एक्सप्लोरर

मुकेश अंबानी की हर रोज की कमाई जानकर उड़ जाएंगे आपके होश, हर घंटे होता है करोड़ों का प्रॉफिट

Mukesh Ambani: मुकेश अंबानी की संपत्ति में पिछले 10 सालों में जबरदस्त बढोतरी हुई है. 2020 में यह 36 अरब डॉलर से बढ़कर 2024 तक 114 अरब डॉलर तक पहुंच गई है.

Mukesh Ambani: रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड के चेयरमैन और मैनेजिंग डायरेक्टर मुकेश अंबानी किसी पहचान के मोहताज नहीं है. वह भारत के सबसे अमीर आदमी हैं. बीते शुक्रवार, 19 अप्रैल को उन्होंने अपना 68वां बर्थडे सेलिब्रेट किया. 19 अप्रैल, 1957 को यमन में धीरूभाई अंबानी और कोकिलाबेन अंबानी के घर पैदा हुए मुकेश अंबानी की गिनती दुनिया के दौलतमंद व्यक्तियों में होती है. फोर्ब्स के 19 अप्रैल तक के रियल-टाइम डेटा के मुताबिक, मुकेश अंबानी का नेट वर्थ 96.7 बिलियन डॉलर है. 

दुनिया के 18वें सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी

फोर्ब्स की लिस्ट के मुताबिक, साल 2025 में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों की लिस्ट में मुकेश अंबानी 18वें नंबर पर हैं. अरबपति इंडस्ट्रियलिस्ट मुकेश अंबानी ने रिलायंस के डिजिटल सेवा कारोबार जियो के लिए कम समय में अधिक ग्राहक आकर्षित करने का वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया है. इसके अलावा, उन्हें दुनिया के सबसे बड़े 4G ब्रॉडबैंड वायरलेस नेटवर्क में से एक को बनाने का भी श्रेय जाता है. इसके जरिए शिक्षा से लेकर हेल्थकेयर, फाइनेंशियल सर्विस, एंटरटेनमेंट जैसे तमाम सेक्टर में डिजिटल सर्विसेज से मदद मिली. 

2024 में संपत्ति में आई इतनी गिरावट

पिछले एक दशक में मुकेश अंबानी की कुल संपत्ति में उल्लेखनीय वृद्धि देखी गई है. यह 2020 में लगभग 36 बिलियन डॉलर से शुरू होकर 2024 तक बढ़कर 114 बिलियन डॉलर से अधिक हो गई. रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल के तेजी से विस्तार से इस वृद्धि को गति मिली है. आज देशभर में जियो के 450 मिलियन से ज्यादा यूजर्स हैं और रिलायंस रिटेल भी दुनिया की सबसे बड़ी रिटेल कंपनियों में जगह बना चुकी है. दिसंबर 2024 में रिलायंस के स्टॉक वैल्यू में गिरावट के चलते मुकेश अंबानी के नेटवर्थ में लगभग 96.7 बिलियन डॉलर तक की गिरावट आई है. 

हर रोज इतना कमा लेते हैं मुकेश अंबानी

मुकेश अंबानी हर दिन का लगभग 163 करोड़ रुपये कमाते हैं. उनकी यह कमाई रिलायंस इंडस्ट्रीज की कंपनियों से होती है, जो टेलीकॉम, पेट्रोकेमिकल, ऑयल, रिटेल जैसे कई अलग-अलग सेक्टरों में फैली हुई है. साल 2020 तक वह हर घंटे 90 करोड़ रुपये कमाते थे. उनके पास इतनी दौलत है कि अगर कोई भारतीय सालाना 4 लाख रुपये कमाए, तो भी उसे अंबानी की जितनी दौलत जमाने में 1.74 करोड़ साल लग जाएंगे, जो नामुमकिन है. 

 

मुकेश अंबानी काफी लग्जरी लाइफस्टाइल भी जीते हैं. वह मुंबई में अपने आलीशान घर एंटीलिया में रहते हैं, जिसकी कीमत 15,000 करोड़ रुपये है.  

ये भी पढ़ें:

सेंसेक्स की टॉप-10 कंपनियों का मार्केट कैप 3.84 करोड़ रुपये बढ़ा, इस बैंक को हुआ सबसे ज्यादा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
कोलकाता: लड़की को Kiss करना लड़के को पड़ा भारी, मिली ये खौफनाक सजा
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
यूपी बीजेपी ने जारी की लिस्ट, मुख्तार अब्बास नकवी और विनय कटियार का भी नाम
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
'ईरान इस्लामी देशों के बीच एकजुटता का करता है समर्थन', राष्ट्रपति पेजेश्कियान का बड़ा बयान
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget