एक्सप्लोरर

Ambani Vs Adani: फिर गौतम अडानी से आगे निकले मुकेश अंबानी, अब इतनी हो गई दोनों टॉप अमीरों की दौलत

Who is India No 1 richest man now?: मुकेश अंबानी एक बार फिर से गौतम अडानी को पीछे छोड़कर भारत के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. आइए जानते हैं दोनों की मौजूदा नेट वर्थ कितनी है...

भारत और एशिया का सबसे अमीर व्यक्ति कौन है, इसे लेकर पिछले एक-डेढ़ साल में कई बार बदलाव देखने को मिले हैं. भारत के दो शीर्ष अमीर मुकेश अंबानी और गौतम अडानी के बीच नंबर वन पोजिशन को लेकर कांटे की टक्कर चल रही है. हाल ही में गौतम अडानी भारत और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बनने में कामयाब हुए थे, लेकिन कुछ ही दिनों के भीतर मुकेश अंबानी फिर से नंबर वन बन गए हैं.

मुकेश अंबानी की मौजूदा नेटवर्थ

ब्लूमबर्ग बिलेनियर्स इंडेक्स के अनुसार, रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन मुकेश अंबानी अभी भारत के सबसे अमीर व्यक्ति हैं. सोमवार 8 जनवरी की सुबह इंडेक्स पर मुकेश अंबानी की टोटल नेटवर्थ 97.5 बिलियन डॉलर थी. पिछले 24 घंटे में अंबानी की नेटवर्थ में 536 मिलियन डॉलर का इजाफा हुआ है. इसके साथ ही मुकेश अंबानी फिर से भारत व एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति बन गए हैं. वहीं वैश्विक स्तर पर वह अभी 12वें पायदान पर हैं.

इतनी कम हुई गौतम अडानी की दौलत

अडानी समूह के चेयरमैन गौतम अडानी को बीते 24 घंटे में नुकसान हुआ है. इस दौरान अडानी की नेटवर्थ में 3.09 बिलियन डॉलर की बड़ी गिरावट आई है. अब गौतम अडानी की नेटवर्थ कम होकर 94.5 बिलियन डॉलर पर आ गई है. इस दौलत के साथ अडानी अब भारत के दूसरे सबसे अमीर व्यक्ति हैं और दुनिया भर में उनका स्थान 14वां है.

फोर्ब्स की रियलटाइम लिस्ट का हिसाब

फोर्ब्स की रियलटाइम बिलेनियर्स लिस्ट के हिसाब से भी मुकेश अंबानी अभी गौतम अडानी से आगे हैं. इस लिस्ट के हिसाब से मुकेश अंबानी की मौजूदा नेटवर्थ 100.9 बिलियन डॉलर है और वह दुनिया के 12वें सबसे अमीर व्यक्ति हैं. वहीं गौतम अडानी फोर्ब्स की लिस्ट में 78.2 बिलियन डॉलर की टोटल नेटवर्थ के साथ दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में 16वें स्थान पर हैं.

इस शिखर तक पहुंच गए थे अडानी

गौतम अडानी ने अडानी समूह के शेयरों में शानदार रैली के दम पर पहली बार 2022 के अंतिम महीनों में मुकेश अंबानी को पीछे छोड़ा था. साल 2023 की शुरुआत उन्होंने भारत व एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति के रूप में की थी. उस समय उनकी दौलत 120 बिलियन डॉलर से ज्यादा हो गई थी और वह दुनिया के टॉप-3 सबसे अमीर लोगों में शामिल हो गए थे.

हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट ने किया नुकसान

हालांकि उसके बाद जनवरी 2023 में आई हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट ने अडानी का बड़ा नुकसान किया था. हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद अडानी समूह के सभी शेयरों में भारी गिरावट आई थी. उसके चलते गौतम अडानी दुनिया के सबसे अमीर लोगों की सूची में टॉप-30 से भी बाहर हो गए थे. पिछले कुछ महीनों के दौरान अडानी समूह के शेयरों में फिर से तेजी लौट आई है, जिससे गौतम अडानी को दौलत बढ़ाने में मदद मिली है.

ये भी पढ़ें: सिंगापुर-बैंकॉक घूमने से महंगा हुआ अयोध्या जाना, सातवें आसमान पर पहुंचा विमानों का किराया

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
8th Pay Commission: फिर उठी DA की 3 पुरानी मांगें, यूनियनों का नया दांव
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम
CBI करेगी PNB घोटाले की जांच, बैंक बोला- 35 नहीं, 10 करोड़ से कम है रकम
IDBI पर सियासत, राहुल गांधी ने बैंक कर्मचारियों को लिखी चिट्ठी, सरकार को घेरा
IDBI पर सियासत, राहुल गांधी ने बैंक कर्मचारियों को लिखी चिट्ठी, सरकार को घेरा
रूसी तेल बंद हुआ तो बढ़ेगी भारत की मुश्किलें, महंगा होगा डीजल-पेट्रोल- Kpler
रूसी तेल बंद हुआ तो बढ़ेगी भारत की मुश्किलें, महंगा होगा डीजल-पेट्रोल- Kpler

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget