एक्सप्लोरर

Power Tariff: मुंबई के निवासियों को लगा बिजली का झटका, इस तारीख से बढ़ने वाला है बिल

Mumbai Power Tariff 2024: महाराष्ट्र के बिजली नियामक ने बिजली की दरों में औसतन करीब 24 फीसदी की बढ़ोतरी की मंजूरी दी है. इसका सबसे ज्यादा असर छोटे ग्राहकों पर पड़ने वाला है...

देश की वित्तीय राजधानी कहे जाने वाले शहर मुंबई के लोगों को तगड़ा झटका लगने वाला है. आने वाले दिनों में मुंबई में बिजली महंगी होने जा रही है, जिसके बाद मुंबईकर को हर महीने ज्यादा बिजली का बिल भरना पड़ेगा. बिजली की दरें बढ़ाए जाने को नियामक ने मंजूरी दे दी है.

एक महीने बाद बढ़ जाएगा बिल

सीएनबीएसी टीवी18 की एक रिपोर्ट के अनुसार, मुंबईवासियों के लिए बिजली की दरें 24 फीसदी महंगी होने वाली है. महाराष्ट्र इलेक्ट्रिसिटी रेगुलेटरी कमिशन ने इसके लिए टाटा पावर को बिजली की दरों में औसतन करीब 24 फीसदी की बढ़ोतरी करने की मंजूरी गुरुवार को दे दी. बिजली की दरों में बढ़ोतरी की यह मंजूरी वित्त वर्ष 2024-25 के लिए है. यानी मुंबईवासियों के ऊपर महंगी बिजली का बोझ 1 अप्रैल 2024 से पड़ने वाला है.

टाटा पावर ने की थी ये मांग

टाटा पावर मुंबई में लाखों घरों व दफ्तरों में बिजली की आपूर्ति करती है. टाटा समूह की बिजली वितरण कंपनी ने बकाए की रिकवरी के लिए बिजली की दरों में बढ़ोतरी की मांग की थी. टाटा पावर ने कहा था कि वह 927 करोड़ रुपये के एरियर को रिकवर करने का प्रयास कर रही है. टाटा पावर ने बिजली की दरों में करीब 12 फीसदी की बढ़ोतरी की मांग की थी, लेकिन नियामक ने 24 फीसदी की बढ़ोतरी की मंजूरी दे दी है.

इस कारण पड़ी बढ़ाने की जरूरत

रिपोर्ट में महाराष्ट्र के बिजली नियामक के हवाले से कहा गया है- वित्त वर्ष 2023-24 के लिए दिए गए एमटीआर ऑर्डर में टैरिफ को यथावत रखा गया था. उसके कारण अंडर-रिकवरी की स्थिति हो गई थी. इसी कारण टैरिफ को अभी बढ़ाने की जरूरत पड़ी है. नियामक ने ऑर्डर में बताया है कि उसने क्यों एक ही बार में बिजली की दरों में 24 फीसदी की बढ़ोतरी मंजूर की है. उसने कहा कि अगर पिछली बार टैरिफ को स्थिर नहीं रखा गया होता तो इस बार सिर्फ 13 फीसदी ही बढ़ोतरी करने की जरूरत पड़ती.

छोटे ग्राहकों पर होगा सबसे ज्यादा असर

बिजली की दरों में इस बदलाव का सबसे ज्यादा असर छोटे ग्राहकों के ऊपर होने वाला है. जो ग्राहक अभी 100 यूनिट से कम बिजली का इस्तेमाल कर रहे हैं, उनके लिए बिल में सबसे ज्यादा बढ़ोतरी होने वाली है. अभी उन्हें 1.65 रुपये प्रति यूनिट (kWh) की दर से बिजली का भुगतान करना पड़ रहा है. टाटा पावर ने ऐसे ग्राहकों के लिए दर को बढ़ाकर 4.96 रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव दिया है. वहीं 500 यूनिट या उससे ज्यादा खपत वाले लोगों को राहत मिल सकती है, क्योंकि ऐसे ग्राहकों के लिए दर को 8.35 रुपये प्रति यूनिट से घटाकर 7.94 रुपये प्रति यूनिट करने का प्रस्ताव है.

ये भी पढ़ें: एक महीने में हुआ सुधार, अब इतनी बढ़ गई भारतीय पासपोर्ट की ताकत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

क्या डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत तय करता है RBI? गवर्नर ने दिया जवाब
क्या डॉलर के मुकाबले रुपये की कीमत तय करता है RBI? गवर्नर ने दिया जवाब
DA Hike: आपके वेतन में हर महीने कितने रुपए का होने वाला है इजाफा?
DA Hike: आपके वेतन में हर महीने कितने रुपए का होने वाला है इजाफा?
Starbucks: बिना कुछ आर्डर किए कैफे में नहीं बैठ सकेंगे ग्राहक, नया नियम लागू
Starbucks: बिना कुछ आर्डर किए कैफे में नहीं बैठ सकेंगे ग्राहक, नया नियम लागू
Jio IPO ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 करोड़ लोगों ने लगाई अपनी कमाई
Jio IPO ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, 1 करोड़ लोगों ने लगाई अपनी कमाई

वीडियोज

UP MLC Election 2026: 'पोस्टर पॉलिटक्स' जारी...कौन किस पर भारी? | ABP News | UP Breaking | BJP | SP
Chitra Tripathi: अंगूर 'खट्टे' तो SIR पर कौन अटके-कौन 'भटके'! | Rahul Gandhi | BJP Vs Congress | ABP
BJP-Akali Dal Alliance | Punjab Election 2027: बनी बात...बीजेपी-अकाली दल साथ-साथ! | Amit Shah
Bollywood News: मुंबई प्रेसर कॉन्फ्रेंस के साथ IIFA 2027 का ग्रैंड काउंटडाउन हुआ शुरू (23.10.26)
Yeh Fitoor Tera:😱Saumya ने कर दिया दिल का हाल बयां! Proposal सुन खिसक गई Jeet की पैरों तले जमीन #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रामलीला मैदान में रैली से पहले कांग्रेस की बैठक, हरियाणा को सौंपा 1 लाख लोग लाने का जिम्मा
रामलीला मैदान में रैली से पहले कांग्रेस की बैठक, हरियाणा को सौंपा 1 लाख लोग लाने का जिम्मा
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
UP MLC चुनाव 2026 का लेटेस्ट आंकड़ा, सबसे ज्यादा कहां हुई वोटिंग?
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
दिल्ली में प्रदर्शन: गृह मंत्रालय का एक और बड़ा फैसला, CJP प्रोटेस्ट के बीच उठाया कदम
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार, देखें फोटोज
'आप जैसी कोई और नहीं...', मां पिंकी रोशन के बर्थडे पर ऋतिक रोशन ने लुटाया प्यार
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
मुंबई इंडियंस के एक पोस्ट से मची खलबली, क्या हार्दिक पांड्या से छिनेगी कप्तानी?
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
राहुल गांधी को PM मोदी ने बताया 'फेल प्रोडक्ट' तो भड़के शशि थरूर, बोले- 'एक नाकाम...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
ITBP DG के बयान पर बोले पूर्व विदेश मंत्री सलमान खुर्शीद- 'चीन के साथ...'
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
इजरायल: वेस्ट बैंक बंद करने की तैयारी, सेना ने मार गिराए दो शूटर्स, नेतन्याहू ने क्या कहा?
Embed widget