एक्सप्लोरर

बर्गर किंग के बाद मिसेज बेक्टर के IPO को भी शानदार रेस्पॉन्स, पहले दिन 4 गुना सब्सक्राइव्ड

आईपीओ ने 1.3 करोड़ इक्विटी शेयरों की पेशकश की है लेकिन इसे पहले ही दिन 4.9 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन मिले. कंपनी ने एंकर निवेशकों से 162 करोड़ रुपये जुटाए हैं.

बर्गर किंग के बाद अब मिसेज बेक्टर फूड स्पेशलिटीज के आईपीओ को भी शानदार रेस्पॉन्स मिला है. इस आईपीओ के पहले दिन लगभग 4 गुना सब्सक्रिप्शन मिला. आईपीओ ने 1.3 करोड़ इक्विटी शेयरों की पेशकश की है लेकिन इसे पहले ही दिन 4.9 करोड़ शेयरों के लिए आवेदन मिले. कंपनी ने एंकर निवेशकों से 162 करोड़ रुपये जुटाए हैं.

रिटेल निवेशकों ने दिखाई आईपीओ में खासी दिलचस्पी

रिटेल निवेशकों ने इस आईपीओ में खासी दिलचस्पी दिखाई. रिटेल निवेशकों के लिए आईपीओ का जो हिस्सा निर्धारित था वह 6.8 गुना सब्सक्राइव हुआ. कर्मचारियों के लिए निर्धारत हिस्सा 9.5 गुना निर्धारित हुआ. गैर संस्थागत निवेशकों वाला हिस्सा 1.37 गुना और संस्थागत निवेशकों वाला हिस्सा 1.1 फीसदी सब्सक्राइव हुआ. मिसेज बेक्टर के पब्लिक इश्यू के जरिये 40.54 करोड़ रुपये जुटाए जाएंगे. जबकि 500 करोड़ रुपये ऑफर फॉर सेल के लिए थे. ये रकम लाइनस, मेबल, जीडब्ल्यू क्राउन पीटीई और जीडब्ल्यू कॉन्फेक्शनरी पीटीई लिमिटेड जैसे शेयर होल्डरों को शेयरों की बिक्री के जरिये जुटाया जा रहा है.

विश्लेषकों की नजर में आकर्षक है आईपीओ

विश्लेषकों का कहना है कि देश भर में फैले डिस्ट्रीब्यूशन नेटवर्क, इन-हाउस मैन्यूफैक्चरिंग, एक्सपोर्ट मार्केट में अच्छी मौजूदगी और डबल डिजिट मार्जिन के साथ लोअर डेट-इक्विटी रेश्यो की वजह से ये आईपीओ आकर्षक लग रहा है लेकिन कंपनी का ऑपरेशन छोटा है. कंपनी के मुकाबले में बड़ी प्रतिस्पर्द्धी कंपनियां हैं. कोविड-19 की वजह से निकट भविष्य में मांग में थोड़ी कम दर्ज हो सकती है. दरअसल यह आईपीओ उन निवेशकों के लिए ज्यादा मुफीद है, जो लॉन्ग टर्म निवेशक हैं और जोखिम ले सकते हैं.

मौजूदा वित्त वर्ष के शुरुआती महीनों में कोविड-19 की वजह से घरेलू खपत बढ़ी थी और इसका लाभ बिस्कुट कंपनियों को हुआ था. इससे मिसेज बेक्टर का कुल कर्ज सितंबर में घट कर 107 करोड़ रह गया. वित्त वर्ष 2017-18 में इसका कुल कर्ज 133 करोड़ रुपये का था. मौजूदा वित्त वर्ष की पहली छमाही में इसका नेट प्रॉफिट 38.8 करोड़ रुपये रहा. पिछले वित्त वर्ष की समान अवधि में यह नेट प्रॉफिट 30.4 करोड़ रुपये का था.

Loan के लिये करने जा रहे हैं आवेदन?, कभी न करें ये गलतियां वरना होगा नुकसान

अपने पेमेंट्स बैंक को स्मॉल फाइनेंस बैंक में तब्दील करेगी एयरटेल, मित्तल को लाइसेंस अपग्रेड होने की उम्मीद

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
FD में निवेश का शानदार मौका, RBI ने ब्याज दरों में कटौती टाली
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
GSTN में बड़ा बदलाव, रिवर्स चार्ज खरीद के लिए जोड़े गए दो नए ई-इनवॉइस विकल्प
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
चांदी पर बड़ा फैसला, भारत ने दी 6500 टन सिल्वर इम्पोर्ट की मंजूरी
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल
दुबई में अब भारत से भी महंगा बिक रहा है पेट्रोल, यहीं निकलता है कच्चा तेल

वीडियोज

Sansani: दिलकश डांसर का दुश्मन दारोगा !
Regime Change की साजिश, International खुलासा!
आजम परिवार से अखिलेश यादव क्या हुई बात ?
वोट का गड़बड़झाला और विदेशी टूलकिट! विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण
रेहान वाड्रा के साथ क्या हुआ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
रेहान वाड्रा एग्जीबिशन: बीकानेर हाउस ने जारी किया बयान, 'हमारी नीतियों के खिलाफ थी कुछ तस्वीरें'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
अखिलेश यादव और आजम खान की जेल में मुलाकात पर BJP बोली- 'ये लोग…'
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
ODI के 5 सबसे बड़े रन चेज़, श्रीलंका ने इंग्लैंड के खिलाफ 430 रनों के लक्ष्य का किया पीछा
Thursday Box office Collection: 'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
'जेलर 2' हुई 334 करोड़ के पार, जानें- 'प्रहार'- 'नई नवेली' का थर्सडे कलेक्शन
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
अन्नामलाई का बड़ा बयान, कहा-'मुझे कोई राष्ट्रवाद का पाठ न पढ़ाए मैं...'
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'कांग्रेस के मुश्किल समय में...' सोनिया गांधी की किताब को लेकर आनंद शर्मा का बयान
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
'भारत को निशाना बनाना मकसद नहीं', H-1B वीजा नियमों पर बोले मार्को रुबियो
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
4 नवंबर को होने वाली बिहार STET परीक्षा टली, अब 21 नवंबर को होगा एग्जाम 
Embed widget