एक्सप्लोरर

Denta Water IPO: अब बेंगलुरू की ये इंफ्रा कंपनी लाएगी आईपीओ, सेबी के पास फाइल किया ड्राफ्ट, ये हैं डिटेल

Denta Water DRHP: बेंगलुरू मुख्यालय वाली ये इंफ्रा कंपनी जल्दी ही बाजार में आईपीओ लेकर आएगी. कंपनी ने बाजार नियामक सेबी के पास आईपीओ का ड्राफ्ट फाइल कर दिया है...

आईपीओ के बाजार में जारी रौनक आगे भी बरकरार रहने वाली है. बाजार नियामक सेबी के पास लगातार कई कंपनियां आईपीओ लाने का मसौदा फाइल कर रही हैं. अब इस कड़ी में एक नया नाम जुड़ गया है बेंगलुरू मुख्यालय वाली इंफ्रा कंपनी डेंटा वाटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशंस लिमिटेड का.

शुरू हो गई आईपीओ की प्रक्रिया

डेंटा वाटर एंड इंफ्रा सॉल्यूशंस वाटर इंजीनियरिंग, प्रोक्यूरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन कंपनी है. कंपनी अपने कारोबार को बढ़ाने व अन्य मदों में खर्च का वित्तपोषण करने के लिए आईपीओ लेकर आने की तैयारी कर रही है. आईपीओ लाने की प्रक्रिया की शुरुआत बाजार नियामक सेबी के पास डीआरएचपी फाइल करने के साथ हो गई है.

आईपीओ में सिर्फ फ्रेश इश्यू

कंपनी ने डीआरएचपी में बताया है कि उसके प्रस्तावित आईपीओ में ऑफर-फोर-सेल नहीं होगा. इसका मतलब हुआ कि कंपनी के प्रमोटर्स या मौजूदा निवेशक आईपीओ में अपना हिस्सा नहीं बेचने वाले हैं. इस आईपीओ में 75 लाख नए इक्विटी शेयर इश्यू किए जाएंगे. कंपनी ने बताया है कि वह आईपीओ से पहले फंड जुटाने के कुछ अन्य उपायों पर भी काम कर रही है.

आईपीओ से पहले फंड जुटाने की तैयारी

कंपनी डीआरएचपी फाइल करने के पहले से ही 11 लाख शेयरों के प्राइवेट प्लेसमेंट, राइट इश्यू या प्रेफरेंशियल इश्यू समेत स्पेसिफाइड सिक्योरिटीज इश्यू कर फंड जुटाने के लिए मर्चेंट बैंकर्स के साथ बातचीत कर रही है. अगर कंपनी प्री-आईपीओ प्लेसमेंट से फंड जुटाने में कामयाब रहती है, तो जुटाई गई रकम के हिसाब से आईपीओ में फ्रेश इश्यू के साइज को कम कर दिया जाएगा.

कंपनी को इतनी रकम की जरूरत

कंपनी हालिया फ्रेश इश्यू से से जुटाई गई रकम को वर्किंग कैपिटल की जरूरतों में लगाना चाहती है. कंपनी को चालू वित्त वर्ष के दौरान वर्किंग कैपिटल के लिए 50 करोड़ रुपये की जरूरत पड़ने वाली है. वहीं आने वाले सालों के दौरान कंपनी को अतिरिक्त 100 करोड़ रुपये की जरूरत होगी. इस तरह कंपनी को 150 करोड़ रुपये के वर्किंग कैपिटल की जरूरत है.

ये भी पढ़ें: हाइब्रिड म्यूचुअल फंडों ने इस साल बटोरी सुर्खियां, 33 पर्सेंट तक दिया ईयर-टू-डेट रिटर्न

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
Google रिव्यू स्कैम से सावधान! 20 से ज्यादा लोगों ने एक महीने में गवां दिए 1 करोड़
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
ब्रिटेन में Apple को झटका, iPhone में सिर्फ Apple Pay नहीं, दूसरे UPI एप्स भी चलेंगे
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
Jio IPO: 21 अक्टूबर को खुल रहा भारत का सबसे बड़ा IPO, जानें इसके बारे में सबकुछ
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?
चीनी 30% हो गई महंगी, 21 राज्यों में दाम आसमान पर, अब कितना है रेट?

वीडियोज

Sansani : साजिश की श्रद्धा....खेल खत्म ! | ABP
Ravana Dahan 2026 : विजयादशमी की धूम..देशभर में जश्न | Vijayadashami | Delhi | Ramlila Maidan
Janhit with Chitra Tripathi: फ्रांस की तरह भारत में भी 'आगजनी' की साजिश थी? | Rahul Gandhi | GenZ
Bharat ki Baat | UP Politics: राम के नाम से 2027 में किसकी 'विजय'? | UP News | Breaking | Akhilesh
Sandeep Chaudhary: यूरोप में विरोध का मंजर...भागवत को काहे का डर? | Delhi | Rahul Gandhi | Protest

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
Photos: कश्मीर से लेकर पटना के गांधी मैदान तक दशहरे की धूम, पंचकूला में सबसे ऊंचे रावण का दहन
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
UP: फतेहपुर में दुर्गा विसर्जन के बाद बड़ा हादसा, तालाब में डूबने से 3 की मौत
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
‘गुस्से में और निराश थे ट्रंप’, यूक्रेन वॉर पर US की पॉलिसी में बदलाव से रुबियो का इनकार
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
जिम्बाब्वे का सूपड़ा साफ, भारत ने 92 रनों से जीता तीसरा टी20; 3-0 से सीरीज
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
'रहना है तेरे दिल में' के 25 साल पूरे, दीया मिर्जा ने शेयर की फिल्म की पुरानी यादें
Explained: इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
इस्लाम में किन-किन मामलों में मौत की सजा है, बांग्लादेशी कपल 'ताजीर' में क्यों फंसा?
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
एयरचीफ मार्शल एपी सिंह ने भरी फ्लाइंग करियर की आखिरी उड़ान, बोले- 'मैं इकलौता चीफ जिस...'
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
‘किसी ने बेटा, तो किसी ने पति खोया’, पंजाब में नशे को लेकर अमित शाह का AAP सरकार पर हमला
Embed widget