उतने सोयाबीन का उत्पादन ही नहीं है. अब ऐसे में भारत सरकार और मार्केट एक्सपर्ट्स को डर है कि कहीं नेपाल भारत के टैरिफ छूट का फायदा उठाने के लिए सोयाबीन तेल में कोई खेल तो नहीं कर रहा.

एक साल में 14 गुना बढ़ गया आयात

वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के आंकड़ों से पता चलता है कि अप्रैल से नवंबर 2024 के बीच नेपाल से सोयाबीन तेल का आयात पिछले साल की तुलना में 14 गुना बढ़ गया है. हैरानी की बात यह है कि नेपाल सोयाबीन का मामूली उत्पादक है, लेकिन उसके सोयाबीन तेल का भारत को निर्यात तेजी से बढ़ रहा है.

इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के अनुसार, अप्रैल से नवंबर 2024 में भारत का कुल सोयाबीन तेल आयात भी 19 फीसदी बढ़कर लगभग 3 अरब डॉलर हो गया, जो 2023 में 2.5 अरब डॉलर था. हालांकि, इस दौरान ब्राजील, जो सोयाबीन के सबसे बड़े उत्पादकों में से एक है, के निर्यात में गिरावट दर्ज की गई है.

क्या टैरिफ छूट का फायदा उठा रहा नेपाल

मार्केट एक्सपर्ट्स का मानना है कि यह आंकड़े दिखाते हैं कि नेपाल मूल नियमों (Rules of Origin) का उल्लंघन और टैरिफ अंतर (Tariff Arbitrage) का फायदा उठा रहा है. दरअसल, 2009 में नेपाल-भारत व्यापार समझौते के तहत नेपाल के उत्पादों को भारत में शुल्क-मुक्त (टैरिफ फ्री) कर दिया गया था. आंकड़े बताते हैं कि नेपाल को 30 फीसदी से ज्यादा टैरिफ लाभ मिलता है.

कस्टम ड्यूटी में बदलाव का असर

पिछले साल सितंबर में भारत ने सोयाबीन तेल, पाम ऑयल और सूरजमुखी तेल पर बेसिक कस्टम ड्यूटी में 20 फीसदी की वृद्धि की थी, जिससे कुल ड्यूटी 35.75 फीसदी हो गई. इसका मकसद भारतीय तिलहन किसानों की आय को सुरक्षित करना था. हालांकि, इस बदलाव के बाद नवंबर 2024 में सोयाबीन तेल का आयात बढ़कर 23.46 मिलियन डॉलर हो गया, जो 2023 में 1.42 मिलियन डॉलर था. अप्रैल से नवंबर 2024 के बीच कुल आयात 38.15 मिलियन डॉलर रहा, जो पिछले साल 2.81 मिलियन डॉलर था.

जबकि ब्राजील, जो सोयाबीन तेल का एक बड़ा उत्पादक है, से आयात अप्रैल से नवंबर 2024 के बीच 849.19 मिलियन डॉलर से गिरकर 549 मिलियन डॉलर रह गया. वहीं, चीन, जो सोयाबीन तेल का सबसे बड़ा निर्यातक है, भारत को सीधे एक्सपोर्ट नहीं करता है.

ये भी पढ़ें: Deposit Insurance: न्यू इंडिया को-ऑपरेटिव के एकाउंट होल्डर्स को डिपॉजिट इंश्योरेंस का सहारा, ऐसे दिलाएगा डूबता पैसा

