एक्सप्लोरर

Patanjali Share: पतंजलि फूड्स के शेयर ने 3 साल में दिया 4 गुना रिटर्न, बाजार पूंजीकरण 50 हजार करोड़ के पार

Patanjali Foods के शेयरों में पिछले 3 महीनों में 38 प्रतिशत की उछाल आई है. यह शेयर अपने निवेशकों को पिछले 6 महीनों में 46 फीसदी रिटर्न दे चुका है.

Patanjali Foods Share Price Today: देश में बाबा रामदेव (Baba Ramdev) की कंपनी पतंजलि फूड्स का शेयर (Patanjali Foods Share) ने 3 साल में शानदार मल्‍टीबैगर रिटर्न (Multibagger Stock) दे दिया है.  आपको बता दे कि कंपनी ने अपने निवेशकों को 5 रुपये प्रति शेयर डिविडेंड (Share Dividend) देने की भी घोषणा की है और इसकी रिकॉर्ड डेट 26 सितंबर तय की है. हाल ही में बाबा रामदेव ने एलान किया था कि पतंजलि समूह आने वाले समय में 4 आईपीओ लॉन्‍च करेगा.

3 महीनों में भरी 38 फीसदी की उछाल 
पतंजलि फूड्स के शेयरों में पिछले 3 महीनों में 38 प्रतिशत की उछाल आई है. यह शेयर अपने निवेशकों को पिछले 6 महीनों में 46 फीसदी रिटर्न दे चुका है. अगर हम बात साल 2022 की करें तो इस साल यह शेयर अब तक 56 फीसदी मुनाफा निवेशकों को दे चुका है. 1 साल में इसने 26 फीसदी रिटर्न निवेशकों को दिया है और 3 साल में 39,250 फीसदी मल्‍टीबैगर रिटर्न निवेशकों को दे चुका है.

1 लाख रु के हो जाते 1.26 हज़ार रु
पिछले 3 वर्षों में पतंजलि फूड्स ने निवेशकों को जबरदस्‍त रिटर्न दिया है. जिस निवेशक ने 3 साल पहले इस स्‍टॉक में 1 लाख रुपये निवेश किया था, आज उसके इनवेस्‍टमेंट की वैल्‍यू 3,99,717 रुपये हो चुकी है. इसी तरह जिस निवेशक ने 1 साल पहले पतंजलि फूड्स में 1 लाख रुपये लगाए थे उसे आज 1,26,000 रुपये मिल रहे हैं.

50 हजार करोड़ रु के पार बाजार पूंजीकरण 
पतंजलि फूड्स लिमिटेड का स्टॉक पिछले सप्‍ताह 1,415 रुपये के स्‍तर पर जा पहुंचा. यह इसका 52 वीक हाई है. इससे पतंजलि का मार्केट कैप एक बार 50 हजार करोड़ रुपये के स्तर को पार कर गया. पिछले सप्‍ताह ही बाबा रामदेव ने एक प्रेस कांफ्रेंस में कहा था कि पतंजलि का कारोबार अगले पांच से सात साल में ढाई गुना होकर एक लाख करोड़ रुपये हो सकता है.

रामदेव लेकर आ रहे 4 नए IPO 
हाल ही में बाबा रामदेव ने कहा था कि समूह की कंपनी पतंजलि फूड्स शेयर बाजार में सूचीबद्ध है. समूह की 4 अन्य कंपनियों के आईपीओ (IPO) अगले 5 वर्षों में लाए जाएंगे. जिन कंपनियों के आईपीओ आएंगे उनमें पतंजलि आयुर्वेद, पतंजलि मेडिसिन, पतंजलि लाइफस्टाइल और पतंजलि वेलनेस शामिल हैं.

ये भी पढ़ें-

Global Recession: World Bank ने जताई वैश्विक मंदी की आशंका, जानें भारत को होगा नफा या नुकसान

Health Insurance: शुगर और ब्‍लड प्रेशर के मरीजों के लिए खास हैं ये इंश्‍योरेंस प्‍लान्‍स, जानें कितना है इनका प्रीमियम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

फीचर्स एक से बढ़कर एक, फिर भी नहीं चला बिजनेस, रिटायर हुआ दुनिया का सबसे लंबा विमान
फीचर्स एक से बढ़कर एक, फिर भी नहीं चला बिजनेस, रिटायर हुआ दुनिया का सबसे लंबा विमान
भारत पेट्रोलियम का बड़ा फैसला, रूस से कच्चे तेल की खरीदारी कम करेगी कंपनी
भारत पेट्रोलियम का बड़ा फैसला, रूस से कच्चे तेल की खरीदारी कम करेगी कंपनी
अरहर, मसूर जैसी दाल होगी और महंगी? 67% बढ़ा विदेशी दालों का आयात
अरहर, मसूर जैसी दाल होगी और महंगी? 67% बढ़ा विदेशी दालों का आयात
Blinkit से दही मंगाकर ऐसे फंसी महिला, 98000 रुपए का लग गया चूना
Blinkit से दही मंगाकर ऐसे फंसी महिला, 98000 रुपए का लग गया चूना

वीडियोज

AR Rahman का बड़ा खुलासा, 30 साल पहले Stage पर जाने से लगता था डर!
Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'देश में एक छोटे मियां-एक बड़े मियां', राहुल-अखिलेश पर CM योगी ने कसा तंज
'देश में एक छोटे मियां-एक बड़े मियां', राहुल-अखिलेश पर CM योगी ने कसा तंज
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
अयोध्या में आवास योजनाओं के लिए जमीन अधिग्रहण को SC में चुनौती, ASG ने बताया क्यों जरूरी है?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
ट्रंप के करीबियों को झटका: ब्राजील में लूला, सर्बिया में छात्रों का परचम, नेतन्याहू का क्या होगा?
अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम, 2 खिलाड़ी बाहर; स्मिथ पर संशय
अफ्रीका के खिलाफ तीसरे टेस्ट के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम, 2 खिलाड़ी बाहर; स्मिथ पर संशय
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
'100 बार तो कुछ भी नहीं...', रश्मिका मंदाना ने ट्रोल्स को दिया मुंहतोड़ जवाब, विजय संग रिश्ते पर तोड़ी चुप्पी
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
बरी होने के बाद राहुल गांधी ने कोर्ट को कहा धन्यवाद, बोले- 'किसी को बदनाम...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
'महाराष्ट्र SIR में 33 फीसदी नाम कटे', याचिका पर SC का नोटिस, कहा- 'जरूरी होगा तो...'
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
घर में लगी आग से बेखबर थी महिला, डिलीवरी पार्टनर ने बचाई जान
Embed widget