एक्सप्लोरर

जियो फाइबर की 'फर्स्ट डे फर्स्ट शो' सर्विस से चिंतित नहीं मल्टीप्लेक्स कंपनियां, बढ़ोतरी का भरोसा जताया

जियो की घोषणा के बाद मल्टीप्लेक्स कंपनियों के शेयर्स में थोड़ी गिरावट जरूर देखने को मिली है.

नई दिल्ली: देश की सबसे बड़ी टेलीकॉम कंपनी बनने के बाद 5 सितंबर से रिलायंस जियो अपनी फाइबर सर्विस शुरू करने जा रही है. फाइबर सर्विस का एलान करते हुए जियो ने दावा किया है 2020 में यूजर्स घर पर ही मूवी का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देख पाएंगे. माना जा रहा है कि इससे सिनेमाघर बाजार में उथल-पुथल हो सकती है. हालांकि देश में मल्टीप्लेक्स परिचालन करने वाली पीवीआर और आईनॉक्स जैसी कंपनियों ने आने वाले सालों में भी सिनेमाघर कारोबार की बढ़ोतरी में विश्वास जताया है.

इन कंपनियों पर हो सकता है असर

देश की सबसे बड़ी मल्टीप्लेक्स कंपनी पीवीआर देशभर में 800 पर्दों पर फिल्म प्रदर्शन करती है. पीवीआर का कहना है कि सिनेमाघर में फिल्म देखने और घर पर फिल्म देखने का अनुभव अलग है और इसका अपना महत्व है. इसी तरह 600 पर्दों पर फिल्म प्रदर्शन करने वाली आईनॉक्स लीस्योर ने कहा कि देश में अभी फिल्म निर्माता, वितरक और मल्टीप्लेक्स मालिकों के बीच साझा सहमति है. इसके तहत फिल्म को सिनेमाघर में रिलीज किए जाने के बाद उसे आठ हफ्ते तक किसी अन्य माध्यम पर रिलीज नहीं किया जाता है. अत: सिनेमाघरों को आठ हफ्ते तक फिल्म प्रदर्शित करने का विशेष समय मिलता है.

कंपनी ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि किसी फिल्म का निर्माता उसका असल मालिक होता है. ऐसे में यह उसका अधिकार है कि वह वितरण के लिए किस मंच का उपयोग करता है. आईनॉक्स ने कहा कि सिनेमाघर में फिल्म प्रदर्शित करने के विशेष समय वाला मॉडल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनाया जाता है. यह इस क्षेत्र में काम कर रहे सभी लोगों के लिए फायदेमंद है और भारत में इसी मॉडल को अपनाया गया है. हालांकि इस साझा सहमति वाले मॉडल में निर्माता को सिनेमाघर या किसी अन्य माध्यम पर रिलीज करने में से चुनने का अधिकार है. लेकिन एक साथ दोनों तरह के मंच पर फिल्म रिलीज करना साझा सहमति का उल्लंघन होगा.

पीवीआर ने भी शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा कि सिनेमाघर और अन्य माध्यम पर फिल्म रिलीज करने का साझा सहमति वाला मॉडल दशकों से दोनों माध्यम के लिए कामयाब रहा है. इसलिए वह सिनेमाघर बाजार की वृद्धि को लेकर आश्वस्त है.

