एक्सप्लोरर

SIP के साथ NFO भी रास आ रहा निवेशकों को, 2023-24 में 185 म्यूचुअल फंड एनएफओ ने जुटाए 66,364 करोड़ रुपये

Mutual Fund: NFO ही नहीं बल्कि SIP के जरिए भी म्यूचुअल फंड में जोरदार निवेश आ रहा है. मार्च 2024 में SIP के जरिए 19,271 करोड़ रुपये का निवेश आया है जो रिकॉर्ड उच्च स्तर है.

Mutual Fund NFO: म्यूचुअल फंड्स (Mutual Funds) चलाने वाली एसेट मैनेजमेंट कंपनियों (Asset Management Companies) ने हाल के दिनों में एएफओ (New Fund Offering) के जरिए बाजार ने जमकर पैसे जुटाये हैं. एक डेटा के मुताबिक वित्त वर्ष 2023-24 में एसेट मैनेजमेंट कंपनियों ने 185 नए फंड्स को लॉन्च कर बाजार से 66,364 करोड़ रुपये जुटाये हैं जो इस पहले वित्त वर्ष 2022-23 के मुकाबले 6.5 फीसदी ज्यादा है. 

म्यूचुअल फंड्स में रिटेल निवेशकों की भागीदारी में जोरदार उछाल देखने को मिला है. ये इसी का नतीजा है. रिटेल निवेशकों के बीच म्यूचुअल फंड्स के प्रति बढ़ते आकर्षण और शेयर बाजार में जोरदार तेजी के चलते ये बढ़ोतरी आई है. वित्त वर्ष 2022-23 में एसेट मैनेजमेंट कंपनियों ने 253 एनएफओ लॉन्च किए थे और इन एनएफओ के जरिए  62,342 करोड़ रुपये जुटाए गए थे. जबकि वित्त वर्ष 2023-24 में उससे कम 185 नए फंडस लॉन्च किए गए और बीते वित्त वर्ष से ज्यादा 66,364 करोड़ रुपये जुटाये गए हैं. 

बाजार विश्लेषण से जुड़ी कंपनी फायर्स रिसर्च ने एक रिपोर्ट में कहा, 'भारत में सेविंग को वित्तीय रूप देने का चलन देखा जा रहा है. मासिक बचत को अधिक रिटर्न की पेशकश करने वाले तरीकों में लगाने की अत्यधिक जरूरत है. इक्विटी में निवेश का ये इंफ्लो निवेशकों के रुख और जोखिम उठाने की क्षमता में बदलाव को दर्शाता है. रिपोर्ट के मुताबिक, भारत की वृद्धि की कहानी के जोर पकड़ने और निवेश के अवसर बढ़ने के साथ कई गैर-सूचीबद्ध कंपनियां कैपिटल मार्केट का सपोर्ट चाहती हैं. यह प्रवृत्ति वृद्धि के अवसरों की तलाश करने वाले और इन कंपनियों की दीर्घकालिक यात्राओं में भाग लेने के इच्छुक निवेशकों के लिए अच्छा संकेत है.

रिपोर्ट के मुताबिक सबसे ज्यादा एनएफओ वित्त वर्ष की चौथी तिमाही जनवरी-मार्च के दौरान लॉन्च हुए. इस अवधि में कुल 63 एनएफओ आए जिनके जरिये कुल 22,683 करोड़ रुपये जुटाए गए. इसके पहले अक्टूबर-दिसंबर, 2023 की अवधि में भी 49 एनएफओ के जरिये 16,093 करोड़ रुपये जुटाए गए थे. 

एनएफओ ही नहीं बल्कि सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान के जरिए भी म्यूचुअल फंड में जोरदार निवेश आ रहा है. मार्च 2024 में लगातार दूसरे महीने सिस्टमैटिक इंवेस्टमेंट प्लान के जरिए 19,271 करोड़ रुपये का निवेश आया है जो  रिकॉर्ड उच्च स्तर है. फरवरी 2024 में भी एसआईपी निवेश 19,187 करोड़ रुपये रहा था.  

ये भी पढ़ें 

तपती गर्मी ने किया जीना मुहाल पर AC कंपनियों के स्टॉक में हरियाली, वोल्टास - व्हर्लपूल के शेयरों में भारी तेज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FMCG: अब मच्छरों को मारना पड़ेगा महंगा, बढ़ गए दाम इन घरेलू प्रोडक्ट्स के दाम
अब मच्छरों को मारना पड़ेगा महंगा, बढ़ गए दाम इन घरेलू प्रोडक्ट्स के दाम
Indias Fiscal Deficit: कहां खर्च हो रहा देश का पैसा? अप्रैल से जून में 13.6 लाख करोड़ पहुंचा राजकोषीय घाटा
कहां खर्च हो रहा देश का पैसा? अप्रैल से जून में 13.6 लाख करोड़ पहुंचा राजकोषीय घाटा
15 सालों से क्यों अटका रहा प्लास्टिक नोट लाने का प्लान? 10-20 के नोट पर ट्रायल शुरू
15 सालों से क्यों अटका रहा प्लास्टिक नोट लाने का प्लान? 10-20 के नोट पर ट्रायल शुरू
इस राज्य में बिना PAN कार्ड खोल दिए 1.54 लाख बैंक खाते, हुए भारी लेनदेन- IT
इस राज्य में बिना PAN कार्ड खोल दिए 1.54 लाख बैंक खाते, हुए भारी लेनदेन- IT

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
What To Watch: ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
ओटीटी से थिएटर तक देखने लायक है ये 4 फिल्में 1 सीरीज, बाकी सब वेस्ट ऑफ टाइम!
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget