एक्सप्लोरर

महज एक दिन में मुकेश अंबानी ने कमा लिए 81960382 रुपये, छोटे भाई अनिल को हो गया बड़ा नुकसान

Mukesh Ambani: मंगलवार को मुकंद लिमिटेड का स्टॉक NSE पर 20 परसेंट की बढ़त के साथ 137.4 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया. इसका फायदा मुकेश अंबानी की रिलायंस इंडस्ट्रीज को भी हुआ.

Mukesh Ambani: ईरान और इजरायल के बीच मंगलवार को सीजफायर हो गया, जिसका असर शेयर बाजार पर भी देखने को मिला. मंगलवार को शेयर बाजार की जबरदस्त शुरुआत हुई. इस दौरान सेंसेक्स पिछले बंद भाव 81,896.79 के मुकाबले 82,534.61 पर खुला और 900 अंक उछलकर 82,827 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया. इसी तरह से, निफ्टी भी पिछले बंद भाव 24,971.90 के मुकाबले 25,179.90 पर खुला और फिर 1 परसेंट से अधिक की बढ़त के साथ 25,250.85 के इंट्राडे हाई पर पहुंच गया. 

मुकंद लिमिटेड के शेयर में उछाल 

हालांकि, जैसे-जैसे आगे कारोबार होता गया, मुनाफा कम होता गया. हालांकि, इस बीच एक स्मॉल-कैप स्टॉक मजबूती से खड़ा रहा. इसमें गिरावट आने का कोई संकेत तो बहुत दूर की बात, बल्कि इसने 20 परसेंट के अपर सर्किट को छू लिया.

यहां मुकंद लिमिटेड के स्टॉक की बात की जा रही है, जो NSE पर 20 परसेंट की बढ़त के साथ 137.4 रुपये प्रति शेयर पर पहुंच गया. री-रोलिंग मिल और फाउंड्री के रूप में शुरू हुई यह कंपनी आज स्टेनलेस स्टील से लेकर स्टील बिलेट्स, अलॉय स्टील, स्टील कास्टिंग, स्टील स्ट्रक्चरल और दूसरी मशीनरी भी बनाती है. मुकंद लिमिटेड बजाज ग्रुप ऑफ कंपनीज का एक हिस्सा है. 

रिलायंस को कैसे हुआ मुनाफा? 

दिलचस्प बात यह है कि अरबपति कारोबारी मुकेश अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस इंडस्ट्रीज अपनी सहयोगी कंपनी सिद्धांत कमर्शियल प्राइवेट लिमिटेड के जरिए कंपनी में लगभग 35,79,056 शेयर या 2.48 परसेंट की हिस्सेदारी रखती है. अब चूंकि मंगलवार को मुकंद लिमिटेड के शेयर की कीमत 22.90 रुपये बढ़कर छह महीने के अपने हाई लेवल पर पहुंच गई, जिससे रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सिद्धांत कमर्शियल के जरिए के लिए एक दिन में 8,19,60,382 रुपये का मुनाफा कमाया. 

अनिल अंबानी को हुआ बड़ा नुकसान

वहीं, इस बीच, अनिल अंबानी की अगुवाई वाली रिलायंस पावर (RPower) और रिलायंस इंफ्रास्ट्रक्चर जैसी कंपनियों के शेयरों में क्रमश: 1.57 परसेंट और 2.16 परसेंट की तेज गिरावट आई. इस तरह, मुकंद लिमिटेड ने अनिल अंबानी की ग्रुप ऑफ कंपनीज के मुकाबले बेहतर परफॉर्म किया. 

एक दिन में कितना कमाते हैं मुकेश अंबानी? 

मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मुकेश अंबानी हर दिन लगभग 163 करोड़ रुपये कमाते हैं, जो लगभग 2 मिलियन अमेरिकी डॉलर के बराबर है. इस तरह से वह हर मिनट लगभग  3.09 लाख रुपये कमाते हैं. हालांकि, इसका सही कैलकुलेशन बाजार में कंपनियों के शेयरों की परफॉर्मेंस के आधार पर तय होगा.

बीते 10 सालों में उनकी संपत्ति में गजब का उछाल आया है, जो 2020 में लगभग 36 बिलियन अमेरिकी डॉलर से बढ़कर 2024 में 114 बिलियन अमेरिकी डॉलर से भी ज्यादा हो गई. इसके लिए रिलायंस जियो और रिलायंस रिटेल के बढ़ते कारोबार के योगदान को नकारा नहीं जा सकता. 

ये भी पढ़ें: 

मुंबई एयरपोर्ट का होने जा रहा जबरदस्त मेकओवर, Adani Group ने जुटा ली 1 अरब डॉलर की फंडिंग; तेजी से बढ़ेगा काम

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
Microsoft देगी 60000 कर्मचारियों को नौकरी छोड़ने का ऑफर, AI पर खर्च बढ़ाने की तैयारी
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
रिटायरमेंट पर 3 करोड़ रुपए काफी हैं? फाइनेंशियल एक्सपर्ट ने बताई सही बात
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
10 करोड़ यात्रियों को इस फ्लाइट में मिलेगा Starlink का हाई-स्पीड इंटरनेट, डील डन
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर
मस्क का नया कमाल, 'Like' बटन दबाकर किसी को भी भेज सकेंगे 1 डॉलर

वीडियोज

Sansani | ABP News: No Parking का शैतान...नजरों के सामने खूनी खेल !
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: कांग्रेस बौखलाई...'बाप-दादा' पर आई! | Breaking | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: बड़े-बड़े कांग्रेसी..'सेल्फ गोल' के 'महारथी'! | Kharge on PM Modi
Mallikarjun Kharge on PM Modi News: 'बाप भी जाएगा' vs 'मोदी कहीं नहीं जाएगा' | Breaking | ABP News
Sandeep Chaudhary: Iran-US के बीच फिर बढ़ा तनाव...महंगाई निकालेगी दम? | Inflation | Crude Oil | ABP

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
चक्रवाती तूफान अर्नब हुआ ताकतवर, अलर्ट पर 4 राज्य, 53 ट्रेनें रद्द, 12 घंटे भारी
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
महाराष्ट्र MLC चुनाव परिणाम 2026 की घोषणा आज, पुणे-नागपुर, अमरावती में कौन मारेगा बाजी? 
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
CJP की पूरी टीम से मिले अभिजीत दीपके, कहा- मेरे बिना कोई गार्डन में नहीं घूमेगा
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
IPL 2027 से पहले CSK में बड़ा भूचाल! माइकल हसी समेत 5 कोच ने छोड़ा साथ
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी रजनीकांत की दूसरी 700 करोड़ी फिल्म! बनाया एक्टर की नंबर 1 हाईएस्ट ग्रॉसर होने का रिकॉर्ड
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
बिहार MLC की 8 सीटों पर काउंटिंग की तैयारी पूरी, आज आएगा रिजल्ट
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
ये क्या EMI भरेगी? कार पर लगाए पत्नी के पैर तो भड़के यूजर्स
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
कम इंटरनेट में भी दिखेगी साफ वीडियो, YouTube ला रहा नया AV2 टेक्नोलॉजी
Embed widget