एक्सप्लोरर

इंडिगो, गो की 50 से ज्यादा उड़ानें रद्द, कुछ रास्तों पर किराया बढ़ा

कुल मिलाकर 14 विमान फिलहाल उड़ान नहीं भर सकेंगे. 14 में इंडिगो के 11 और गो के 3 विमान शामिल हैं.

नई दिल्लीः दिल्ली-मुंबई जैसे प्रमुख रास्तों पर हवाई किराया बढ सकता है. वजह है बजट एयरलाइन इंडिगो और गो के कुछ विमानों के उड़ान पर रोक. इस रोक की वजह से दोनों ही एयरलाइन ने मंगलवार को 5 से भी ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी.

इंडिगो ने 18 शहरों को जोड़ने वाली 37 उड़ानें रद्द की है जबकि गो ने 8 शहरों को जोड़ने वाली 18. दोनों ही एयरलाइन का ये कदम विमानन बाजार की नियामक संस्था नागरिक विमानन महानिदेशालय यानी डीजीसीए के विमानों के उड़ान पर रोक के फैसले के बाद आया है. इस बीच, फैसले के सार्वजनिक होने के बाद मंगलवार को शुरुआती कारोबार में इंडिगो का शेयर पिटा, लेकिन बाद में खरीदारी आयी जिसके बाद शेयर अंत में सोमवार के मुकाबले दो फीसदी की तेजी के साथ बंद हुआ.

दरअसल, इंडिगो और गो, दोनों, के बेड़े मे शामिल एय़रबस ए 320 नियो किस्म के विमानों में लगे प्रैक एंड व्हिटनी (पी एंड ड्ब्ल्यू) के इंजन ने दिक्कतें खड़ी कर रखी है. क्रम संख्या 450 और आगे के इंजन में खराबी की बात बार-बार आ रही है. पिछले 20 दिनों में कम से तीन ऐसे वाकये हुए जिसमे टेक ऑफ के बाद एक इंजन ने काम करना बंद कर दिया. पहला वाकया 24 फरवरी का है जब लेह से उड़ान भरने के बाद गो एय़र के विमान में ये परेशानी आयी जबकि 5 मार्च को इंडिगो की मुंबई और 12 मार्च को अहमदाबाद से इंडिगो की उड़ान भरने के बाद इंजन बंद हो गया. डीजीसीए का कहना है कि अभी तक इंजन निर्माता कंपनी ने समस्या सुलझाए जाने की कोई समय सीमा नहीं दी है, हालांकि जून 2018 तक सभी प्रभावित इंजन बदलने की बात जरुरी कही है. इसी के बाद यात्रियों की सुरक्षा के मद्देनजर डीजीसीए ने दोनों ही एयरलाइस ने तत्काल प्रभाव से अपने कुछ विमानों को जमीन पर उतारने का निर्देश दिया.

डीजीसीए के निर्देश पर पहले ही तीन विमान जमीन पर उतारे जा चुके है जिनमें दोनों ही इंजन में परेशानी आ रही थी. ताजा निर्देश के दायरे मे अब 11 विमान है जिनमें एक-एक इंजन प्रभावित है. यानी कुल मिलाकर 14 विमान फिलहाल उड़ान नहीं भर सकेंगे. 14 में इंडिगो के 11 और गो के 3 विमान शामिल हैं. ध्यान रहे कि इंडिगो के बेड़े में 156 और गो के बेड़े में 32 विमान शामिल हैं.

इस बीच, यात्रा कारोबार से जुड़े लोगों का कहना है कि विमानों के उतारे जाने से किराये पर असर पड़ेगा. जानी मानी ट्रैवल एजेंसी यात्रा के शरत ढ़ाल के मुताबिक कुछ प्रमुख रास्तों पर क्षमता में कमी आएगी. उन्होंने ये भी जानकारी दी कि मंगलवार को दिल्ली से मुंबई का एक तरफ का किराया 12 हजार रुपये तक पहुंच गया था. इस समय विमानों में 90 फीसदी तक सीटें भरी हुई है, लिहाजा उड़ानों की संख्या घटने से प्रमुख रास्तों पर थोड़े समय में 5 से 10 फीसदी तक की बढ़त देखने को मिल सकती है.

बहरहाल, यात्रियो के लिए राहत के बात ये है कि एयरलाइन कंपनियां रद्द हुई उड़ानों पर टिकट वापस कराने की सूरत में पूरा पैसा वापस दे रही है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें
RD पर कहां मिलेगा सबसे ज्यादा ब्याज? SBI, ICICI, PNB और PO से तुलना जानें
पाकिस्तान ने फिर बढ़ाया बैन, भारतीयों विमानों के लिए बंद रहेगा एयरस्पेस!
Pakistan News: पाकिस्तान ने फिर बढ़ाया बैन, भारतीयों विमानों के लिए बंद रहेगा एयरस्पेस!
स्पाइसजेट पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना? दिवालिया कार्रवाई पर बड़ा अपडेट
SpiceJet Insolvency Case: स्पाइसजेट पर क्यों लगा लाखों का जुर्माना? दिवालिया कार्रवाई पर बड़ा अपडेट
एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट
Gold- Silver Rate: एक दिन में चांदी 5730 रुपए सस्ती, सोना भी धड़ाम, आपके शहर में क्या है गोल्ड-सिल्वर का रेट

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BCI Protest: मनन कुमार मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
BCI Protest: मनन कुमार मिश्रा के खिलाफ CJP और वकीलों का प्रदर्शन, क्या है मांग?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
Gen Z प्रोटेस्ट की वायरल गर्ल रिया अहीर के खिलाफ वापस होगा केस! जानें- क्यों?
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
टेस्ट सीरीज की पहली गेंद पर आउट होने का शर्मनाक रिकॉर्ड, 2 भारतीयों के साथ भी हुआ ऐसा
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, मुश्किल दौर याद कर छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
'दुनिया मुझे 'ट्रेटर' की नजर से देखती है’, छलका रिया चक्रवर्ती का दर्द
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
इस्लामाबाद की कार्रवाई पर भारत का जवाब, पाक हाई कमीशन पर लिया एक्शन
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Swift-Baleno को पछाड़ 4.99 लाख की ये कार बनी नंबर-1, जानें डिटेल
Sawan Putrada Ekadashi 2026: पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
पुत्रदा एकादशी का व्रत केवल बेटे के लिए क्यों? बेटी की कामना करने वाले क्या करें
चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Sugar Price News: चीनी की मनमानी खरीद पर ने लगाई लिमिट, त्योहारों से पहले बड़ा फैसला
Embed widget