अंबानी ने किया एलान

मुकेश अंबानी ने सोमवार को रिलायंस जियो फाइबर को पांच सितंबर से शुरू करने की घोषणा की. इसी दौरान उन्होंने जियो फाइबर के प्रीमियम ग्राहकों के लिए 'फर्स्ट डे फर्स्ट शो' सेवा के बारे में भी बताया. 2020 के मध्य से शुरू होने वाली इस सेवा में ग्राहक किसी फिल्म के रिलीज के दिन ही उसे जियो फाइबर के मंच पर घर बैठ कर देख सकेंगे. इस घोषणा के बाद मंगलवार को सुबह के कारोबार में पीवीआर के शेयर में 2.45 प्रतिशत और आइनॉक्स में दो प्रतिशत की गिरावट चल रही थी.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! सरकार देने जा रही राम नवमी का बड़ा तोहफा, जानें फायदे
रेलवे कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर! सरकार देने जा रही राम नवमी का बड़ा तोहफा, जानें फायदे
जरुरी खबर: एक अप्रैल से एटीएम की निकासी सीमा को लेकर नियमों में होने जा रहे बड़े बदलाव, आप पर होगा असर
एक अप्रैल से एटीएम की निकासी सीमा को लेकर नियमों में होने जा रहे बड़े बदलाव, आप पर होगा असर
राहत: ईरान वॉर के बीच यूएस प्रेसिडेंट ट्रंप का एक ऐलान और गिर गए कच्चे तेल के 13 प्रतिशत दाम
राहत: ईरान वॉर के बीच यूएस प्रेसिडेंट ट्रंप का एक ऐलान और गिर गए कच्चे तेल के 13 प्रतिशत दाम
West Asia Tensions: स्ट्रैट ऑफ हॉर्मूज बंद, ईरान-US वॉर ने बढ़ायी टेंशन, PM मोदी ने बताये क्या-क्या लिए एक्शन
स्ट्रैट ऑफ हॉर्मूज बंद, ईरान-US वॉर ने बढ़ायी टेंशन, PM मोदी ने बताये क्या-क्या लिए गए एक्शन

वीडियोज

Sansani: महायुद्ध में हमले का बदलता खेल ! | Iran-israel War | Donald Trump | ABP news
Viral Video: चाट खाने से पहले सावधान! वीडियो ने उड़ाए होश | ABP News
Chitra Tripathi: US की 'एपिक फ्यूरी' या Trump की 'ब्लाइंड फ्यूरी'? | Iran Israel War | America
Bharat Ki Baat: क्या ईरान के वार से पीछे हटा अमेरिका? | Iran Attack on US-Israel War | Trump
Sandeep Chaudhary: ईरान की जीत..ट्रंप ने टेके घुटने? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण| Iran-US-Israel War

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान-अमेरिका के बीच मध्यस्थता कर रहा पाकिस्तान! आसिम मुनीर ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात
ईरान-अमेरिका के बीच मध्यस्थता कर रहा पाकिस्तान! आसिम मुनीर ने डोनाल्ड ट्रंप से की बात
UP Weather: यूपी में आज शुष्क रहेगा मौसम, दिन में खिली धूप से बढ़ेगा पारा, नोएडा से लखनऊ तक IMD ने दिया अपडेट
यूपी में आज शुष्क रहेगा मौसम, दिन में खिली धूप से बढ़ेगा पारा, नोएडा से लखनऊ तक IMD ने दिया अपडेट
IPL 2026 में पहली बार उतर सकते हैं ये 5 खिलाड़ी, अपने दम पर मैच पलटने की रखते हैं ताकत
IPL 2026 में पहली बार उतर सकते हैं ये 5 खिलाड़ी, अपने दम पर मैच पलटने की रखते हैं ताकत
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
'अमेरिका के खिलाफ उन्होंने एक भी शब्द बोला?', मिडिल ईस्ट संकट पर लोकसभा में PM मोदी के बयान पर राहुल गांधी ने पूछा
Dhurandhar 2 Vs Ustaad Bhagat Singh: पांचवें दिन 'धुरंधर 2' के सामने फेल बुरी तरह फेल हुई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
पांचवें दिन 'धुरंधर 2' के सामने फेल बुरी तरह फेल हुई 'उस्ताद भगत सिंह', जानें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
4 महीने बाद मिला देश का सिपाही, देखते ही गले लग रो पड़ी बीवी, वीडियो देख बिलख पड़ा इंटरनेट
4 महीने बाद मिला देश का सिपाही, देखते ही गले लग रो पड़ी बीवी, वीडियो देख बिलख पड़ा इंटरनेट
श्रम योगी मानधन योजना का खाता हो गया है फ्रीज, ऐसे करवा सकते हैं एक्टिव
श्रम योगी मानधन योजना का खाता हो गया है फ्रीज, ऐसे करवा सकते हैं एक्टिव
पहली बार कब और कहां छपी मौसम की रिपोर्ट, जानें कहां बना था पहला मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट?
पहली बार कब और कहां छपी मौसम की रिपोर्ट, जानें कहां बना था पहला मेट्रोलॉजिकल डिपार्टमेंट?
Embed widget