एक्सप्लोरर

R Com: केनरा बैंक ने रिलायंस कम्यूनिकेशन्स-सहयोगी कंपनियों के लोन अकाउंट्स को घोषित किया फ्रॉड

Reliance Communications Accounts Fraud: रिलायंस कम्यूनिकेशन्स पहले से ही इन्सॉल्वेंसी प्रोसेस का दंश झेल रही है और इसके लिए ये नया कदम बड़ा सेटबैक है. 

Reliance Communications Accounts: केनरा बैंक ने अनिल अंबानी की रिलायंस कम्यूनिकेशन्स को एक और झटका दिया है. केनरा बैंक ने रिलायंस कम्यूनिकेशन्स, रिलायंस इंफ्राटेल और रिलायंस टेलीकॉम लिमिटेड को फ्रॉड अकाउंट के तौर पर घोषित कर दिया है. केनरा बैंक ने रिलायंस कम्यूनिकेशन्स को एक नोटिस जारी किया है और इसके लोन अकाउंट को धोखाधड़ी वाले खाते के तौर पर वर्गीकृत कर दिया है. 

रिलायंस कम्यूनिकेशन्स के लोन अकाउंट्स फ्रॉड घोषित

दिवालिया टेलीकॉम कंपनी आरकॉम को शुक्रवार को भेजे गए एक नोटिस के मुताबिक, केनरा बैंक ने अनिल अंबानी की रिलायंस कम्युनिकेशंस (आरकॉम) और उसकी सहायक कंपनियों के लोन अकाउंट्स को फ्रॉड घोषित कर दिया है. यह ऐसा करने वाला चौथा लेंडर है. इससे पहले दिसंबर 2020 में भारतीय स्टेट बैंक, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और इंडियन ओवरसीज बैंक ने कंपनी के खातों को धोखाधड़ी या फ्रॉड घोषित कर दिया था. 

क्या है पूरा मामला

28 अक्टूबर को केनरा बैंक की ओर से रिलायंस कम्यूनिकेशन्स को नोटिस जारी कर दिया गया था और इसी 5 नवंबर को रिलायंस कम्यूनिकेशन्स को केनरा बैंक से भेजा लेटर मिल गया था. शुक्रवार 16 नवंबर को कंपनी ने स्टॉक एक्सचेंजों को ये जानकारी दे दी है कि इसे केनरा बैंक की ओर से इसके खातों को फ्रॉड क्लासीफाई करने का पत्र मिला है.

ऑडिट में पाए गए धोखाधड़ी के साक्ष्य

इस लेटर में तीनों कंपनियों के ऑडिट के बाद पाए गए फ्रॉड के साक्ष्य के आधार पर लोन खातों को धोखाधड़ी वाले खाते घोषित करने का ऐलान कर दिया है. इसमें बताया गया है कि आरकॉम ने ना केवल री-पेमेंट में चूक की है, बल्कि ये मंजूरी की शर्तों का भी उल्लंघन कर चुकी है. ऑडिट के मुताबिक रिलायंस कम्यूनिकेशन्स और इसकी सहयोगी कंपनियों- रिलायंस टेलीकॉम और रिलायंस इंफ्राटेल ने अलग-अलग बैंकों से सामूहिक रूप से 31,580 करोड़ रुपये का लोन लिया था. मार्च 2017 में कंपनी ने लोन को नॉन-परफॉर्मिंग ऐसेट के तौर पर दिखा दिया और इसमें लोन के साथ लेटर ऑफ गारंटी भी शामिल थे जो पूरी तरह बैंक के लोन रीपेमेंट नियम व शर्तों का उल्लंघन है. बैंक ने आरकॉम और को फर्जी देनदारों को पैसा माफ करने और बिक्री चालान फंडिंग के दुरुपयोग के लिए भी दोषी ठहराया है.

एक्सचेंज फाइलिंग में कंपनी ने बताया कि ये क्रेडिट सुविधाएं चल रही दिवालिया प्रक्रिया से पहले की हैं और जैसा भी मामला हो, इनका इन्सॉल्वेंसी प्रोसेस या परिसमापन के हिस्से के रूप में हल किया जाना जरूरी है. 

ये भी पढ़ें

CLSA की घर वापसी, चीन के मुकाबले भारत में ज्यादा करेंगे निवेश, इस वजह से पुराने फैसले को पलटा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
भारत के 'आइंस्टीन' तैयार कर रहा अडानी ग्रुप! RSI-India 2026 में देश के छात्रों को मिली फ्री साइंटिफिक ट्रेनिंग
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
PM Modi News: न कैश, ना क्रेडिट कार्ड, जानिए पीएम मोदी विदेशी दौरों पर कैसे पेमेंट करते हैं
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
Ethanol Rice: सरकारी राशन में हेराफेरी! एथेनॉल बनाने वाला FCI का सरकारी चावल प्राइवेट मिल को बेचा
8th Pay Commission: रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग
रेलवे इंजीनियरों की बड़ी हुंकार, फाइनल रिपोर्ट से पहले वेतन ढांचे में बड़े बदलाव की मांग

वीडियोज

Bollywood News: कियारा-यश के गाने ‘तबाही’ पर मचा बवाल, ट्रोलर्स ने क्यों घसीटा सिद्धार्थ मल्होत्रा का नाम? (10-07-2026)
DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
गृह मंत्रालय का राष्ट्रगान- राष्ट्रगीत के गाने-बजाने को लेकर आया ये आदेश, कहा- सख्ती से हो पालन
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
जेल में आतंकी को तला-भूना खाना पसंद नहीं, लगाई गुहार, अब तिहाड़ से मांगा गया जवाब
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
दतिया उपचुनाव: नरोत्तम मिश्रा का टिकट कटने का विरोध, NH44 पर जाम, BJP दफ्तर बंद
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! जानें वायरल तस्वीर की हकीकत
FIFA वर्ल्ड कप में किलियन एम्बाप्पे का मैच देखने पहुंचे विराट कोहली और शुभमन गिल! तस्वीर वायरल
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: पूरे भारत पर छाया मानसून! लेकिन मौसम विभाग ने बादल छंटने की दी चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
पूरे भारत पर छाया मानसून! मौसम विभाग ने बादल छंटने की चेतावनी, बारिश की आंख मिचौली क्यों?
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी ये वॉर्निंग
‘मैं ममता बनर्जी की तरह नहीं कमजोर CM...’, बहरामपुर में गरजे शुभेंदु, हुमायूं कबीर को दी वॉर्निंग
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
अयोध्या राम मंदिर चंदा चोरी को लेकर कांग्रेस ने क्यों किया अटल बिहारी वाजपेयी को याद?
Embed widget