एक्सप्लोरर

IPO in Market: 18 दिसंबर को आएंगे 1360 करोड़ रुपये के आईपीओ, जानिए दोनों कंपनियों के प्राइस बैंड, जीएमपी और मुनाफा

IPO Market: 18 दिसंबर को शेयर बाजार में दो आईपीओ लॉन्च होने जा रहे हैं. दोनों कंपनियां मुनाफे में हैं और इनका ग्रे मार्केट प्राइस अच्छा चल रहा है. पूरी उम्मीद है कि निवेशकों को आईपीओ से मुनाफा होगा.

IPO Market: साल 2023 का आखिरी महीना आईपीओ की बहार लेकर आया है. एक के बाद एक आईपीओ लगातार बाजार में उतरते जा रहे हैं. 13 दिसंबर को बजार में डॉम्स और इंडिया शेल्टर की सफल लांचिंग हुई. अब 14 को आइनॉक्स सीवीए की लांचिंग होने जा रही है. इसके बाद 18 दिसंबर को दो और धमाकेदार आईपीओ बाजार में उतरने वाले हैं. यह दोनों ही कंपनियां मुनाफे में चल रही हैं. इसलिए ग्रे मार्केट में इनके आईपीओ को जबरदस्त रिस्पोंस मिला है. हम बात कर रहे हैं मुथूट माइक्रोफिन और सूरज एस्टेट डेवलपर्स की. दोनों ही कंपनियों ने अपने-अपने आईपीओ के लिए प्राइस बैंड तय कर दिया है. मुथूट माइक्रोफिन ने प्राइस बैंड 277 रुपये से लेकर 291 रुपये प्रति शेयर और सूरज एस्टेट ने 340 से 360 रुपये प्रति शेयर तय किया है. दोनों कंपनियां इन आईपीओ के जरिए 1360 करोड़ रुपये इकठ्ठा करना चाह रही हैं. 

कर्ज उतारेगी और जमीन खरीदेगी कंपनी 

सूरज एस्टेट ने बुधवार को प्राइस बैंड का ऐलान करते हुए बताया कि उसका आईपीओ 18 दिसंबर को खुलेगा और 20 दिसंबर को बंद हो जाएगा. कंपनी इस आईपीओ के जरिए 400 करोड़ रुपये बाजार से इकठ्ठा करना चाह रही है. आईपीओ से मिले पैसों का कंपनी कर्ज उतारने में इस्तेमाल करेगी. साथ ही इससे नई जमीन भी खरीदी जाएगी. कंपनी ने दक्षिण मध्य मुंबई के कई इलाकों में रिहायशी और वाणिज्यिक प्रॉपर्टी डेवलप की है.

कंपनी का जीएमपी 51 रुपये 

मार्च, 2023 में खत्म हुए वित्त वर्ष में कंपनी का रेवेन्यू 305.74 करोड़ रुपये और मुनाफा 32.06 करोड़ रुपये रहा था. कंपनी का जीएमपी फिलहाल 51 रुपये पर चल रहा है. आईपीओ में निवेशकों को कम से कम 41 शेयर खरीदने पड़ेंगे.  

मुथूट का आईपीओ 960 करोड़ रुपये का 

मुथूट माइक्रोफिन भी 18 दिसंबर को अपना आईपीओ लांच करेगी. कंपनी इस आईपीओ से 960 करोड़ रुपये इकट्ठा करना चाहती है. मुथूट माइक्रोफिन ने प्राइस बैंड 277 रुपये से लेकर 291 रुपये प्रति शेयर तय किया है. आईपीओ में निवेशक 18 से 20 दिसंबर तक पैसे लगा पाएंगे. कंपनी ने शेयरों का लॉट साइज 51 तय किया है. इसलिए रिटेल निवेशक न्यूनतम 14,841 रुपये और अधिकतम 1,92,933 रुपये तक की बोली आईपीओ में लगा पाएंगे. आईपीओ में 200 करोड़ के शेयर ऑफर फॉर सेल और 760 करोड़ के फ्रेश शेयर जारी किए जाएंगे.

130 रुपये है जीएमपी 

कंपनी के शेयरों का जीएमपी फिलहाल 130 रुपये पर है. लिस्टिंग के दिन तक यह स्थिति बनी रही तो शेयर 44.67 फीसदी मुनाफे के साथ 421 रुपये पर लिस्ट हो सकते हैं. आईपीओ के जरिए आए पैसों का इस्तेमाल कंपनी अपनी कैपिटल जरूरतों को पूरा करने के लिए करने वाली है. वित्त वर्ष 2022-23 में कंपनी का मुनाफा 203 करोड़ रुपये था.

ये भी पढ़ें 

Denta Water IPO: अब बेंगलुरू की ये इंफ्रा कंपनी लाएगी आईपीओ, सेबी के पास फाइल किया ड्राफ्ट, ये हैं डिटेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Unclaimed Money: LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
LIC और EPFO में पड़े लावारिस पैसे का दूसरी जगह इस्तेमाल करेगी सरकार? संसद में दिया बयान
Niti Aayog: सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
सरकार का बड़ा फैसला, नीति आयोग के नए CEO बने अनुराग जैन, कितना होगा कार्यकाल? जानें इनके बारे में
Amazon Delivery: डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
डिलीवरी के नाम पर 149 रुपए वसूल रहा अमेजन, क्या है 'ओपन बॉक्स फीस', जिसको लेकर गुस्से में हैं लोग
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस
ITR: 1 करोड़ का टैक्स भरा, लेऑफ में चली गई शख्स की नौकरी, पोस्ट कर छलका दर्द, छिड़ी बहस

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों पर लाठीचार्ज से आहत अन्ना हजारे करेंगे आंदोलन, पीएम मोदी को चिट्ठी लिखकर कहा- लोकतंत्र में दमन…
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
छात्रों के आंदोलन का जिक्र कर प्रियंका चतुर्वेदी बोलीं, 'वे किसी राजनीतिक एजेंडे के तहत...'
CJP Protest LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
LIVE: जंतर-मंतर पर झड़प में 2 ACP और 2 इंस्पेक्टर घायल, आंसू गैस के बाद पुलिस का लाठीचार्ज
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
'हार के डर...', जिम्बाब्वे टी20 सीरीज से पहले श्रेयस अय्यर की प्रेस कॉन्फ्रेंस की मुख्य बातें
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
अनुपम खेर ने स्टूडेंट प्रोटेस्ट को किया सपोर्ट, पर बोले- इसे पॉलिटिकल मत बनाओ
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
Embed widget