एक्सप्लोरर

टाटा संंस के 150 साल के इतिहास में पहली बार गैर पारसी चेयरमैन होंगे एन चंद्रशेखरन

नई दिल्ली: टीसीएस (टाटा कन्सलटेंसी सर्विसेज़) के सीईओ और मैनेजिंग डायरेक्टर नटराजन चंद्रशेखरन को टाटा सन्स का नया चेयरमैन बनाया गया है. 53 साल के नटराजन चंद्रशेखरन को साइरस मिस्त्री का जगह टाटा संस की कमान दी गई है. वहीं टाटा के 150 साल के इतिहास में चंद्रशेखरन टाटा के पहले गैर पारसी चेयरमैन होंगे. गौरतलब है कि अक्टूबर में साइरस मिस्त्री को टाटा सन्स के चेयरमैन पद से हटाया गया था और उनकी जगह रतन टाटा ने कंपनी के अंतरिम चेयरमैन के तौर पर काम दोबारा संभाला था.

नटराजन चंद्रशेखरन को साइरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटाने के कुछ ही दिन बाद टाटा संस के निदेशक मंडल में शामिल किया गया था. टीसीएस में साल 2009 से मुख्य कार्यकारी की भूमिका निभा रहे नटराजन चंद्रशेखरन टाटा संस की जिम्मेदारी टीसीएस के शानदार प्रदर्शन के आधार पर मिली है, ऐसा कहा जा रहा है. आज ही टीसीएस के तिमाही नतीजे भी आए हैं जिनमें कंपनी का शानदार प्रदर्शन जारी रहा है.

24 अक्टूबर को जब साइरस मिस्त्री को हटाया गया ता उस वक्त कहा गया था कि फरवरी तक नए चेयरमैन का एलान कर दिया जाएगा. इस बीच जनवरी में ही यह फैसला ले लिया गया है. चंद्रशेखरन के नेतृत्व में टीसीएस टाटा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली कंपनी बनी है. चंद्रशेखरन को इसी का रिवॉर्ड मिला है.

6 लाख 60 हजार 800 कर्मचारियों के टाटा ग्रुप का 100 देशों में कारोबार फैला है. चंद्रशेखरन अब इसी कंपनी की कमान संभालेंगे. टाटा संस के निदेशक बोर्ड ने सर्वसम्मति से एन चंद्रशेखरन को चेयरमैन चुना. ये फैसला चयन समिति की सिफारिशों के आधार पर किया गया. 53 साल के एन चंद्रशेखरन 2009 से टाटा की सॉफ्टवेयर फर्म टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज यानी टीसीएस के सीईओ और एमडी रहे. चंद्रशेखरन 30 साल पहले 1987 में कंपनी से जुड़े थे पिछले साल 24 अक्टूबर को साइरस मिस्त्री के हटाए जाने के अगले ही दिन चंद्रशेखरन टाटा संस के निदेशक बनाए गए थे. रतन टाटा ने साइरस मिस्त्री को चेयरमैन पद से हटाकर खुद कमान संभाल ली थी. चंद्रशेखरन की अगुवाई में ही टीसीएस टाटा समूह की सबसे ज्यादा कमाई वाली कंपनी बनी. 2015-16 में टीसीएस को 16.5 अरब डॉलर यानी 1 लाख करोड़ रुपये से भी ज्यादा कमाई की. 2015 में टीसीएस 2015 में आईटी की दुनिया की सबसे शक्तिशाली ब्रांड बनी. टीसीएस में 3 लाख 71 हजार कंसल्टेंट हैं और निजी क्षेत्र में रोजगार देने वाली सबसे बड़ी कंपनी है. नए-नए डिजिटल प्रोडक्ट लाने में चंद्रशेखरन को महारत हासिल है और इससे कंपनी को खासा फायदा हुआ. चंद्रशेखरन को पिछले साल रिजर्व बैंक के केंद्रीय बोर्ड में शामिल किया गया.

समाचार एजेंसी पीटीआई पर इस बारे में ट्वीट भी हुआ है. टाटा समूह को नियंत्रित करने वाली होल्डिंग कंपनी टाटा संस के चेयरमैन पद से साइरस मिस्त्री को हटाए जाने के बाद से ही समूह में खींचतान की खबरें आती रही हैं.

 
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रॉपर्टी खरीदारों की बल्ले-बल्ले! यूपी के रियल एस्टेट में बंपर तेजी
प्रॉपर्टी खरीदारों की बल्ले-बल्ले! यूपी के रियल एस्टेट में बंपर तेजी
60 साल बाद भारत आई ब्रिटेन की मशहूर लायन बीयर, कितनी है इसकी कीमत?
60 साल बाद भारत आई ब्रिटेन की मशहूर लायन बीयर, कितनी है इसकी कीमत?
इनकम टैक्स रिफंड में देरी? आपने तो नहीं कर दी ये गलतियां, अभी समझ लें
इनकम टैक्स रिफंड में देरी? आपने तो नहीं कर दी ये गलतियां, अभी समझ लें
नहीं लगेगा एक भी पैसा, लेकिन मिलेंगे पूरे 25000; बड़े काम की है सरकार की यह स्कीम
नहीं लगेगा एक भी पैसा, लेकिन मिलेंगे पूरे 25000; बड़े काम की है सरकार की यह स्कीम

वीडियोज

Triggered Insaan ने 50 घंटे की Live Stream से Assam Flood Relief के लिए जुटाए ₹70 लाख
Ram Gopal Varma-Urmila Matondkar की सीक्रेट शादी का दावा, पुराने किस्से फिर चर्चा में
Salman Khan ने SVC63 के लिए घटाई फीस? 120 करोड़ से 70 करोड़ लेने की चर्चा
हम सालों से घुटने के दर्द से बेवजह डर रहे थे? जो बात डॉक्टर भी छुपाते हैं, वो आज बाहर आ गई!
Baba Bageshwar: जमीन की 'लूट'...क्या बाबा बागेश्वर ने दी छूट ? | Dhirendra Shashtri

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
बांकीपुर रिजल्ट: PK की जीत पर अरविंद केजरीवाल बोले, 'BJP की...'
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
युवाओं पर लाठी-पैलेट गन चलाने के लिए…, खरगे का PM मोदी पर हमला
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
'कुछ भी नहीं बचा...', असम बाढ़ में फंसीं गोपी बहू की मां, छलका दर्द, नहीं रोक पाईं आंसू
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बुमराह की जगह टीम इंडिया में आए आकिब नबी की टोटल नेटवर्थ कितनी है?
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
बांकीपुर रिजल्ट: प्रशांत किशोर की पहली प्रतिक्रिया, 'मेरे विधायक बनने से…'
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
दतिया में नरोत्तम मिश्रा नहीं बीजेपी की हार की ये हैं 5 बड़ी वजहें, पढ़ें यहां
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
कर्नाटक के साथ कावेरी विवाद, CM विजय ने खटखटाया सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
आपराधिक बैकग्राउंड वालों को नहीं राहत, प्रदर्शन पर जानें SC ने क्या कहा
Embed widget