एक्सप्लोरर

Morgan Stanley Layoff: डील के अभाव में मॉर्गन स्टेनली 3000 कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी में, पहले 1600 कर चुका है छंटनी

Morgan Stanley Job Cut: मॉर्गन स्टेनली फिर से छंटनी की तैयारी में है. इससे पहले दिसंबर में 1600 लोगों को नौकरी से निकाला था

Morgan Stanley Layoff: मॉर्गन स्टेनली (Morgan Stanley ) फिर से बड़े पैमाने पर कर्मचारियों की छंटनी की तैयारी कर रही है. आर्थिक संकट और मंदी के दस्तक देने के मद्देनजर खर्च में कटौती करने को ध्यान में रखते हुए मॉर्गन स्टेनली छंटनी की तैयारी कर रही है. और ये अनुमान जताया जा रहा है कि इस राउंड में 3000 कर्मचारियों की छंटनी की जा सकती है.  

मॉर्गन स्टेनली के सीनियर मैनेजर्स इस छंटनी का प्लान बना रहे हैं. और ये माना जा रहा है कि इस तिमाही के आखिर तक दुनियाभर में कंपनी अपने कुल वर्कफोर्स (Global Workforce) में से 3000 कर्मचारियों की छंटनी  कर सकती है जो कि कंपनी के कुल वर्कफोर्स का 5 फीसदी के करीब है. 

कंपनी की बैंकिंग और ट्रेडिंग ग्रुप से बड़े पैमाने पर छंटनी किए जाने के आसार हैं हालांकि न्यूयार्क बेस्ड मॉर्गन स्टेनली के प्रवक्ता ने इस छंटनी पर कुछ भी कहने से इंकार कर दिया जहां करीब 82,000  एम्पलॉयज काम करते हैं. 

इससे पहले मॉर्गन स्टेनली ने अपने कुल वर्कफोर्स में 2 फीसदी वर्कफोर्स की कटौती की थी. बहरहाल अमेरिका के दिग्गज बैंकों ने पहली तिमाही में निराशाजनक नतीजे घोषित किए हैं. फेडरल रिजर्व के ब्याज दरें बढ़ाने का असर इकोनॉमिक एक्टिविटी पर पड़ा है जिसका असर इन बैंकों पर पड़ा है.

मॉर्गन स्टेनली के सीईओ जेम्स गॉरमन ने पिछले महीने कहा था कि अंडरराइटिंग और मर्जर एक्टिविटी में गिरावट देखने को मिला है और उन्हें इस वर्ष की दूसरी छमाही या 2024 से पहले सुधार नहीं नजर आ रहा है. 

हाल के महीनों में आईटी कंपनियों ने तो छंटनी की ही है लेकिन फाइनैंशियल सेक्टर में आए संकट के बाद मॉर्गन स्टेनली जैसी कंपनी भी छंटनी में जुटी है. दिसंबर में मॉर्गन स्टेनली ने 1600 लोगों को नौकरी से निकाला था जिससे 133 मिलियन डॉलर की बचत हुई है. गोल्डमन सैक्स ने जनवरी 2023 में 3200 लोगों की छंटनी की है. 

ये भी पढ़ें 

DGCA Notice To Go First: उड़ानें रद्द करने के फैसले पर DGCA ने गो फर्स्ट को जारी किया कारण बताओ नोटिस, भड़के हवाई यात्री

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

रियल एस्टेट का बिगड़ा बैलेंस, 2 BHK की बढ़ी डिमांड; बिल्डर्स बना रहे 3 BHK
रियल एस्टेट का बिगड़ा बैलेंस, 2 BHK की बढ़ी डिमांड; बिल्डर्स बना रहे 3 BHK
9.1% का भारी रिटर्न या सरकारी गारंटी? बैंक और कॉर्पोरेट FD में बेहतर?
9.1% का भारी रिटर्न या सरकारी गारंटी? बैंक और कॉर्पोरेट FD में बेहतर?
27 जुलाई से 2 अगस्त के बीच कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?
27 जुलाई से 2 अगस्त के बीच कितने दिन बंद रहेंगे बैंक?
Share Market Today: शेयर बाजार बम-बम, 549 चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी 160 अंक ऊपर
शेयर बाजार बम-बम, 549 चढ़ा सेंसेक्स; निफ्टी 160 अंक ऊपर

वीडियोज

CJP Protest: राजनीति में उतरने वाली है CJP? आंदोलन के बाद नेताओं ने दिया बड़ा जवाब |ABPLIVE
New Maruti Brezza facelift turbo drive review: अब ज़्यादा fun? #maruti #brezza #autolive
बीवी के आशिक की Death Night !
Bollywood News: Gen Z की ताकत को सलाम, सोनाक्षी सिन्हा ने कान पकड़कर मांगी माफी (26.07.26)
Sairaab: Ishan-Nayanika का कुबूल-ए-इश्क़! अधूरा प्यार हुआ पूरा, मिले दो दिल #sbs

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Assam Flood: पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
पानी में डूबे गांव, उजड़े घर... असम में 50 साल की सबसे भयावह बाढ़, अब तक 4 लाख जिंदगियां प्रभावित
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
राहुल गांधी को LoP से हटाने की कोशिश में BJP? आएगा प्रस्ताव!
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
दिल्ली में पेलेट गन, बिहार में AK-47, राहुल गांधी बोले- मोदी जी कहां गया आपका वादा
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘My Person’ अर्शदीप ने समरीन कौर संग तस्वीरें शेयर कर क्या लिखा ये मैसेज
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
‘लाफ्टर शेफ्स 3’ के विनर बने अली गोनी-जन्नत जुबैर, ट्रॉफी फ्लॉन्ट करते हुए शेयर की तस्वीर
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
CJP के बाद छाया RHA, 35 लाख फॉलोअर, E20 जनता पार्टी ने भी दी टेंशन
Explained: आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
आखिर पेपर कैसे लीक हो जाता है? पढ़ें इनसाइड स्टोरी
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
अखिलेश यादव बोले- 'सरकार को चेतना को चुनौती नहीं देनी चाहिए'
Embed widget