एक्सप्लोरर

PM मोदी ने की बिल गेट्स के साथ मुलाकात, माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक ने जमकर की भारत की तारीफ

Bill Gates on India: माइक्रोसॉफ्ट के फाउंडर बिल गेट्स ने प्रधानमंत्री मोदी से शुक्रवार को मुलाकात की है. इसके बाद बिल गेट्स ने भारत की जमकर तारीफ की है.

Bill Gates Meets PM Modi: माइक्रोसॉफ्ट के संस्थापक बिल गेट्स ने शुक्रवार को प्रधानमंत्री मोदी से मुलाकात की है. इसके बाद बिल गेट्स ने बताया कि पीएम मोदी से मुलाकात के दौरान स्वास्थ्य क्षेत्र, जलवायु परिवर्तन, भारत की जी20 अध्यक्षता और कई जरूरी मुद्दों पर बातचीत हुई है. अपने आधिकारिक ब्लॉग गेट नोट्स पर इस मीटिंग के बाद भारत की तारीफ करते हुए बिल गेट्स ने कहा कि भारत ने कोरोना महामारी के दौरान सस्ते और सुरक्षित टीकों का निर्माण करके दुनियाभर में करोड़ों लोगों की जान बचाने में मदद की है. इसमें बहुत से टीके गेट्स फाउंडेशन की मदद से दुनियाभर में बांटे गए हैं.

बिल गेट्स ने CO-WIN ऐप की तारीफ की

इसके साथ ही बिल गेट्स ने भारत के वैक्सीन डिस्ट्रीब्यूशन पॉलिसी की भी प्रशंसा करते हुए कहा कि न सिर्फ इंडिया ने सस्ते और सुरक्षित टीके बनाने में अहम भूमिका निभाई बल्कि इसे देशभर में प्रभावी तरीके से बांटा भी है. इसके लिए भारत में Co-WIN डिजिटल प्लेटफॉर्म का भी निर्माण किया गया जिसके जरिए देशभर में 220 करोड़ से ज्यादा कोविड वैक्सीन के डोज को लोगों तक पहुंचाने में मदद मिली है. लोग ऐप के जरिए घर बैठे अपने वैक्सीन को शिड्यूल करने में सक्षम हुए हैं. इसके साथ ही उन्हें इस ऐप से डिजिटल सर्टिफिकेट भी आसानी से प्राप्त हुआ है. 

भारत में डिजिट पेमेंट के क्षेत्र में किया शानदार काम

इसके साथ ही बिल गेट्स ने अपने ब्लॉग में लिखा कि भारत ने कोरोना महामारी के दौरान डिजिटल पेमेंट में बड़ी उपलब्धि हासिल करते हुए देशभर में 30 करोड़ से ज्यादा लोगों के खाते में सरकार ने पैसे ट्रांसफर किए है. इसमें से 20 करोड़ महिला लाभार्थी थी. इसके साथ ही भारत का डिजिटल आईडी आधार कार्ड ने देश की विकास की गति को और आगे बढ़ाया है. इसने डिजिटल बैंकिंग को बढ़ावा देने में बहुत महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.

भारत की G20 अध्यक्षता पर कही यह बात

बिल गेट्स ने यह भी कहा कि भारत की G20 अध्यक्षता बाकी देशों के लिए एक सुनहरा मौका है कि वह देश के डिजिटल पेमेंट, डिजिटल आईडी (आधार) जैसी चीजों को बेहतर ढंग से सीख सके. इसके साथ ही उन्होंने कहा कि वह भारत में स्वास्थ्य, विकास और जलवायु परिवर्तन के मामले में पहले से कहीं अधिक आशावादी हैं. देश आगे भी इसी तरह तरक्की की राह पर चलता रहेगा और दुनिया को नई तकनीक के बारे में जानकारी देता रहेगा.

ये भी पढ़ें-

Layoffs 2023: Airbnb के कर्मचारियों पर गिरी छंटनी की गाज! कंपनी ने इस डिपॉर्टमेंट के 30% इंप्लाइज को नौकरी से निकाला

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
टैक्स वसूली में हरियाणा देश में नंबर-1, बिहार सबसे फिसड्डी, रिपोर्ट में राज्यों की आत्मनिर्भरता पर खुलासा
टैक्स वसूली में हरियाणा देश में नंबर-1, बिहार सबसे फिसड्डी, रिपोर्ट में राज्यों की आत्मनिर्भरता पर खुलासा
Ethanol News: पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
पंपों पर क्यों नहीं मिल रहा शुद्ध पेट्रोल? सरकार ने E20 पर समझाया गणित, कीमत और पुरानी गाड़ियों पर दिए जवाब
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक
Share Market Today: IT शेयरों में जोरदार खरीदारी, सेंसेक्स 694.83 अंक और निफ्टी 195.95 अंक चढ़कर खुला, जानें बाजार में क्यों लौटी रौनक

वीडियोज

Sansani: ट्रेन के 'सुहागरात कोच' का बवाल ! | Train Honeymoon Coach Video
Monsoon Alert | Weather: भारी बारिश से कहीं सड़कें बनी तालाब, कहीं घरों में घुसा पानी | Delhi Rain
Monsoon Alert | Flood 2026 | Janhit: चमकते वादे, डूबी सड़कें...स्मार्ट सिटी की कड़वी हकीकत | Rain
UP Election 2027: रोजगार और महंगाई के मुद्दे छोड़ 'सनातन' पर होगा यूपी चुनाव? | Akhilesh Yadav
PM Modi in Australia: Melbourne में पीएम ने गिनाईं भारत की उपलब्धियां | Operation Sindoor |

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Bihar NDA Meeting: CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई एनडीए की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
CM सम्राट चौधरी ने क्यों बुलाई NDA की बैठक? सामने आया सरकार का पूरा एजेंडा
Monsoon Update: बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
बारिश ने पूरे देश को रुलाया ! दिल्ली, यूपी, हिमाचल समेत देश में कितने लोगों की हुई मौत? जानें
IND W vs ENG W Live Streaming: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
IND W VS ENG W: क्रिकेट के मक्का में पहली बार हो रहा महिला क्रिकेट टीम का टेस्ट मैच, जानिए टाइमिंग और लाइव स्ट्रीमिंग डिटेल्स
Thursday Box Office Collection: गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- बाकी फिल्मों का कलेक्शन
गुरुवार को 'वेलकम टू द जंगल' हुई 125 करोड़ के पार, 'अल्फा' की घटी कमाई, जानें- कलेक्शन
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
VIDEO: शपूर जादरान की आखिरी विदाई में छलके आंसू, राशिद खान बोले- 'तुम्हारे बिना जिंदगी पहले जैसी नहीं रहेगी'
Explained: पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर नितिन गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
पहले हरदीप सिंह पुरी ने कहा- 'सब ठीक', फिर गडकरी ने माना- 'माइलेज घटेगा', आखिर क्या है सच?
Big Bash League: चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
चेन्नई में होगा बिग बैश लीग का मैच, पीएम मोदी ने किया ऐलान, स्टीव वॉ संग मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पहुंचे
Embed widget