एक्सप्लोरर

SJVN Ltd Share: इस सस्ते शेयर ने 6 महीने में किया पैसा डबल, अब सरकार से मिला कंपनी को मोटा ऑर्डर

Top Multibagger Share: इस कंपनी को हाल ही में एक मोटा ऑर्डर मिला है, उसके बाद फिर से शेयरों में तेजी देखी जा रही है. इस साल शेयर पहले ही मल्टीबैगर बन चुका है...

इस साल कई शेयर मल्टीबैगर बने हैं और अपने निवेशकों के लिए कमाई का शानदार जरिया साबित हुए हैं. एक ऐसा ही शेयर है पावर कंपनी एसजेवीएन लिमिटेड का, जो पहले ही चंद महीनों में अपने निवेशकों के पैसे को डबल से ज्यादा कर चुका है. अब कंपनी को एक बड़ा ऑर्डर मिला है, जिसके बाद शेयरों के भाव में लगातार तेजी का दौर फिर से लौट आया है.

मिला इतने करोड़ का ऑर्डर

एसजेवीन लिमिटेड की एक सब्सिडियरी है एसजेवीएन ग्रीन एनर्जी. सरकारी कंपनी के साथ इसका ही पावर पर्चेज एग्रीमेंट हुआ है. सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से मिले इस काम के तहत एसजेवीन लिमिटेड की सब्सिडियरी को 200 मेगावाट क्षमता वाला ग्रिड कनेक्टेड विंड पावर प्रोजेक्ट तैयार करना है. पावर प्रोजेक्ट की लागत करीब 1,400 करोड़ रुपये है.

अभी इतना है एक शेयर का भाव

ऑर्डर मिलने के बाद एसजेवीएन के शेयरों में हरियाली लौट आई. शुक्रवार को शेयर 1 पर्सेंट से ज्यादा की तेजी के साथ 76 रुपये के स्तर पर बंद हुआ. हालांकि अभी यह अपने 52-वीक के हाई लेवल से नीचे चल रहा है. इस शेयर ने सितंबर के तीसरे सप्ताह में 83.65 रुपये का 52 सप्ताह का नया उच्च स्तर बनाया था. कुछ नरमी के बाद अब फिर तेजी लौटी है.

6 महीने में आई इतनी तेजी

हाल-फिलहाल की नरमी के चलते छोटे अंतराल में एसजेवीएन लिमिटेड का रिटर्न कोई खास नहीं है. इसके भाव में एक महीने के हिसाब से महज 1.47 फीसदी की और 5दिनों के हिसाब से 1.81 फीसदी की तेजी है. वहीं 6 महीने के हिसाब से देखने पर शेयर शानदार मल्टीबैगर साबित होता है. बीते 6 महीने के हिसाब से यह शेयर अभी 113 फीसदी से ज्यादा की तेजी में है. यानी 6 महीने में इस शेयर ने निवेशकों के पैसे को डबल से भी ज्यादा किया है.

कंपनी का बाजार पूंजीकरण

इस कंपनी का मौजूदा बाजार पूंजीकरण 29,910 करोड़ रुपये है. शेयर का 52-सप्ताह का निचला स्तर 30.40 रुपये है. उसका पीई रेशियो 29.88 और डिविडेंड यील्ड 2.33 फीसदी है.

डिस्क्लेमर: यहां मुहैया जानकारी सिर्फ सूचना हेतु दी जा रही है. यहां बताना जरूरी है कि मार्केट में निवेश बाजार जोखिमों के अधीन है. निवेशक के तौर पर पैसा लगाने से पहले हमेशा एक्सपर्ट से सलाह लें. ABPLive.com की तरफ से किसी को भी पैसा लगाने की यहां कभी भी सलाह नहीं दी जाती है.

ये भी पढ़ें: नहीं रहे करेंसी संकट से निकालने वाले एस वेंकटरमणन, RBI के पूर्व गवर्नर का हुआ निधन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: 4F क्राइसिस क्या है और आपको डरने की जरूरत है या नहीं? एक्सपर्ट्स से जानें सच
4F क्राइसिस क्या है और आपको डरने की जरूरत है या नहीं? एक्सपर्ट्स से जानें सच
एक ही दिन में निवेशकों के 10 लाख करोड़ स्वाहा, शेयर बाजार में भारी क्रैश
एक ही दिन में निवेशकों के 10 लाख करोड़ स्वाहा, शेयर बाजार में भारी क्रैश
विधवा बहू की पेंशन में सास का नहीं हिस्सा, कोर्ट ने दिया 83 साल की बुजुर्ग महिला को झटका
विधवा बहू की पेंशन में सास का नहीं हिस्सा, कोर्ट ने दिया 83 साल की बुजुर्ग महिला को झटका
1 लाख लोगों की जाएगी नौकरी, जानें अब किस बड़ी कंपनी ने लिया छंटनी का फैसला?
1 लाख लोगों की जाएगी नौकरी, जानें अब किस बड़ी कंपनी ने लिया छंटनी का फैसला?

वीडियोज

बीवी की बेवफाई....पति का गुस्सा !
Rahul Gandhi पर पुलिस का एक्शन! हिरासत में लेकर बस में बैठाया
प्रेमानंद महाराज के यहां जाने पर मिले 5 करोड़?
विपक्ष का प्रदर्शन...कांग्रेस ने किया 'हाइजैक' ?
त्योहारों से पहले RBI का बड़ा झटका! महंगा हुआ Loan, बढ़ी Repo Rate

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
नंदीग्राम में रिजल्ट से पहले ममता बनर्जी ने मान ली हार! कहा 'भविष्यवाणी सुनी है कि...'
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
10 अक्टूबर आंदोलन से पहले बढ़ीं अभिजीत, सौरव, रांका की मुश्किल? दिल्ली पुलिस का बड़ा फैसला
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
CJP ने 10 अक्टूबर के आंदोलन के लिए कस ली कमर, सौरव दास बोले- 'ज्ञानू, कॉकरोच...'
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
भुवनेश्वर कुमार की वापसी: क्या 2028 वर्ल्ड कप खिलाने की तैयारी या सेलेक्टर्स की मजबूरी?
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
नाना पाटेकर की मराठी फिल्म जो सेंसर बोर्ड में दो साल तक अटकी रही, सीरियल किलर के रोल देख कांप गए थे लोग
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
'जाना तो है, मैं आज हूं कल नहीं', गोवा में नाना पाटेकर की लास्ट स्पीच
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
सऊदी में एयरपोर्ट्स पर हमलों से गुस्से में भारत, चेतावनी देते हुए कहा- 'नामंजूर'
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
अयोध्या जाकर भी राम मंदिर क्यों नहीं जा रहे अखिलेश यादव? खुद बता चुके हैं वजह
Embed widget