एक्सप्लोरर

Mukesh Ambani: आंध्र प्रदेश में रिलायंस करेगी 40,000 करोड़ का मोटा निवेश, डिजिटल नेटवर्क पर होगा काम

Reliance Industries: आंध प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस.जगन मोहन रेड्डी की मौजूदगी में देश के बड़े कारोबारी ग्रुप के मालिक मुकेश अंबानी ने प्रदेश में 40 हजार करोड़ के निवेश के बारे में जानकारी दी है.

Mukesh Ambani Investment in Andhra Pradesh : देश में रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) से जुड़ी बड़ी खबर सामने आ रही है. रिलायंस इंडस्ट्रीज (RIL) के चेयरमैन व एमडी मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) आंध्र प्रदेश में 40,000 करोड़ रुपये का भारी भरकम निवेश करने जा रहे है. मुकेश अंबानी ने कहा कि 40 हजार करोड़ के निवेश से हम राज्य में सबसे बड़ा और सर्वश्रेष्ठ डिजिटल नेटवर्क फुटप्रिंट तैयार करेंगे. अंबानी बीते दिन आंध्र प्रदेश ग्लोबल इन्वेस्टर समिट (Global Investors Summit 2023) में शामिल हुए है. उन्होंने इस मौके पर निवेश के बारे में क्या कहा है.-जानिए

20 हजार लोगों को मिलेगा रोजगार

आंध प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई एस जगन मोहन रेड्डी (CM YS Jagan Mohan Reddy) की मौजूदगी में मुकेश अंबानी ने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के रिटेल कारोबार ने राज्य में 20,000 प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष रुप से रोजगार दिए हैं. उन्होंने कहा कि रिलायंस रिटेल ने राज्य के 6,000 जिलों में 1.2 लाख से अधिक किराना दुकानदारों के साथ पार्टनरशिप की है. उन्होंने कहा कि रिलायंस रिटेल प्रदेश के एग्रीकल्चर, एग्रो प्रोडक्ट्स और विनिर्मित उत्पादों को देश भर में बिक्री के लिए पहुंचाने का काम कर रही है. इससे किसानों और कारीगरों की कमाई बढ़ेगी, साथ ही 50,000 से अधिक प्रत्यक्ष रोजगार के मौके भी पैदा होंगे. 

डिजिटल नेटवर्क होगा मजबूत 

मुकेश अंबानी ने कहा कि, 40,000 करोड़ रुपये के निवेश से राज्य में सबसे बड़ा डिजिटल नेटवर्क फुटप्रिंट तैयार होगा. अभी हमारा 4-G नेटवर्क आंध्र प्रदेश की 98 फीसदी आबादी तक पहुंच चुका है. और इनमें वे लोग भी शामिल हैं जो राज्य के सबसे दूर-दराज इलाकों में रहते हैं. रिलायंस जियो 5G का रोलआउट 2023 के खत्म होने से पहले पूरा हो जाएगा. जियो का 5G आंध्र प्रदेश में डिजिटल क्रांति की एक नई लहर लेकर आया है, जिससे अर्थव्यवस्था के हर सेक्टर को लाभ मिलेगा. इससे आंध्र प्रदेश के लोगों के लिए बड़े स्तर पर उद्योग और रोजगार के अवसर बढ़ेंगे.

नितिन गडकरी रहे मौजूद 

आंध प्रदेश के मुख्यमंत्री वाई.एस.जगन मोहन रेड्डी ने प्रदेश में निवेशकों को आकर्षित करने के लिए यह 2 दिवसीय समारोह आंध प्रदेश यूनिवर्सिटी के खेल मैदान में आयोजित किया है. इसमें मुकेश अंबानी के अलावा कई अन्य दिग्गज उद्योगपतियों ने शिरकत की. साथ ही केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी भी समिट में शामिल हुए. 

ये भी पढ़ें-

PM मोदी ने की बिल गेट्स के साथ मुलाकात, माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक ने जमकर की भारत की तारीफ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पाकिस्तान को अब आई भारत की याद, 3780000000000 रुपये का मिला झटका
पाकिस्तान को अब आई भारत की याद, 3780000000000 रुपये का मिला झटका
सोने पर हॉलमार्क फीस 67% बढ़ी, धनतेरस पर महंगी हुई ज्वेलरी
सोने पर हॉलमार्क फीस 67% बढ़ी, धनतेरस पर महंगी हुई ज्वेलरी
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया में सैलरी बढ़ोतरी, 91% कर्मचारियों को मिला 5% से कम हाइक
माइक्रोसॉफ्ट इंडिया में सैलरी बढ़ोतरी, 91% कर्मचारियों को मिला 5% से कम हाइक
Dhanteras Gold Coin: 24 कैरेट या 22 कैरेट, पूजा के लिए कौन सा सिक्का खरीदें?
Dhanteras 2026: सोने के सिक्के पर 999 या 916 का क्या मतलब? खरीदने से पहले समझ लें

वीडियोज

Yeh Fitoor Tera:🤩Jeet ने कर दिया दिल का इज़हार! Saumya को कहा 'I Love You'! #sbs
Bollywood News: 'कपिल शर्मा शो' में तड़के के बाद अब 'कॉफ़ी विद करण' में गॉसिप बॉम्ब फोड़ेंगे बेबो और सैफ़ (03.11.26)
Bhopal Crime News: भोपाल के छोला इलाके में खूनी कांड!
Delhi Pollution & Weather Update: फिर वही कहानी, दमघोंटू बनी राजधानी! | Delhi NCR | AQI Today
Dhirendra Shashtri: बागेश्वर का ज्ञान कितना टेढ़ा? | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया ट्रायल पर रोक वाली याचिका खारिज
ममता बनर्जी को सुप्रीम कोर्ट से बड़ा झटका, मीडिया ट्रायल पर रोक वाली याचिका खारिज
UGC विवाद और गहराया! केशव मौर्य के कार्यक्रम में थप्पड़ कांड पर विनय कुमार मिश्रा का बड़ा दावा
UGC विवाद और गहराया! केशव मौर्य के कार्यक्रम में थप्पड़ कांड पर विनय कुमार मिश्रा का बड़ा दावा
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
ईरान में परमाणु हमले का खौफ, टीवी चैनलों पर दिए जा रहे बचाव के निर्देश
NZ कप्तान मिचेल सैंटनर ने खुलेआम बताया अपना गेम प्लान, जानें ODI सीरीज पर क्या बोले?
NZ कप्तान मिचेल सैंटनर ने खुलेआम बताया अपना गेम प्लान, जानें ODI सीरीज पर क्या बोले?
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', 'देवों के देव महादेव' फेम सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'सैलरी बढ़ाने के लिए बोला तो हिट शो से निकाला', सोनारिका भदोरिया का छलका दर्द
'समझदार-मैच्योर लोगों में होती है हाई लेवल बहस', किरेन रिजिजू का राहुल पर तंज
'समझदार-मैच्योर लोगों में होती है हाई लेवल बहस', किरेन रिजिजू का राहुल पर तंज
SSC Exam Dates 2026: SSC ने जारी किया नवंबर परीक्षाओं का शेड्यूल, इन तारीखों पर होंगे एग्जाम 
SSC ने जारी किया नवंबर परीक्षाओं का शेड्यूल, इन तारीखों पर होंगे एग्जाम 
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
ऐन वक्त पर कैंसिल हुई फ्लाइट, रनवे पर ही धरना देने लगे यात्री, वीडियो वायरल
Embed widget