एक्सप्लोरर

एक महीने पहले 53 रुपये का था ये मल्टीबैगर शेयर, अब 36 रुपये हो गई है कीमत

एक जनवरी 2024 को रिलायंस पावर की कीमत बाजार बंद होते-होते 23 रुपये 95 पैसे थी, जो 3 अक्तूबर 2024 तक 53 रुपये 64 पैसे पहुंच गई. 10 महीनों में रिलायंस पावर की कीमत दोगुनी से ज्यादा हो गई थी.

भारतीय शेयर बाजार में इन दिनों गिरावट का दौर जारी है. ज्यादातर लोगों के पोर्टफोलियो लाल हैं. खासतौर से रिलायंस पावर की बात करें तो उसमें पिछले पांच दिन में लगभग 18 फीसदी से ज्यादा की गिरावट देखी जा सकती है. हालांकि, रिलायंस पावर के जुलाई-सितंबर 2024 के तिमाही नतीजों में कमाल का प्रॉफिट दिखा है. रिलायंस पावर की दूसरी तिमाही नतीजों में कंपनी का कंसोलिडेटेड प्रॉफिट 2,878.15 करोड़ रुपये रहा.

53 रुपये का शेयर 36 रुपये में

साल की शुरुआत यानी एक जनवरी 2024 को रिलायंस पावर की कीमत बाजार बंद होते-होते 23 रुपये 95 पैसे थी जो 3 अक्तूबर 2024 तक 53 रुपये 64 पैसे पहुंच गई. यानी लगभग 10 महीनों में रिलायंस पावर की कीमत दोगुनी से ज्यादा हो गई. हालांकि, 3 अक्तूबर के बाद से ही इसमें गिरावट का दौर जारी है और अब इस शेयर की कीमत 36 रुपये 1 पैसे हो गई है.

अनिल अंबानी पर नई-नई मुसीबतें

अनिल अंबानी की मुसीबतें कम होने का नाम ही नहीं ले रही हैं. पहले सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया ने उनकी कंपनी रिलायंस पावर पर अगले तीन सालों के लिए टेंडर में भाग लेने पर बैन लगाया और अब केनरा बैंक ने रिलायंस कम्यूनिकेशन्स, रिलायंस इंफ्राटेल और रिलायंस टेलीकॉम लिमिटेड को फ्रॉड अकाउंट के तौर पर घोषित कर दिया है.

दरअसल, रिलायंस कम्यूनिकेशन्स को शुक्रवार को केनरा बैंक ने एक नोटिस भेजा. इस नोटिस में कहा गया है कि केनरा बैंक ने अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशंस और उसकी सब्सिडियरी कंपनियों के लोन अकाउंट्स को फ्रॉड घोषित कर दिया है. रिलायंस कम्युनिकेशंस और उसकी सब्सिडियरी कंपनियों के साथ ऐसा पहली बार नहीं हुआ है. इससे पहले दिसंबर 2020 में भारतीय स्टेट बैंक (SBI), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन ओवरसीज बैंक ने भी आरकॉम और उसकी सब्सिडियरी कंपनियों के अकाउंट्स को फ्रॉड घोषित कर दिया था.

SECI पर आया था जवाब

ऐसा नहीं है कि इन आरोपों पर अनिल अंबानी कुछ नहीं कर रहे हैं. सोलर एनर्जी कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की तरफ से दिए गए रिलायंस पावर के नोटिस पर अनिल अंबानी की कंपनी ने हाल ही में अपना स्पष्टीकरण भी जारी किया था. इस मामले में रिलायंस पावर ने एक बयान जारी करते हुए कहा था कि आर पावर और उसकी सब्सिडियरी कंपनियों ने पूरी ईमानदारी से काम किया है और वह धोखाधड़ी का शिकार हुई हैं. कंपनी ने आगे बताया कि इस मामले में तीसरे पक्ष के खिलाफ 16 अक्टूबर, 2024 को दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा (ECONOMIC OFFENCE WING) में एक आपराधिक शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है. बाद में इसी के आधार पर 11 नवंबर 2024 को FIR भी दर्ज की जा चुकी है. अब इस मामले में जांच की जा रही है.

ये भी पढ़ें: R Com: केनरा बैंक ने रिलायंस कम्यूनिकेशन्स-सहयोगी कंपनियों के लोन अकाउंट्स को घोषित किया फ्रॉड

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

LPG Supply: 2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
2027 में इस देश से LPG खरीदेगा भारत, हर महीने आएगी 55 हजार टन गैस
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
PNB ने ग्राहकों को दी चेतावनी, सितंबर तक नहीं हुआ ये काम तो बंद हो जाएगा खाता
Sugar Import: त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
त्यौहारों की मिठास नहीं पड़ेगी फीकी, सरकार ने चीनी के ड्यूटी फ्री आयात को दी मंजूरी
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस
चेतावनी! एक्सपायर्ड फूड बेचने वालों पर सख्ती, अब दर्ज होगा क्रिमिनल केस

वीडियोज

Sansani: जलते ट्रक में 'बदनाम' रिश्ते की लाश !
Lucknow में मौत के एलान के बाद मर्डर का डरावना खेल!
Sansani: दौलत की खातिर पति की साजिश !
SRK के गाने पर Air Force Officers का Dance, ‘Operation Safed Sagar’ का Emotional किस्सा
Bollywood News: 'टॉक्सिक' में दिखेगा अंधाधुंध खून-खराबा! UK सेंसर बोर्ड ने दी 18+ रेटिंग, हिंसा और बोल्ड सीन्स में मिले 5/5 नंबर (20.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
'सोशल मीडिया, बड़े मुद्दे और नेता…', एक्शन में राहुल गांधी, पार्टी को दिए ये बड़े निर्देश
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
लखनऊ के मानस ने पत्नी और बहन को मारने के बाद सुनी हनुमान चालीसा, फिर खुद को भी मारी गोली
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
'हिंदू-मुस्लिम वाली सोच से बाहर आएं...', शर्मिला टैगोर पर क्यों भड़कीं कंगना रनौत?
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
‘दिव्या काश तुम इतनी सीधी नहीं होतीं’ पति की गोली का शिकार बैंक मैनेजर को बहन ने दी भावुक विदाई
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
पीवी सिंधु वर्ल्ड चैंपियनशिप से बाहर, पहली बार चीनी खिलाड़ी के हाथों मिला हार
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
BNP नेता मिर्जा फखरुल आलमगीर होंगे बांग्लादेश के राष्ट्रपति, इतने वोटों से जीता चुनाव
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
सम्राट चौधरी की शिक्षा विभाग संग बैठक खत्म, लिए गए ये बड़े फैसले
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
‘वी आर Gen Z’, वायरल गर्ल ने भारतीय सेना से मांगी माफी, जानें क्या कहा?
Embed widget