एक्सप्लोरर

इसे कहते हैं कुबेर का खजाना...एक दिन में लाखों गुना बढ़ गई स्टॉक की कीमत, 10 हजार बन गए 67 करोड़ रुपये

एल्सिड इन्वेस्टमेंट्स आरबीआई के साथ निवेश कंपनी कैटेगरी के तहत रजिस्टर्ड एनबीएफसी है. इसका अपना कोई व्यापार नहीं है, लेकिन कंपनी ने एशियन पेंट्स जैसी कई बड़ी कंपनियों में निवेश कर रखा है.

स्टॉक मार्केट (Stock Market) में पैसा लगाने वाले ज्यादातर लोगों का सपना होता है कि उन्हें निवेश के लिए कोई ऐसा स्टॉक मिल जाए जो रातों-रात उन्हें करोड़पति बना दे. आज हम आपको एक ऐसे ही स्टॉक के बारे में बताएंगे, जिसने अपने निवेशकों को सच में एक ही रात में करोड़ नहीं करोड़ों पति बना दिया. इसके साथ ही हम आपको बताएंगे कि आज इस स्टॉक की कीमत क्या है और उसके फंडामेंटल्स कैसे हैं.

10 हजार लगाया 67 करोड़ बनाया

हम जिस शेयर की बात कर रहे हैं, उसका नाम है एल्सिड इन्वेस्टमेंट. साल 2024 के अंत में इस शेयर की जितनी चर्चा रही, उतनी किसी शेयर की नहीं हुई. दरअसल, 28 अक्तूबर 2024 तक इस कंपनी के शेयर की कीमत 3 रुपये 53 पैसे थी. लेकिन 29 अक्तूबर को बाजार खुलते ही एल्सिड इन्वेस्टमेंट के एक शेयर की कीमत अचानक से 2 लाख 36 हजार रुपये हो गई. यानी एक दिन में शेयर की कीमत 66,92,535 फीसदी बढ़ गई.

अचानक से इतनी क्यों बढ़ गई थी कीमत

दरअसल, एल्सिड इन्वेस्टमेंट्स आरबीआई के साथ निवेश कंपनी कैटेगरी के तहत रजिस्टर्ड एनबीएफसी है. इसका अपना कोई व्यापार नहीं है, लेकिन कंपनी ने एशियन पेंट्स जैसी कई बड़ी कंपनियों में निवेश कर रखा है. ऐसे में 29 अक्तूबर को स्टॉक की कीमत पता लगाने के लिए एक विशेष कॉल नीलामी आयोजित की गई और इसी दिन एल्सिड इनवेस्टमेंट के शेयर अचानक से 2,36,250 रुपये के भाव पर पहुंच गए.

आज क्या है इस शेयर की कीमत

मंगलवार 6 मई 2025 की बात करें तो बाजार बंद होते-होते शेयर की कीमत 1,31,200 रुपये रही. इस शेयर में आज 1.23 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई. वहीं पिछले 6 महीने की बात करें तो शेयर में 56 फीसदी से ज्यादा की गिरावट है.

शेयर के फंडामेंटल्स की बात करें तो इसका मौजूदा मार्केट कैप 2624 करोड़ रुपये का है. जबकि, स्टॉप P/E 13.9 है. आरओसीई 2.02 फीसदी है और आरओई 1.53 फीसदी है. शेयर की फेस वैल्यू 10 रुपये है और इसका ऑल टाइम हाई 3,32,400 रुपये है.

डिस्क्लेमर: (यहां मुहैया जानकारी सिर्फ़ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.)

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे
Bank Holiday: 13 अगस्त को क्यों बंद हैं बैंक? जानें गुरुवार से रविवार के बीच कब- कब खुले रहेंगे
FDA: अब Dominos पिज्जा का लाइसेंस सस्पेंड, सफाई नियमों की उड़ाई धज्जियां
अब Dominos पिज्जा का लाइसेंस सस्पेंड, सफाई नियमों की उड़ाई धज्जियां
GenZ Spendings: बिल, राशन और रोजाना की जरूरत, कहां पैसा खर्च कर रहे Gez Z? समझें हिसाब
बिल, राशन और रोजाना की जरूरत, कहां पैसा खर्च कर रहे Gez Z? समझें हिसाब
गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!
गुटखा-पान मसाला पर बैन, बेचने या खरीदने पर क्या होगी जेल, लगेगा जुर्माना!

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget