एक्सप्लोरर

WEB-3 Internet: आ रहा है नया इंटरनेट वेब-3, मोटी सैलरी वाली 20 लाख नौकरियां पैदा करेगा

WEB-3 Internet: इंटरनेट के दम पर लाखों युवा तरक्की कर रहे हैं. अब इंटरनेट का अगला फेज वेब-3 आ रहा है. इससे 20 लाख से ज्यादा नई नौकरियां भारत में पैदा होंगी. साथ ही 200 अरब डॉलर का व्यापार पैदा होगा.

WEB-3 Internet: नई पीढ़ी के लिए इंटरनेट (Internet) किसी चमत्कार से कम नहीं है. इसने लोगों के जीवन में आमूलचूल परिवर्तन लाने का काम किया है. मिनटों के काम अब चंद सेकंड में हो जाते हैं. साथ ही इंटरनेट के दम पर लाखों युवा बेहतरीन रोजगार हासिल कर तरक्की की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं. अब इंटरनेट का अगला फेज वेब-3 आ रहा है. इससे न केवल टेक्नोलॉजी की दुनिया बदलेगी बल्कि 20 लाख से ज्यादा नई नौकरियां भारत में पैदा होंगी. सुस्त चल रहे आईटी सेक्टर (IT Sector) को इससे जबरदस्त बूस्ट मिलेगा. हाल ही में जारी एक रिपोर्ट में उम्मीद जताई गई है कि वेब-3 के दम पर आर्टिफीशियल इंटेलिजेंस (AI) और मेटावर्स (Metaverse) की मदद से भारत में 200 अरब डॉलर का व्यापार पैदा होगा. 

10 साल में 20 लाख नौकरियां मिलेंगी 

रिपोर्ट के मुताबिक, इंटरनेट का नया वर्जन वेब-3 डिसेंट्रलाइज्ड ब्लॉक चेन टेक्नोलॉजी पर आधारित होगा. इस नए इंटरनेट में अगले 10 साल के अंदर देश में हाई सैलरी वाली करीब 20 लाख नौकरियां पैदा करने की क्षमता है. एक अनुमान के मुताबिक, भारत में वेब-3 सेक्टर में करीब 900 छोटी-बड़ी कंपनियां काम कर रही हैं. साल 2022 में ग्लोबल वेब-3 डेवलपमेंट में इनकी हिस्सेदारी लगभग 11 फीसदी रही थी. इसके चलते देश में वेब-3 डेवलपर्स का दुनिया में तीसरा सबसे बड़ा पूल बनकर तैयार है. साथ ही नए लोगों को भी इस सेक्टर में जूनियर लेवल पर नौकरियां आसानी से मिलेंगी. 

इन सेक्टरों पर असर डालेगा वेब-3 

इंटरनेट का वेब-3 वर्जन सप्लाई चेन मैनेजमेंट, हेल्थकेयर, आईटी, शिक्षा एवं पहचान पत्र सेक्टर पर सीधा असर डालेगा. इन सेक्टर में तेजी से बदलाव होंगे और इनकी सूरत बदल जाएगी. भारत में इसके प्रसार के उपयुक्त अवसर पहले से ही उपलब्ध हैं. इसलिए तेजी से बढ़ते आईटी एवं सर्विस सेक्टर में इसका असर साफ दिखाई देगा. चूंकि, इसे बनाने में पहले से ही मौजूद इंटरनेट इंफ्रास्ट्रक्टर का इस्तेमाल किया गया है. इसलिए वेब-3 को आसानी से लाया जा सकेगा. साथ ही यह वेब-2 के लिए प्रतिस्पर्धा भी खड़ी नहीं करेगा.  

क्या है वेब-3 इंटरनेट 

वेब-3 को वेब 3.0 भी कहते हैं. यह इंटरनेट की दुनिया का अगला फेज है. इसमें डिसेंट्रलाइज्ड टेक्नोलॉजी का उपयोग किया गया है. क्रिप्टोकरेंसी, एनएफटी और मेटावर्स भी इसी के उदाहरण हैं. इंटरनेट वेब-3 का इस्तेमाल मशीन लर्निंग और एआई में भी किया जा रहा है.

खेलें इलेक्शन का फैंटेसी गेम, जीतें 10,000 तक के गैजेट्स 🏆
*T&C Apply
https://bit.ly/ekbabplbanhin

ये भी पढ़ें 

Gandhar Oil Refinery Listing: गांधार आयल रिफाइनरी के शेयरों की शानदार लिस्टिंग, 75 फीसदीी प्रीमियम के साथ किया बाजार में आगाज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
अब विदेश पैसे भेजने से पहले सावधान, पहले जान लें LRS लिमिट और टैक्स के नियम
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
यूपी-बिहार में बढ़ रही Loan की मांग, कर्ज पर सिबिल रिपोर्ट में बड़ा खुलासा
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
7 करोड़ का फंड बनाना है तो कितनी SIP करनी होगी? समझें 15 साल का पूरा गणित
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत
8th Pay Commission: रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन में भी होगा बदलाव, मिले संकेत

वीडियोज

Janhit With Chitra Tripathi: Nripendra Mishra...Champat Rai के टारगेट पर क्यों आए? | Donation Scam
Chirag Paswan Exclusive: CM Samrat को लिखी चिट्ठी का क्या राज? EXCLUSIVE बातचीत में खुला राज!
Sandeep Chadhary: राष्ट्रगीत बहाना...मुस्लिम वोटबैंक पर निशाना? | Vande Mataram Row| BJP | Congress
Sugar Price Hike: चीनी के दाम बढ़े तो सरकार ने कसी लगाम, स्टॉक पर रोक | Breaking | New Price
Chitra Tripathi: 2 छंद Vs 6 छंद, राष्ट्रगीत पर जंग क्योंं? विश्लेषकों का विश्लेषण| Vande Mataram Row

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
तुर्किए ने इजरायल के PM बेंजामिन नेतन्याहू के खिलाफ जारी किया गिरफ्तारी वारंट
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
राहुल गांधी और साहिल के साथ दिखीं वकील कौन हैं?
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
निरहुआ का खुला बरसों पुराना राज, पाखी हेगड़े ने कबूली रिलेशनशिप की बात, आम्रपाली शॉक्ड
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
जंतर-मंतर पर जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस ने हिरासत में लिया, जानें क्या है इनकी मांग?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
2026 में सबसे ज्यादा इंटरनेशनल विकेट लेने वाला गेंदबाज कौन?
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
जलभराव के बीच नालों से निकला घरेलू सामान, प्रयागराज DM ने की अपील
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
बांग्लादेश PM के भारत आने पर संशय! राष्ट्रपति भवन को वापस लेनी पड़ी प्रेस रिलीज
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
'फुटेज लेने वाले ले रहे हैं...', गोविंदा-सुनीता आहूजा के झगड़े पर बोलीं भांजी आरती सिंह
Embed widget