सुष्मित सिन्हा एबीपी न्यूज़ के बिज़नेस डेस्क पर बतौर सीनियर सब एडिटर काम करते हैं. दुनिया भर की आर्थिक हलचल पर नजर रखते हैं. शेयर बाजार के उतार-चढ़ाव के बीच तेजी से बदलते आंकड़ों की बारिकियों को आसान भाषा में डिकोड करने में दिलचस्पी रखते हैं. डिजिटल मीडिया में 5 साल से ज्यादा का अनुभव है. यहां से पहले इंडिया टीवी, टीवी9 भारतवर्ष और टाइम्स नाउ नवभारत में अपनी सेवाएं दे चुके हैं.
Read
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bangladesh Elections 2026 Voting: 'जबरन कराई जा रही वोटिंग, ये नकली चुनाव...', बांग्लादेश इलेक्शन पर भड़की शेख हसीना की पार्टी, कर डाली ये डिमांड
'जबरन कराई जा रही वोटिंग, ये नकली चुनाव...', बांग्लादेश इलेक्शन पर भड़की शेख हसीना की पार्टी, कर डाली ये डिमांड
पटना सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, पप्पू यादव की होनी है आज पेशी
पटना सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, पप्पू यादव की होनी है आज पेशी
Bharat Bandh: आज बैंक, बाजार और स्कूल रहेंगे बंद... जानें- किसान संगठनों और ट्रेड यूनियनों ने क्यों बुलाई हड़ताल
आज बैंक, बाजार और स्कूल रहेंगे बंद... जानें- किसान संगठनों और ट्रेड यूनियनों ने क्यों बुलाई हड़ताल
नामिबिया मैच से पहले टीम इंडिया में फेरबदल, प्लेइंग 11 में होंगे दो चौंकाने वाले बदलाव
नामिबिया मैच से पहले टीम इंडिया में फेरबदल, प्लेइंग 11 में होंगे दो चौंकाने वाले बदलाव

वीडियोज

₹9.12 Lakh Crore Budget: Yogi Govt का Final Masterstroke| Paisa Live
Bangladesh: Bangladesh चुनाव पर abp न्यूज़ की 'विशाल' व्करेज | Violence
Sansani: दिल्ली में कदम-कदम पर 'मौत के दरवाजे'! | Crime | Delhi News
Hindu Sangathan On Valentine's Day: वैलेंटाइन डे के खिलाफ हिंदू संगठनों का लट्ठ पूजन | ABP News | MP
Janhit with Chitra Tripathi: राहुल..मौका चूके या चौका ? | Rahul Gandhi | OM Birla | Parliament

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.72 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.62 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Bangladesh Elections 2026 Voting: 'जबरन कराई जा रही वोटिंग, ये नकली चुनाव...', बांग्लादेश इलेक्शन पर भड़की शेख हसीना की पार्टी, कर डाली ये डिमांड
'जबरन कराई जा रही वोटिंग, ये नकली चुनाव...', बांग्लादेश इलेक्शन पर भड़की शेख हसीना की पार्टी, कर डाली ये डिमांड
पटना सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, पप्पू यादव की होनी है आज पेशी
पटना सिविल कोर्ट को फिर मिली बम से उड़ाने की धमकी, पप्पू यादव की होनी है आज पेशी
Bharat Bandh: आज बैंक, बाजार और स्कूल रहेंगे बंद... जानें- किसान संगठनों और ट्रेड यूनियनों ने क्यों बुलाई हड़ताल
आज बैंक, बाजार और स्कूल रहेंगे बंद... जानें- किसान संगठनों और ट्रेड यूनियनों ने क्यों बुलाई हड़ताल
नामिबिया मैच से पहले टीम इंडिया में फेरबदल, प्लेइंग 11 में होंगे दो चौंकाने वाले बदलाव
नामिबिया मैच से पहले टीम इंडिया में फेरबदल, प्लेइंग 11 में होंगे दो चौंकाने वाले बदलाव
Subedaar OTT Release: ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अनिल कपूर की 'सूबेदार'? यहां जानें पूरी डिटेल
ओटीटी पर कब और कहां रिलीज होगी अनिल कपूर की 'सूबेदार'? यहां जानें पूरी डिटेल
BPSC TRE-4 Vacancy: 45 से 46 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए बीपीएससी को भेजी गईं रिक्तियां, कक्षा वार पद देखें
45 से 46 हजार शिक्षकों की भर्ती के लिए BPSC को भेजी गईं रिक्तियां, कक्षा वार पद देखें
हवा को चीरते विमान की फुल स्पीड कितनी होती है? आंकड़ों से समझें पूरा गणित
हवा को चीरते विमान की फुल स्पीड कितनी होती है? आंकड़ों से समझें पूरा गणित
दिल्ली में लाडली की जगह आएगी लखपति बिटिया योजना, क्या इसमें दोबारा करना होगा अप्लाई?
दिल्ली में लाडली की जगह आएगी लखपति बिटिया योजना, क्या इसमें दोबारा करना होगा अप्लाई?
Embed widget