एक्सप्लोरर

Ram Mandir Consecration: सिंगापुर-बैंकॉक घूमने से महंगा हुआ अयोध्या जाना, सातवें आसमान पर पहुंचा विमानों का किराया

Ayodhya Flight Fare: इस महीने बाद में अयोध्या में राम मंदिर का उद्घाटन होने वाला है. हालांकि उसके लिए अभी से लोग शहर में उमड़ने लग गए हैं...

अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले कई बदलाव देखने को मिल रहे हैं. राम मंदिर के बनने से अयोध्या का कायाकल्प होने लगा है. एक प्रमुख तीर्थस्थल और पर्यटन स्थल के रूप में अयोध्या की नई पहचान स्थापित हो रही है. इस बीच अयोध्या की उड़ानों का किराया कई इंटरनेशनल रूट से भी ज्यादा हो चुका है.

इस कदर महंगा हुआ विमानों का किराया

फाइनेंशियल एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के अनुसार, 22 जनवरी को राम मंदिर के उद्घाटन से पहले टूरिस्ट शहर में उमड़ने लगे हैं. इसका असर विमानों के किराए पर हो रहा है. रिपोर्ट के अनुसार, अभी 19 जनवरी के लिए मुंबई से अयोध्या का टिकट चेक करने पर इंडिगो की एकफ्लाइट का किराया 20,700 रुपये दिखा रहा है. इसी तरह 20 जनवरी की फ्लाइट का किराया भी 20 हजार रुपये के आस-पास दिख रहा है.

उसी दिन की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें

यह कई इंटरनेशनल रूट के किराए से ज्यादा है. उदाहरण के लिए- 19 जनवरी के लिए ही मुंबई से सिंगापुर की फ्लाइट चेक करने पर एअर इंडिया की एक डाइरेक्ट फ्लाइट का किराया 10,987 रुपये दिखा रहा है. इसी तरह मुंबई से बैंकॉक की 19 जनवरी की डाइरेक्ट फ्लाइट का किराया 13,800 रुपये दिख रहा है.

पीएम मोदी ने किया एयरपोर्ट का उद्घाटन

आपको बता दें कि अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले नया एयरपोर्ट बनकर तैयार हो गया है. इस एयरपोर्ट को महर्षि वाल्मिकी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा नाम दिया गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बीते दिनों इस हवाई अड्डे का उद्घाटन किया था. अभी अयोध्या के लिए सिर्फ दो विमानन कंपनियों एअर इंडिया एक्सप्रेस और इंडिगो ने उड़ानों के संचालन का ऐलान किया है.

बिजनेस एक्टिविटीज में आई तेजी

मंदिर के उद्घाटन से पहले अयोध्या में कई प्रकार की बिजनेस एक्टिविटीज में तेजी देखी जा रही है. कई कंपनियां आने वाले दिनों की संभावित डिमांड और विशाल पर्यटन बाजार की उम्मीद में तैयारियां कर रही हैं. हॉस्पिटलिटी फर्म ओयो के फाउंडर रितेश अग्रवाल ने एक सप्ताह पहले बताया था कि लोग अयोध्या के लिए बड़े पैमाने पर होटल खोज रहे हैं. आलम ऐसा है कि अयोध्या के सामने गोवा जैसे टूरिस्ट डेस्टिनेशन पिछड़ गए हैं.

ये भी पढ़ें: आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस की रेस में शामिल हुए जेफ बेजोस, इस एआई स्टार्टअप में किया भारी-भरकम निवेश

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Inflation: हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
हरी सब्जियों के दाम बढ़े, फ्री धनिया-मिर्च भी मिलना बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
​RBI ने बदला बड़ा नियम, ये फैसिलिटी समय से पहले होगी बंद
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
नम्रता अडाणी का स्पोर्ट्स विजन, 630 से ज्यादा स्कूलों तक पहुंचा ISSO नेटवर्क
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है
क्या बैंक सीधे लोन गारंटर से अपना पैसा वसूल सकता है? जानिए हाई कोर्ट ने क्या कहा है

वीडियोज

Mahadev & Sons: Rajji पर टूटा दुखों का पहाड़, Dheeraj ने निभाया अपना सच्चा पति धर्म!
Bollywood News: Toxic के म्यूजिक जश्न के बीच विवाद ने पकड़ा जोर, किस बात पर मचा बवाल?
Bigg Boss 20 की Rumoured List में Jennifer Winget, Jannat Zubair, Nia Sharma और कई नाम
Akanksha Chamola ने Gaurav Khanna से Divorce पर किया बड़ा खुलासा, 18 महीने बाद लिया फैसला
TMKOC के पुराने Episodes आज भी क्यों हैं Hit? Asit Modi ने बताया Comedy का Secret

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अमित शाह के खिलाफ बोलकर फंसे राहुल, विशेषाधिकार हनन का नोटिस जारी
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
अरविंद केजरीवाल की मांग, 'इस्तीफा दें मनन कुमार मिश्रा, CJP...'
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
'कमबैक करना आसान नहीं था...', फिल्मों में वापसी पर बोलीं प्रीति जिंटा | Exclusive
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
कल से भारत-श्रीलंका पहला टेस्ट, जानें प्लेइंग XI, हेड टू हेड और पिच रिपोर्ट
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
राष्ट्रपति के संबोधन की PM मोदी ने की तारीफ, बोले- उनके विचार राष्ट्र...
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
‘कॉकरोच पर बयान को किया गया मिसकोट’, CJI बोले- यूथ को बरगलाया गया
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
बैरियरलेस टोल पर संभलकर चलें, FASTag की ये गलती पड़ेगी भारी
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
'हमारा रुख...', सिंधु जल संधि पर आया भारत का रिएक्शन
Embed widget