एक्सप्लोरर

Most Expensive Cities: दुनिया के इन शहरों में रहना है बेहद महंगा, ये शहर इस साल भी रहा सबसे सस्ता तो क्या जाएंगे आप

Most Expensive Cities: दुनिया के सबसे महंगे शहरों की लिस्ट आ गई है. इनके बारे में जानकर आपको हैरानी होने वाली है क्योंकि ये शहर बेतहाशा महंगे हो चुके हैं. सर्वे में 173 शहर शामिल किए गए थे.

Most Expensive Cities: अगर आपको लगता है कि आप महंगे घर, घरेलू खर्चों और भारी महंगाई के चलते बहुत परेशान हैं तो जरा दुनिया के इन शहरों पर नजर डाल लीजिए. शायद आपको कुछ दिमागी सुकून मिल जाए. क्योंकि, कम से कम आप दुनिया के सबसे महंगे शहरों में तो नहीं रह रहे. दुनिया के सबसे महंगे शहरों की लिस्ट आ गई है जिनके नाम जानकर आपको हैरानी हो सकती है.

सबको पछाड़ते हुए नंबर वन पोजीशन पर काबिज हुआ ज्यूरिख

इस लिस्ट में सबको पछाड़ते हुए ज्यूरिख ने नंबर वन पोजीशन पर जगह बनाई है. पिछले साल यह शहर नंबर 6 पर था. स्विस फ्रेंक की मजबूती, महंगे खाद्य पदार्थ, ग्रॉसरी और एंटरटेनमेंट के महंगे खर्चों ने ज्यूरिख को इस लिस्ट में सबसे ऊपर पहुंचा दिया है. सिंगापुर और ज्यूरिख ने मिलकर न्यूयॉर्क को पीछे धकेल कर दुनिया के सबसे महंगे शहर होने का तमगा हासिल कर लिया है. 

सीरिया की राजधानी दमिश्क सबसे सस्ता शहर

सीरिया की राजधानी दमिश्क सबसे सस्ते शहरों की सूची में नंबर वन पर बना हुआ है. मेक्सिको का सेंटिआगो डी क्वेरेतारो और ओगस्कालिइंतेस ने डॉलर के मुकाबले मजबूत हुए पेसो की मदद से लिस्ट में सबसे ज्यादा तरक्की की है. जापानी मुद्रा येन की कमजोरी से टोक्यो 23 पायदान फिसलकर 60वें और ओसाका 27 स्थान पीछे जाकर 70वें पोजीशन पर पहुंच गए. सर्वे में 173 शहर शामिल किए गए थे.

पिछले साल टॉप पर रहा न्यूयॉर्क तीसरी पोजीशन पर फिसला 

सिंगापुर में कार रखने का खर्च, महंगे घर, शराब की ऊंची कीमतों और ग्रॉसरी के बढ़ते दामों ने न्यूयॉर्क को भी पीछे छोड़ दिया. न्यूयॉर्क ने पिछले साल नंबर वन के स्थान पर जगह बनाई थी. न्यूयॉर्क के साथ तीसरे नंबर पर जेनेवा और हॉन्गकॉन्ग भी रहे हैं. इस तरह से ये सभी सिटी महंगे शहरों की लिस्ट टॉप-5 में आई हैं. 

कोविड-19 के बाद आई मंदी का असर हॉन्गकॉन्ग पर दिखा

इस दौरान ग्लोबल कीमतों में 7.4 फीसदी की वृद्धि हुई है. यह पिछले साल 8.1 फीसदी थी. चीन में कोविड-19 के बाद आई मंदी के चलते घटी मांग का असर  हॉन्गकॉन्ग पर भी दिखाई दिया. यह शहर नीचे खिसककर 5वें स्थान पर आ गया है. न्यूयॉर्क के अलावा टॉप-10 लिस्ट में लॉस एंजेल्स ने छठे और सेन फ्रांसिस्को ने 10वें पायदान पर जगह बनाई है. पेरिस 7वें नंबर पर और कोपनहेगन के साथ इजरायल का तेल अवीव भी सूची में 8वें नंबर पर रहा.    

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

ये भी पढ़ें 

WEB-3 Internet: आ रहा है नया इंटरनेट वेब-3, मोटी सैलरी वाली 20 लाख नौकरियां पैदा करेगा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

पिछड़े जिलों में बिजनेस करने, स्टाफ हायर करने पर मिलेगी सरकारी मदद
पिछड़े जिलों में बिजनेस करने, स्टाफ हायर करने पर मिलेगी सरकारी मदद
कल बैंक जाने की न करें गलती, ब्रांच में लटका मिलेगा ताला; RBI ने दी है छुट्टी
कल बैंक जाने की न करें गलती, ब्रांच में लटका मिलेगा ताला; RBI ने दी है छुट्टी
अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी से बंपर कमाई, हर महीने आएगा 33 लाख का किराया
अमिताभ बच्चन की प्रॉपर्टी से बंपर कमाई, हर महीने आएगा 33 लाख का किराया
Cab में सवारियों ने की जातिवादी टिप्पणी, Rapido ने ड्राइवर पर लगाया 100 साल का बैन
Cab में सवारियों ने की जातिवादी टिप्पणी, Rapido ने ड्राइवर पर लगाया 100 साल का बैन

वीडियोज

Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
सूर्यकांत TISS के कार्यक्रम में नहीं होंगे चीफ गेस्ट, अंत में बदला फैसला
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
पंजाब चुनाव से पहले BJP का बड़ा कदम, सतीश पूनिया को यह जिम्मेदारी
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
सोनाक्षी सिन्हा पॉलिटिक्स करेंगी जॉइन? पिता शत्रुघ्न सिन्हा ने किया खुलासा
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
ऋषभ पंत के नाम टेस्ट में सबसे ज्यादा शतक का रिकॉर्ड, बड़े-बड़े दिग्गज उनसे पीछे
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
BJP की नई टीम में छह साल बाद राम माधव की वापसी, क्यों मिला मौका?
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
CMRL केस में ED की बड़ी कार्रवाई, कोझिकोड में 8 ठिकानों पर छापेमारी
New York India Day Parade: न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
न्यूयॉर्क में लहराया तिरंगा, परेड में शामिल हुई तारक मेहता की टीम
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
3 बार UPSC में फेल, फिर बदली रणनीति, अब आकांक्षा बनीं CAPF अफसर
Embed widget